उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालु संख्या 2.42 लाख के पार, बाबा केदार के दर पर सबसे ज़्यादा भीड़

खबर को सुने

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा 2025 पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। 30 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 2 लाख 42 हजार 233 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। देश ही नहीं, विदेशों से भी श्रद्धालु देवभूमि पहुंचकर आस्था की इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

🔸 5 मई को कुल 59,001 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के किए दर्शन
इसमें सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ धाम में देखी गई।

📍धामवार श्रद्धालु संख्या (5 मई 2025):

🔹 केदारनाथ धाम (2 मई से खुले कपाट)
➡ आज दर्शन: 26,180
▪ पुरुष: 16,524 | महिला: 9,346 | बच्चे: 310
➡ अब तक कुल: 1,05,879

🔹 बदरीनाथ धाम (4 मई से खुले कपाट)
➡ आज दर्शन: 14,720
▪ पुरुष: 8,289 | महिला: 5,024 | बच्चे: 1,407
➡ अब तक कुल: 38,300

🔹 गंगोत्री धाम (30 अप्रैल से कपाट खुले)
➡ आज दर्शन: 8,494
▪ पुरुष: 4,620 | महिला: 3,675 | बच्चे: 199
➡ अब तक कुल: 40,233

🔹 यमुनोत्री धाम (30 अप्रैल से कपाट खुले)
➡ आज दर्शन: 9,607
▪ पुरुष: 5,540 | महिला: 3,821 | बच्चे: 246
➡ अब तक कुल: 57,801

अब तक सबसे ज़्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं, जिनकी संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं में जुटा है।

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य, ट्रैफिक, लॉजिस्टिक और मौसम से जुड़े सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button