
आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 7 नवंबर को देश के अंतिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी।
देवेंद्र यादव ने बताया कि 14 से 19 नवंबर तक प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भरकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ले जाएंगे। जहां इस मिट्टी और पानी से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिट्टी और जल लेकर जाएंगे।
शनिवार को पहले दौर की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठ ओं के अध्यक्षों ने भाग लिया। दूसरे दौर की बैठक जारी है, जिसमें विधायक पूर्व विधायक विधायक प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य भाग लेने पहुंचे।