By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: PM मोदी के मणिपुर हिंसा पर मौन रहने के रोष में, परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला चौक पर किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > PM मोदी के मणिपुर हिंसा पर मौन रहने के रोष में, परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला चौक पर किया केंद्र सरकार का पुतला दहन
उत्तराखंडफीचर्ड

PM मोदी के मणिपुर हिंसा पर मौन रहने के रोष में, परवादून जिला कांग्रेस ने डोईवाला चौक पर किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

The Hill India News
Last updated: August 12, 2023 1:16 pm
The Hill India News
Published: August 12, 2023
Share
SHARE

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर हिंसा पर कोई जवाब न दिए जाने तथा लोकसभा मे कांग्रेस संसदीय दल के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी को निलंबित किए जाने के रोष में परवादून जिला कांग्रेस द्वारा डोईवाला चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि “लगभग 90 दिनों के करीब गुजरते हुए मणिपुर की हिंसा को स्वयं नियंत्रण करने के लिए प्रधानमंत्री एक बार भी मणिपुर क्यों नहीं गए? महीनों से जलता एक प्रदेश, इस देश की संसद की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रहा था लेकिन उस प्रदेश की उम्मीदों को प्रधानमंत्री मोदी ने सदन में चूर-चूर कर दिया । आज उनके भाषण में अहंकार और नफरत थी, उन्हें अपने पद की मर्यादा का ज्ञान नहीं था । मणिपुर पर इतने दिनों तक मौन क्यों, चुप्पी क्यों, शांति की कामना क्यों नहीं की”?

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि “आज तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं बर्खास्त किया गया । जिस मुख्यमंत्री के तीन महीने के कार्यकाल में लगभग 6 लाख गोलियां, लगभग 6 हजार हथियार, पुलिस थानों से लूटकर निहत्थे लोगों पर आज गोलियां बरसाई जा रही हैं, जवानों पर, पुलिस ऑफिसरों पर आक्रमण किया जा रहा है, इतनी सारी महिलाओं पर अत्याचार हुआ है,7 हजार लोग आज शिविरों में हैं, ऐसे व्यर्थ मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मोदी जी ने क्यों नहीं बर्खास्त किया”।

डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि “कल के भाषण में हमें मणिपुर का इंसाफ नजर नहीं आया और अफसोस की बात है कि भाजपा ने अपने मणिपुर के दो सांसदों का भी मुँह बंद करके रखा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है”

इस दौरान परवादून कांग्रेस के डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नॉटियाल, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, जिला उपाध्यक्ष पन्ना लाल गोयल, सुनील बरमन, जिला महासचिव राहुल सैनी, गौरव मल्होत्रा, देवराज सावन, अब्दुल कादिर, मो.अकरम, महेश लोधी, बलविंदर सिंह, आशिक अली, अमित सैनी, जिला सचिव स्वतंत्र बिष्ट, सुधांशु जोशी, मनोज पाल, शाहरुख सिद्दीकी, बाबू लाल, डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, डोईवाला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि देवराड़ी, एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली, साजिद अली, शाकिर हुसैन, संजय खत्री, सुनीता, प्रतिमा, अपराजिता, रहीस अहमद, विनय मुरली, अमन,संजू, शीतल,जसपाल सिंह, शुभम काम्बोज, मुकेश प्रसाद, राज रावत आदि उपस्थित रहे ।

You Might Also Like

देहरादून में बेलगाम रोड कटिंग पर ‘फुल स्टॉप’: मंत्री सुबोध उनियाल ने दिए विधिक एक्शन और भारी जुर्माने के निर्देश
शहडोल की सभा में पीएम मोदी बोले ‘झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहें’
कोलंबो एयरपोर्ट पर आतंकी अलर्ट: चेन्नई से पहुँची फ्लाइट की घंटों तलाशी, पहलगाम हमले से जुड़े संदिग्धों की तलाश
नई दिल्ली : बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले
नई दिल्ली :बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की मुश्किल बढ़ी
TAGGED:Central Government.Doiwala ChowkManipur ViolenceParvadoon District CongressPM Modisilence
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डमौसम

मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम

The Hill India News
The Hill India News
June 25, 2026
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख की नौकरी, CM धामी की वैश्विक रोजगार योजना का बड़ा असर
प्यार, साजिश और मौत: मंगेतर सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा केतन की हत्या का खौफनाक खेल, कैफे में बना था पूरा प्लान
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: बदल सकते हैं अनाज वितरण के नियम, प्रति व्यक्ति मिलेगा राशन, सरकार लाई नया प्रस्ताव
कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत-बचाव अभियान तेज
उत्तराखंड कृषि जगत को अपूरणीय क्षति: पूर्व कृषि निदेशक गौरी शंकर का निधन, किसानों के सच्चे हितैषी को नम आंखों से दी जाएगी अंतिम विदाई
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?