
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक भारतीय जनता पार्टी राज्य में 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 36 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं। यानी ये साफ हो रहा है कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक कार्यक्रम में हरियाणा चुनाव परिणाम को ‘सबक’ की तरह बताया है। आइए जानते हैं कि केजरीवाल ने और क्या कुछ कहा है।
#WATCH | Delhi: AAP National Convenor Arvind Kejriwal says, "Elections are approaching. Elections should not be taken lightly. The biggest lesson from today’s election is to never be overconfident. Every election, seat is tough. We need to work hard. There should be no… pic.twitter.com/UTMj24z3ep
— ANI (@ANI) October 8, 2024
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा में चुनाव परिणाम का सबसे बड़ा सबक ये है कि चुनावों में कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। उन्होंन कहा कि देखिए, हरियाणा में चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। सबसे बड़ा सबक यही है कि किसी को भी चुनाव में अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट मुश्किल होती है।