By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पटना के बाद नालंदा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > क्राइम > पटना के बाद नालंदा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
क्राइमदेश

पटना के बाद नालंदा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग

The Hill India News
Last updated: July 7, 2025 3:09 am
The Hill India News
Published: July 7, 2025
Share
SHARE

नालंदा | सोमवार, 7 जुलाई 2025 बिहार की राजधानी पटना के बाद अब नालंदा में भी डबल मर्डर की वारदात ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने गांव में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए 20 वर्षीय युवती और 16 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।

Contents
गांव में अखंड कीर्तन के दौरान भड़की हिंसासिर में गोली मारकर हत्या, लड़की ने एंबुलेंस में तोड़ा दमगांव में दहशत का माहौल, आरोपी फरारपुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस शुरुआती जांच में इस दोहरे हत्याकांड को संपत्ति विवाद से जोड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में अखंड कीर्तन के दौरान भड़की हिंसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में चल रहे अखंड कीर्तन के दौरान बच्चों के बीच टोलेबाजी को लेकर विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा। घटना से आक्रोशित दूसरे टोले के लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

सिर में गोली मारकर हत्या, लड़की ने एंबुलेंस में तोड़ा दम

हमले में युवती अन्नू और एक किशोर को सिर में गोली मारी गई। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को आनन-फानन में बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गांव में दहशत का माहौल, आरोपी फरार

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग इतनी भीषण थी कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और पूरे गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी

दीपनगर थाना प्रभारी के अनुसार, शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

एयर होस्टेस की हत्या आरोपी ने खुद को लगाई फांसी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
कर्नाटक: भारी बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी ने किया सभा को संबोधित,
Fiji: कम्पैनियन ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ फिजी- PM मोदी को दिया गया फिजी का सर्वोच्च सम्मान
नई दिल्ली : हमने कृषि को विकास का पहला इंजन माना है, जिससे किसानों को विशिष्ट स्थान मिला है: प्रधानमंत्री मोदी
थार रेगिस्तान में मिला 4500 साल पुराना हड़प्पा कालीन शहर, भारत-पाक सीमा के पास बड़ी पुरातात्विक खोज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

LPG सिलेंडर की टेंशन होगी खत्म! 1 सितंबर से सरकार की नई योजना, घर-घर पहुंचेगी PNG गैस; जानिए आपको क्या-क्या मिलेगा फायदा

The Hill India News
The Hill India News
August 19, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं को खुली धमकी से मचा हड़कंप, अल-कायदा की बढ़ती सक्रियता के बीच फिर उठे अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
दिल्ली में H1N1 ने बढ़ाई चिंता! 1,344 मामले सामने आने के बाद जानिए किसे सबसे पहले लगवानी चाहिए फ्लू वैक्सीन और कितनी है इसकी जरूरत
Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: इमरान हाशमी की फिल्म ने वीकडे में भी पकड़ी रफ्तार, 5 दिन में 95 करोड़ के पार कमाई
अंबेडकरनगर में IPS की मां की मौत पर नया मोड़: तौलिया, चोट और गायब जेवरों के दावे से गरमाया मामला, पुलिस जांच पर उठे सवाल
आजम खान पर ED का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूपी से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर छापेमारी
देहरादून में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नैचर ‘तमंचा’ के पैर में लगी गोली, बुजुर्ग महिला की लूटी चेन और अवैध हथियार बरामद
बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, 32,388 पदों पर बंपर भर्ती
पीपलकोटी टनल हादसे में खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी 10 लापता मजदूरों के शव बरामद; 12 घायल अस्पताल में भर्ती
‘आरक्षण के लिए भाजपा के साथ आए थे, अब तक लागू क्यों नहीं किया?’ यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद के तीखे तेवर, बोले- निषाद समाज अपना हक मांग रहा है
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?