
तमिलनाडु के इरोड से मौजूदा लोकसभा सांसद MDMK के ए. गणेशमूर्ति का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 5:05 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ। बता दें कि कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद 24 मार्च को उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि सांसद गणेशमूर्ति को रविवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनके परिजन अस्पताल लेकर आए।
#WATCH | Tamil Nadu: MDMK MP from Erode, Ganesamoorthy hospitalised after allegedly trying to commit suicide. pic.twitter.com/eVCz1Mu0Jh
— ANI (@ANI) March 24, 2024
सूत्रों के अनुसार उनके परिजनों ने कहा कि सांसद ने कीटनाशक सल्फास जहर खा लिया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सांसद ए गणेशमूर्ति ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट न दिए जाने के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि, डॉक्टरों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया। सांसद को बाद में कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।