देशफीचर्ड

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती

खबर को सुने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार बैक पेन की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति बेहतर है। एम्स ने आधिकारिक तौर पर उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। राजनाथ सिंह कमर में दर्द की वजह से बुधवार देर रात को दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। अभी भी वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उन्हें मंत्रिमंडल का एक मूल्यवान सहयोगी बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button