देशफीचर्ड

लोकसभा में PM मोदी का बड़ा बयान, ‘बीजेपी को मिलेंगे 370 सीटें, 400 के पार जायेगा NDA

खबर को सुने

लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार। देश का मिजाज एनडीए को 400 पार करवाकर ही रहेगा। बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी। एनडीए 400 पार जाएगा। पीएम ने कहा कि पिछली बार से 100-125 सीटें ज्यादा मिलेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष लंबे अर्से तक विपक्ष ही बना रहेगा। कई दशक तक कांग्रेस विपक्ष में रहेगी। विपक्ष के कई लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। बहुत लोग अपनी सीट बदलने की कोशिश में हैं। बहुत से लोग लोकसभा की बजाय राज्यसभा जाना चाहते हैं। विपक्ष के कई लोग लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाहते।

पीएम मोदी ने कहा कि जो मैंने 10 साल में किया, कांग्रेस को 100 साल लगते। 5 पीढ़ियां गुजर जातीं। हमने 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बनाए। हमने 17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। कांग्रेस की चाल से इस काम में 60 साल लगते। कांग्रेस ने हमेशा खुद को शासक और जनता को छोटा माना। पीएम मोदी ने कहा कि राहुल को लॉन्च करते करते कांग्रेस फेल हो गई। कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। कांग्रेस एक परिवार में उलझी है। परिवार के बाहर कांग्रेस देख नहीं सकती। एक ही प्रोडक्ट को बार बार लॉन्च करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button