By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Health- सावधान: अगर शरीर में दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकता है ‘ब्रेन हेमरेज’
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > Health- सावधान: अगर शरीर में दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकता है ‘ब्रेन हेमरेज’
फीचर्डस्वास्थय

Health- सावधान: अगर शरीर में दिखाई दें ये लक्षण तो हो सकता है ‘ब्रेन हेमरेज’

The Hill India News
Last updated: June 7, 2023 5:06 am
The Hill India News
Published: June 7, 2023
Share
SHARE

हेल्थ डेस्क: ब्रेन शरीर का एक ऐसा भाग है जिसका डायरेक्ट कनेक्शन पूरी बॉडी से होता है. अगर इसमें जरा सी भी प्रॉबल्म्स हो जाए, तो इसका असर पूरी बॉडी पर पड़ सकता है. वैसे तो ब्रेन से जुड़ी कई सारी प्रॉबल्म्स होती हैं, लेकिन इनमें से जो सबसे खतरनाक और बड़ी प्रॉब्लम होती है वो है ब्रेन हेमरेज. इसे मानसिक दौरा यानी स्ट्रोक भी कहते हैं. यह समस्या दिमाग की धमनी फटने की वजह से होती है.

ब्रेन हेमरेज एक ऐसी स्थिति होती है, जो आर्टरी यानिकि हृदय से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लड पहुंचाने वाली नालियों के फटने की वजह से होता है. इस स्थिति में आसपास के टिश्यूज में ब्लीडिंग होने लगती है. ब्लीडिंग की वजह से दिमाग की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं. इससे दिमाग के कई हिस्सों को भी नुकसान पहुंचता है. चोट के साथ-साथ कुछ और स्थिति में ब्रेन हेमरेज की समस्या होती है. ब्लीडिंग की स्थिति को हेमरेज स्ट्रोक कहा जाता है. अगर साधारण शब्दों में दिमाग में नस फटना ही ब्रेन हेमरेज कहलाता है.

 

ब्रेन हेमरेज के कुछ कारण:-

ब्रेन हेमरेज मस्तिष्क के बाहर या अंदर खून की नलिकाएं फटने की वजह से होता है. चोट के अलावा कई तरह की शारीरिक स्थितियां इसके कारण बन सकती है. अलग-अलग उम्र के लोगों को अलग-अलग तरह के प्रभाव हो सकते हैं. आमतौर पर यह बीमारी उम्रदराज लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है. इसके ब्रेन हेमरेज के कुछ कारण इस प्रकार हैं:-

1-रक्त वाहिकाओं से संबंधित समस्याएं.
2-हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण.
3-मस्तिष्क का ट्यूमर.
4-लिवर की बीमारी.
5-गलत दवाइयों का सेवन.
6-हार्ट की बीमारी.
7-अधिक धूम्रपान.
8-ब्लड शुगर की समस्या.
9-सांस संबंधी समस्याएं.
10-सिर में चोट या चोट.
11-मस्तिष्क में धमनी विस्फार या मस्तिष्क की धमनियों में कमजोरी.
12-हाई ब्लड प्रेशर.

ब्रेन हेमरेज के लक्षण:-

ब्रेन हेमरेज के होने पर शरीर में कुछ सी‍रियस लक्षण दिखते हैं. इस के दौरान कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं. अगर समय पर इसकी पहचान हो जाती है तो बिना देर किए रोगी को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। इसके लक्षण इस प्रकार है.

1-शरीर का संतुलन या समन्वय न बन पाना.
2-भ्रम या चीजों को समझने में कठिनाई.
3-स्तब्धता, सुस्ती या बेहोशी.
4-झटके आना.
5-बात करने में दिक्कत या ठीक से बोल न पाना.
6-चलने फिरने में परेशानी.
7-अचानक गंभीर सिरदर्द.
8-नजर में दोष.
9-देखने की समस्या.
10-निगलने में कठिनाई.

 

ब्रेन हेमरेज का इलाज क्या है:-

ब्रेन हेमरेज का पता एमआरआई या सीटी स्केन करके लगाया जाता है. यदि स्थिति गंभीर है तो ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है. दिमाग पर बन रहे प्रेशर को दूर करने के लिए ऑपरेशन किया जा सकता है. कई केस में खोपड़ी के इस हिस्से को हटाया भी जा सकता है. लेकिन अगर ये समस्या कम है तो दवाइयों के जरिए इसे ठीक किया जाता है नहीं तो सर्जरी की जरूरत पड़ती है. हालांकि यदि स्थिति गंभीर नहीं है तो डॉक्टर कुछ विशेष प्रकार की दवाएं दे सकते हैं. रोगियों को फिजिकल थेरपी, स्पीच थेरपी या आवश्यकतानुसार ऑक्यूपेशनल थेरपी दी जा सकती है.

