देशफीचर्डराजनीति

नई दिल्ली : कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल

खबर को सुने

पंजाब के दो बार के मुख्यमंत्री रहे नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को विधिवत तौर पर भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, किरेन रिजिजू और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। कैप्टन को नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता की पर्ची के साथ भगवा पटका पहनाकर कैप्टन और उनके साथ पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कैप्टन के करीबी और कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके सुनील जाखड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया है।

कैप्टन के साथ ही पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, केवल सिंह, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, हरचंद कौर, हरजिंदर थेकेदार, पंजाब महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बलबीर रानी सोढ़ी, रणइंदर सिंह, जयइंदर कौर, निर्वाण सिंह, कमलजीत सैनो और फरजाना आलम ने भाजपा का दामन थामा।

अपको बता दें इससे पहले कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। कैप्टन ने उन पर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

May be an image of 2 people and people standing

May be an image of 2 people, people sitting, people standing and text that says "BOP બાजવા तपा ।जपा BJP भाजपा BJP भाजपा BJP JP JP भाजपा BJP भाजपा BJP भाजपा जपा नपा BJP भाजपा BJP भाजपा BJP भા भाजपा BJP भाजपा BJP भाजपा BJ BJP যा BJP भाजपा BJP भाजपा BJP भाजपा BJP भाजपा भाजपा BJP भाजपा BJP BJP भाजपा BJP भाजपा भाजपा BJP भारतीय BJP भाजपा भाजपा BJJ ARATIY BJP भाज भाजपा BJ भा BJP BPभाज भाज जपा BJP भाजपा BJP"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button