By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: सांसद अनिल बलूनी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: सांसद अनिल बलूनी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: सांसद अनिल बलूनी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दिए आवश्यक निर्देश

The Hill India News
Last updated: August 3, 2024 2:12 pm
The Hill India News
Published: August 3, 2024
Share
SHARE

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी आज आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने सोनप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हवाई निरीक्षण के साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित लोगों एव रेस्क्यू कर लाए जा रहे यात्रियों से कुशलक्षेम पूछी। केदारघाटी में विगत दिनों हुई अत्यधिक बारिश के कारण उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पड़ावों में फंसे हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोनप्रयाग में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि श्री केदारघाटी में बीते दिनों हुई अतिवृष्टि के बाद प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। इस अतिवृष्टि से जगह-जगह मार्ग क्षतिग्रस्त तथा बंद हुए हैं। साथ ही कई लोग विभिन्न स्थानों में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हुए हैं वहां पर प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं तथा फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को खाने और पीने का पानी निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की फंसे हुए लोगों को पूरी तरह सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आश्वस्त होते हुए बताया कि सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल दिया जाएगा। किसी भी आवश्यकता के लिए धामी सरकार केंद्र सरकार के संपर्क में है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां के हालातों की निरंतर माॅनीटरिंग कर रहे हैं। बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्गों के जल्द से जल्द सुधारीकरण के लिए उनके द्वारा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग एक हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं जिनसे लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्हें खाने व पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को फंसे हुए लोगों का यथाशीघ्र रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गढ़वाल सांसद को राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि अतिवृष्टि के बाद से निरंतर स्थानीय जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निरंतर रेस्क्यू अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक यात्रा मार्ग में फंसे हुए लगभग 7500 से अधिक लोगों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। साथ ही फंसे हुए श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार भोजन, पानी व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों को उनसे संबंधित व्यवस्थाएं सुचारू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फंसे हुए लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन्हें जल्द ही रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालने की कार्यवाही गतिमान है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष, सीमांत क्षेत्र निगरानी परिषद चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, देवप्रकाश सेमवाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, एनडीआरएफ कमांडेंट सुदेश कुमार दराल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You Might Also Like

डालनवाला गोलीकांड से दहला देहरादून: आईजी राजीव स्वरूप ने संभाली कमान, लापरवाह अफसरों को अल्टीमेटम— ‘अब सीधे सीओ की होगी जवाबदेही’
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे
प्लास्टिक नोटों की चर्चा के बीच RBI ने साफ की तस्वीर, 100, 200 और 500 रुपये के कागजी नोट बंद होने की खबर निकली फर्जी
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई गति: मुख्यमंत्री धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपे
एक बार ‘CM शरणम गये’ तो फिर वहीं के होकर रह गए IAS वी.के. पांडियन, जानिए पूरी खबर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डराजनीति

अदाणी पावर प्लांट पर कांग्रेस के आरोपों का CM धामी ने दिया जवाब, बोले- मुद्दों की कमी से झूठे आरोप लगा रही विपक्षी पार्टी

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल: गांधी पार्क से उठी न्याय की आवाज, मानव श्रृंखला बनाकर उठी VIP मामले की जांच की मांग
ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?