By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने विकास भवन रुद्रप्रयाग में, अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने विकास भवन रुद्रप्रयाग में, अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने विकास भवन रुद्रप्रयाग में, अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

The Hill India News
Last updated: September 19, 2024 1:11 pm
The Hill India News
Published: September 19, 2024
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग: एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अनुसूचित जाति व्यक्तियों के लिए एससीएसपी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए योजना का लाभ अनुसूचित जाति व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के निर्देश सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए।

बैठक की समीक्षा करते हुए अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व्यक्तियों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रहीं हैं उन योजनाओं का लाभ उन तक उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी अधिकारी धरातल पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी है कि अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को प्रथम पायदान पर लाने के लिए तथा उसे विकास योजनाओं की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराया जाए। जिससे कि अनुसूचित जाति लोगों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उसका लाभ उनको उपलब्ध हो सके। उन्होंने महाविद्यालय एवं इंटर काॅलेजों में भी शिविर/सेमिनार आयोजित करने के भी निर्देश दिए जिससे कि छात्र-छात्राओं के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उद्योग विभाग, डेयरी, मत्स्य, उरेड़ा, पशुपालन, उद्यान, समाज कल्याण विभाग आदि विभागों के माध्यम से जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण एवं सर्वे करें एवं जिन योजनाओं से व्यक्ति वंचित हैं उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयेाजित की गई है। जिसमें उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी समस्याएं जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज कराई गई हैं उनका संबंधित अधिकरी निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए जो जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं उन्हें ससमय निर्गत किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में बारात घर एवं अंबेडकर भवन बनाने के लिए भी न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से अनुसूचित जाति व्यक्तियों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान व्यय की गई धनराशि पर संतोष व्यक्त करते हुए किए गए कार्यों की सराहना की गई।

एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बाबा केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया। उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि बैठक में जो भी दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं उनका संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विशाल मुखिया, भागीरथी कुंजवाल, विधिक सलाहकार राजू महर, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ़ आशीष रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया एनआईसी उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड’ का विमोचन
Chhattisgarh: सेल्फी लेते वक्त फोन गिरा तो अफसर ने मोबाइल के लिए डैम का 21 लाख लीटर पानी बहाया, हो सकती थी 1500 एकड़ खेत में सिंचाई
Job Update Uttrakhand : होम गार्ड के 330 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
I.N.D.I.A. में फिर शुरू हुआ झगड़ा! कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान के बाद सियासी हलचल तेज
उत्तराखण्ड : प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं-सीएम धामी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्डस्वास्थय

उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा खुलासा: डॉक्टरों और जरूरी दवाओं की भारी कमी, NHM की कॉमन रिव्यू मिशन रिपोर्ट ने खोली सिस्टम की पोल

The Hill India News
The Hill India News
July 27, 2026
कांवड़ यात्रा 2026: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की नो-एंट्री, मसूरी जाने पर भी रोक, 4 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पुलिस का सबसे बड़ा सुरक्षा प्लान लागू
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की मांग तेज, सीजेपी ने सरकार को दी चेतावनी—‘समझौता लागू नहीं हुआ तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन’
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप, 194 यात्री सुरक्षित
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT में CA और फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने का आदेश, दो हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट
E20 एथेनॉल विवाद पर हाईकोर्ट पहुंचे नितिन गडकरी, फर्जी पोस्ट और डीपफेक के खिलाफ सख्त कदम, सिविल सूट की मिली मंजूरी
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया भव्य स्वागत, विपक्ष ने फिर खोला मोर्चा
यूपी में कांग्रेस संग गठबंधन पर अखिलेश के संकेत, बोले— अभी चुनाव दूर; ओवैसी के ऑफर पर भी दिया बड़ा जवाब
“सिर्फ प्रदर्शन होने से लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए”: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, देशभर के विरोध-प्रदर्शनों के लिए बनेगी नई गाइडलाइन
मॉनसून का महाअलर्ट: यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, अगले 14 घंटे बेहद अहम; IMD ने जारी की चेतावनी
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?