By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नैनीताल और पछवादून में नाबालिगों से हैवानियत: उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग सख्त, त्वरित कार्रवाई का निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > नैनीताल और पछवादून में नाबालिगों से हैवानियत: उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग सख्त, त्वरित कार्रवाई का निर्देश
उत्तराखंडफीचर्ड

नैनीताल और पछवादून में नाबालिगों से हैवानियत: उत्तराखंड बाल अधिकार आयोग सख्त, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

The Hill India News
Last updated: May 1, 2025 12:53 pm
The Hill India News
Published: May 1, 2025
Share
SHARE

नैनीताल/देहरादून: उत्तराखंड बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग ने नैनीताल जिले और पछवादून में नाबालिग बालिकाओं के साथ हुई जघन्य घटनाओं पर तत्काल और कड़ा संज्ञान लिया है। नैनीताल में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा मासूम बालिका के साथ की गई हैवानियत और देहरादून में एक अन्य नाबालिग से बलात्कार की सूचना ने आयोग को स्तब्ध कर दिया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने इन घटनाओं को बाल अधिकारों का घोर उल्लंघन और मानवता को शर्मसार करने वाला अपराध बताया है।

डॉ. गीता खन्ना ने इन मामलों में आयोग द्वारा उठाए गए त्वरित कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि:-

  1. आयोग ने नैनीताल में पीड़ित बालिका के परिवार से तत्काल संपर्क स्थापित कर उनकी स्थिति जानी और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
  2. नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की जांच तेज गति से करने, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और उस पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
  3. जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति को निर्देश जारी किए गए हैं कि नैनीताल में पीड़िता को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय, मानसिक और विधिक सहायता प्रदान की जाए।
  4. आयोग स्वयं इन दोनों ही प्रकरणों की गहन निगरानी करेगा ताकि न्याय की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और पीड़ितों के अधिकारों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नैनीताल की घटना के संदर्भ में, डॉ. खन्ना ने बताया कि आरोपी एक 70 वर्षीय व्यक्ति है, जिसका बेटा सरकारी नौकरी में कार्यरत है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह अपराधी दो माह से बालिका के साथ ऐसा घिनौना कृत्य कर रहा था और 12 अप्रैल को उसने पुनः उसी अपराध को अंजाम दिया। बालिका भयभीत होने के कारण किसी को कुछ भी बताने में असमर्थ थी। 23 अप्रैल को जब बालिका की नानी को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने लोगों से बात कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

डॉ. गीता खन्ना ने इस पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के असामाजिक तत्व समाज में पल रहे हैं और इस उम्र में भी उनकी मानसिकता का स्तर अत्यंत निम्न है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे अपराधी किससे प्रेरित हो रहे हैं। आयोग ने इस पहलू पर भी गहन जांच के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए हैं और कहा है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जाए।

डॉ. खन्ना ने देहरादून में भी एक नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार की सूचना मिलने और नैनीताल में एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले के प्रकाश में आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में धर्म विशेष के लोगों द्वारा निरंतर ऐसे अपराधों को अंजाम दिया जाना अत्यंत निंदनीय है।

आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा “इस प्रकार की घटनाएँ स्पष्ट संकेत हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए हमारे प्रयासों को और अधिक संगठित, कठोर और संवेदनशील बनाए जाने की आवश्यकता है। समाज, प्रशासन और सभी जिम्मेदार संस्थाओं को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे राज्य में ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कोई स्थान न रहे। बाल आयोग बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा”

https://thehillindia.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-01-at-4.47.04-PM.mp4

You Might Also Like

Digital Uttarakhand: देहरादून के सरकारी स्कूलों में अब दिखेगा ‘स्मार्ट’ बदलाव, 880 LED टीवी से लैस होंगी कक्षाएं
Uttarakhand: वन विभाग में 2,000 आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने सेवा समाप्ति पर लगाई अंतरिम रोक, मद परिवर्तन पर उठे सवाल
Creating a safe and enabling environment for women is very important for their progress :Naidu
उत्तराखंड के चार जिलों में आज बारिश की चेतावनी, केदारनाथ यात्रा तैयारियों पर असर
Uttarakhand : नगर पालिका चुनाव की तैयारी को लेकर डोईवाला कांग्रेस की बैठक ,स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की विजय निश्चित है – मोहित उनियाल
TAGGED:directs immediate actionDr Geeta KhannaNainitalPachhadunUttarakhand Child Rights Commission
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?