देशफीचर्ड

आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ पर केंद्रीय मंत्री शिवराज का बड़ा बयान, ‘पुरानी सरकार की गलतियों के परिणाम हैं’

खबर को सुने

आंध्र प्रदेश में आए बाढ़ से राज्य के कई जिले प्रभावित हैं। राज्य के कई जिलों की स्थिति देखने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज शिवराज सिंह ने कृष्णा जिले में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने पिछली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पुरानी सरकार की गलतियों के कई परिणाम है। पुरानी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की कई योजनाएं लागू ही नहीं की है। फसल बीमा योजना का प्रीमियम नहीं भरा, किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा।

शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि हमने इस बाढ़ से होने वाले नुकसान की जानकारी ली है। किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों की फसलें जिसमें धान, केला, हल्दी बागवानी और सब्जियों की फसलें सब खराब हो गई हैं। नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर हम किसानों से कहने आएं कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है और केंद्र सरकार इस मुसीबत में पूरी तरह सहयोग कर रही है। अभी प्रभावित लोगों को तात्कालिक मदद दी जाएगी और फिर किसानों को खाद-बीज दिलाने के बारे में सरकार सोचेगी। किसानों की हर तरह से मदद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button