By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
दिल्लीमौसम

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

The Hill India News
Last updated: July 7, 2025 3:03 am
The Hill India News
Published: July 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली | सोमवार, 7 जुलाई 2025 राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी। लंबे इंतजार के बाद आई मानसूनी बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर मौसम को सुहाना बना दिया। कई इलाकों में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

Contents
मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सप्ताह भर राहतबारिश बनी राहत के साथ मुसीबत भीदिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान का हालफिर मेहरबान रहेगा मॉनसून

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सप्ताह भर राहत

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने अनुमान जताया है कि 7 से 11 जुलाई के बीच दिल्ली में हल्की बारिश होती रहेगी, जबकि आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

हालांकि, पिछले दो दिनों से जारी अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई थी, लेकिन सोमवार की सुबह आखिरकार आसमान से राहत की फुहारें बरस पड़ीं।

बारिश बनी राहत के साथ मुसीबत भी

बारिश ने एक ओर जहां तपती गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वाहन चालकों को जाम और धीमी गति के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तापमान का हाल

दिल्ली के लोधी रोड क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। वहीं रिज और आया नगर में तापमान क्रमशः 34.8 डिग्री और पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

फिर मेहरबान रहेगा मॉनसून

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिससे उमस और अधिक घटने की उम्मीद है। बारिश का यह सिलसिला सप्ताह भर रुक-रुक कर जारी रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहे.

You Might Also Like

हिमाचल में फिर कहर बनकर बरसी बारिश, मंडी के चौहारघाटी गांव में फटा बादल
मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा खुलासा: कुक केशव नेगी गिरफ्तार, लापरवाही ने छीनी 21 लोगों की जान
Weather Update: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी
नई दिल्ली : IAS संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर
देशभर में मानसून का कहर: बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?