By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी
देशफीचर्ड

विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, जानें किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

The Hill India News
Last updated: August 31, 2024 12:52 am
The Hill India News
Published: August 31, 2024
Share
Photo: PTI
SHARE

देश के विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए शुक्रवार को कई नए सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। इसके साथ ही पार्टी ने कई पदाधिकारियों के उत्तरदायित्व वाले राज्यों में भी बदलाव किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लिए आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी कि AICC के सचिवों तथा संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की। ये पदाधिकारी संबंधित राज्यों में पार्टी के महासचिवों एवं प्रभारियों के साथ संबंद्ध होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय में समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे प्रणव झा और गौरव पंधी को AICC सचिव बनाया गया है। पार्टी के संचार विभाग के तहत AICC सचिव की भूमिका निभा रहे विनीत पुनिया यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, हालांकि उनके साथ इस विभाग में रुचिरा चतुर्वेदी को भी सचिव नियुक्त किया गया है। राजस्थान के 2 पूर्व विधायकों दानिश अबरार को दिल्ली और दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के लिए सचिव नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा और NSUI के पूर्व अध्यक्ष नीरज कुंदन पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ बतौर AICC सचिव काम करेंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी और तौकीर आलम पहले की तरह उत्तर प्रदेश में बतौर AICC सचिव काम करते रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी यादव को भी सचिव नियुक्त किया गया है। झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह को सचिव के उत्तरदायित्व से मुक्त किया गया है। बतौर सचिव हिमाचल प्रदेश की सह-प्रभारी राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन को भी इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य काजी निजामुद्दीन सचिव बने रहेंगे, हालांकि उन्हें राजस्थान की जगह महाराष्ट्र का सह-प्रभारी बनाया गया है।

You Might Also Like

UP: नमामि गंगे योजनान्तर्गत एक दिवसीय जैविक कृषि मेले मे बोले वैज्ञानिक: “जैविक खेती है हल, आज नही तो कल”
UAPA मामले में PFI प्रमुख ई अबूबकर को लगा बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
Health News: दांतों को खोखला करने वाली बीमारी, पायरिया के लक्षण और बचाव
Corbett Tiger Reserve: अब कॉर्बेट में ‘नो फोन ज़ोन’, सफारी के दौरान मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध; सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश
बिल्डर दीपक मित्तल पर शिकंजा कसता, गबन मामले में गठित हुई SIT
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?