
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार की सुबह से ही ओस की बौछार पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और भयंकर शीतलहर देखने को मिल रही है। दिल्ली में 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेने को पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश को भीषण ठंड ने अपनी चपेट में ले रखा है। पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में नमी देखने को मिल रही है। इस कारण लोगों को भीषण सर्दी और गलन की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं यूपी को भी कोहरे और ओस ने अपनी चपेट में ले रखा है। लखनऊ में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जैसी संभावना बनती दिख रही है। बिहार में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। घना कुहासा और बारिश जैसी स्थिति से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे राज्य में कोल्ड डे घोषित किया गया है। साथ ही कुहासे के कारण ठंड और बढ़ गई है।