
नई दिल्ली : अमेरिका में वीजा अवधि से अधिक रुकने वालों को अब गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस संबंध में एक सख्त चेतावनी जारी की है। दूतावास का कहना है कि तय समय से अधिक ठहरने वालों पर अमेरिका में भविष्य में प्रवेश पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
शनिवार को दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से लिखा:
If you remain in the United States beyond your authorized period of stay, you could be deported and could face a permanent ban on traveling to the United States in the future. pic.twitter.com/VQSD8HmOEp
— U.S. Embassy India (@USAndIndia) May 17, 2025
“अगर आप अमेरिका में अपनी तय सीमा से अधिक रुकते हैं, तो आपको वापस भेजा जा सकता है। साथ ही भविष्य में आपके अमेरिका आने पर हमेशा के लिए रोक लग सकती है।”
-
अमेरिका में वीजा की अधिकतम वैधता की जानकारी I-94 फॉर्म में दी जाती है।
-
यह फॉर्म अमेरिका में प्रवेश करते वक्त इमिग्रेशन अधिकारी द्वारा दिया जाता है।
-
अगर कोई व्यक्ति एक दिन भी तय सीमा से अधिक रुकता है, तो वह अवैध प्रवासी माना जाता है।
इस चेतावनी का असर हर वीजा कैटेगरी पर होगा, जैसे:
-
B1/B2 टूरिस्ट वीजा
-
F1 स्टूडेंट वीजा
-
H1B वर्क वीजा
-
J1 एक्सचेंज प्रोग्राम
-
और अन्य सभी अस्थायी वीजा धारक