By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अवैध रूप से संचालित तीन मदरसे सील,फोर्स तैनात
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > अवैध रूप से संचालित तीन मदरसे सील,फोर्स तैनात
उत्तराखंडक्राइम

अवैध रूप से संचालित तीन मदरसे सील,फोर्स तैनात

The Hill India Desk
Last updated: April 13, 2025 2:59 pm
The Hill India Desk
Published: April 13, 2025
Share
SHARE

अवैध रूप से संचालित तीन मदरसे सील,फोर्स तैनात
हल्द्वानी।  बनभूलपुरा इलाके में कई अवैध मदरसा संचालित होने के शिकायत और जांच के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित तीन मदरसों को सील किया है।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई हुई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया सर्वे और जांच में सामने आया है कि सील किए गए सभी मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। इसके अलावा कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं। यहां बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना आदि पाए गए हैं। मदरसा संचालन की मान्यता भी नहीं है।
कुछ मदरसे तो मस्जिदों के भीतर ही संचालित हो रहे थे जो कि नियमों के विरुद्ध पाये गये। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे। वर्ष 2024 में 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध मदरसा ध्वस्त करने के बाद वहां पर हुई हिंसा से सबक लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार को ही कार्रवाई को गंभीरता से लिया है। शहर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात की गई है।

आयुक्त पद से हटाए गए धर्मशक्तू
देहरादून। शासन ने पीसीएस अधिकारी चंद्र सिंह धर्मशक्तू को आयुक्त पद से हटाने का फैसला लिया है। धर्मशक्तू के खिलाफ तमाम कर्मचारियों द्वारा शिकायत किए जाने की बात लगातार सामने आ रही थी। ऐसे में शासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें आयुक्त पद से हटाकर फिलहाल कोई नहीं जिम्मेदारी नहीं दी है।
उत्तराखंड में एक तरफ शासन से लेकर जिला स्तर पर अधिकारी ट्रांसफर सूची का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं इस बीच एक पीसीएस अधिकारी को पद से हटाए जाने की खबर सामने आई है। पीसीएस अधिकारी को उनके मौजूदा पद से हटाकर कोई नई जिम्मेदारी भी नहीं दी गई है। जाहिर है कि पिछले कुछ समय से अधिकारी के खिलाफ मिल रही शिकायतों से शासन के निर्णय को जोड़कर देखा जा रहा है।
शासन स्तर पर कार्मिक विभाग में अनु सचिव नागेश सिंह नेगी ने यह आदेश किया है। जिसमें कार्य हित को वजह बताते हुए तत्काल प्रभाव से पीसीएस अफसर चंद्र सिंह धर्मशक्तू को आयुक्त गन्ना एवं चीनी पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में  चंद्र सिंह को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह अविलंब वर्तमान पदभार से कार्य मुक्त होकर उससे जुड़ी आख्या शासन को उपलब्ध कराएं।
उधर दूसरी तरफ राज्य में ऐसे कुछ दूसरे अधिकारियों को भी आगामी सूची में हल्का किए जाने की खबर है. दरअसल, प्रदेश में तबादला सूची को लेकर मुख्यमंत्री के स्तर पर चर्चा की गई है. इस दौरान कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ाने पर निर्णय हुआ है. कुछ अफसरों की जिम्मेदारियां कम भी की जानी है. हालांकि, काफी पहले ही इस तबादला सूची के जारी होने के प्रयास लगाए जा रहे थे, लेकिन, अभी फिलहाल तबादला सूची मुख्यमंत्री के स्तर पर लंबित है.

You Might Also Like

पहाड़ में ‘देवदूत’ बनी हेली एम्बुलेंस: रुद्रप्रयाग में मौत को मात देकर एम्स पहुँचा हृदय रोगी, प्रशासन की तत्परता ने बचाई जान
Uttrakhand : यहां सब इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर! जानिए किसे भेजा कहां..?
उत्तराखण्ड :काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का सीएम धामी ने किया उद्घाटन
आपदा प्रबंधन से लेकर जनसुविधाओं तक: CM धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Uttrakhand : ध्यान दें, देहरादून के इन इलाकों में अगले कुछ दिन बाधित रहेगी बिजली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्ड

राम मंदिर ट्रस्ट में भर्ती और चढ़ावा प्रबंधन पर गंभीर सवाल: बैकडोर नियुक्तियों, कथित रिश्वतखोरी और चंदा चोरी के आरोपों की जांच तेज

The Hill India News
The Hill India News
July 2, 2026
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया ने पहाड़ी से धक्का देने की पहले की थी प्रैक्टिस, पुलिस ने घटनास्थल से पहले ‘रिहर्सल’ वाली जगह पर कराया घटनाक्रम का पुनर्निर्माण
नैनीताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध
केदारनाथ धाम यात्रा में अब मनमानी और अभद्रता नहीं! प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर चलाने वालों पर होगी सीधी विधिक कार्रवाई
मद्रास हाई कोर्ट के ‘गो-वध’ पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले पर तमिलनाडु में भारी सियासी उबाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय सरकार
WhatsApp Username Feature: लॉन्च से पहले ही वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर भारी बवाल, भारत सरकार के सख्त रुख के बाद मेटा ने दी ये बड़ी दलीलें
उत्तराखंड में ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ मॉडल लागू, सीएम धामी ने किया अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का ऐतिहासिक शुभारंभ
मानसून में लापरवाही पर नपेंगे अफसर: देहरादून में ‘हाई अलर्ट’, नदी किनारे लगेंगे सायरन और CCTV; 3700 परिवारों पर प्रशासन की नज़र
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर संजय ऑर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर की अनूठी पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर से सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ, प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश
देहरादून में होम-स्टे पंजीकरण पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप: दो लाख रुपये की मांग का दावा, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?