 

ब्रेन हेमरेज से बचाव के उपाय:-

जिन लोगों को पहले ब्रेन हेमरेज या स्ट्रोक हो चुका है, उन्हें भविष्य में दूसरी बार भी इसका खतरा 25 फीसदी तक हो सकता है.
1-अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें.
2-खान-पान बेहतर रखना जरुरी है.
3-जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें इसे कम करने के लिए आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए.
4-सिर को किसी भी तरह से चोट से बचाकर रखें.
5-बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें.

ये लेख विभिन्न मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर लिखा गया है. इसका उद्देश्य सिर्फ पाठकों को इस गंभीर बीमारी के लिए जागरूक करना है. ब्रेन हेमरेज से आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है. आप बस अच्छा खान-पान, नियमित योग, मेडिटेशन और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर ब्रेन हेमरेज से बचाव कर सकते हैं. जरुरी नहीं है कि जिस व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज हुआ है, वो मृत्यु का ही शिकार होगा. यदि समय पर इसका इलाज मिल जाए तो इससे बचा जा सकता है. अगर किसी को भी उपरोक्त लक्षणों के दिखाई देने पर तुरंत ही अपने डॉक्टर से जरुरी सलाह ले लेनी चाहिए.

You Might Also Like

गुजरात: “आप मुझसे सवाल करने वाली कौन होती हैं? कहकर छात्र ने शिक्षिका को जड़ दिया थप्पड़
पति को करंट से मारने की आरोपी केमिस्ट्री प्रोफेसर ने दी ऐसी दलील कि जज भी रह गए हैरान, कोर्ट में बोलीं – “थर्मल और इलेक्ट्रिक बर्न में अंतर बताना मुश्किल
सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास की नई उड़ान: भारत-नेपाल सीमा पर व्यापार और कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख, सीएम धामी ने की ‘लैंड पोर्ट’ की समीक्षा
आईटी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के निर्देश: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक ली
Bihar: पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 2 अपराधी ढेर और 3 पुलिसकर्मी घायल
TAGGED:Big Breakingbodybrain hemorrhageCautionhealth awarenesshealth Newssymptoms
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तर प्रदेशफीचर्डराजनीति

₹10 लीटर में गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार! बुलंदशहर से शुरू हुआ अनोखा पायलट प्रोजेक्ट, 300 महिलाओं को मिला काम; सपा ने बताया ‘स्कैम’

The Hill India News
The Hill India News
August 11, 2026
तीन महीने में तीन बार तलाक और एक बार में तलाक! सुप्रीम कोर्ट में फिर गरमाया मुस्लिम तलाक का मुद्दा, जानिए क्या हैं तलाक-ए-हसन और तलाक-ए-अहसन
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाए रेप और धमकी के गंभीर आरोप; शादी का वादा करने का भी दावा
लंदन में MBA, क्लासमेट से प्यार और अब मायावती के ‘संकटमोचक’! कौन हैं आकाश आनंद, जिन्हें BSP की नई उम्मीद माना जा रहा है?
कश्मीर में फिर बढ़ी दहशत! सैकड़ों कश्मीरी पंडित कर्मचारी छुट्टी पर भेजे गए, 3 हजार से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में; क्या घाटी में फिर सक्रिय हो रहा आतंकी नेटवर्क?
सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामले में सास को कोर्ट से फिर झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; दहेज उत्पीड़न के आरोपों पर अदालत ने माना मामला गंभीर
नशे के खिलाफ उत्तराखंड STF का बड़ा दांव! सूचना देने वाले को मिलेगा ₹2.40 लाख तक इनाम, आपकी एक खबर खोल सकती है ड्रग्स तस्करों का पूरा नेटवर्क
अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने नक्शे में दी आधिकारिक पहचान, चीन हुआ लाल! ड्रैगन ने बताया ‘गैरकानूनी’, सीमा विवाद पर फिर बढ़ी तल्खी
तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
85 सेकेंड में आसमान में बना आग का गोला! चीन का लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट फेल, सैटेलाइट मिशन को बड़ा झटका
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?