
National Games Goa: गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड को पहला पदक दिलाया। टीम ने दिल्ली की टीम को 3-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। प्रदेश की टीम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है। उत्तराखंड की पुरुष टीम में चिराग सेन, आदित्य जोशी, बोधित जोशी, चयनित जोशी, ध्रुव रावत, ध्रुव नेगी, ध्रुव नेगी, हिमांशु तिवारी, अंश नेगी व सोहेल अहमद थे। कोच डीके सेन के निर्देशन में एकजुट होकर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर के रूप में निर्मला सेन थी।
उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। पहले एकल में उत्तराखंड के चिराग सेन को दिल्ली के कार्तिकेय गुलशन से 18-21 व 14-21 से हार का शामना करना पड़ा। दूसरे एकल में आदित्य जोशी ने दिल्ली के अर्जुन रेहानी को 21-17 व 21-19 से हराया। पहले युगल में उत्तराखंड की जोड़ी चिराग सेन व ध्रुव रावत ने दिल्ली की जोड़ी कौस्तुभ व स्वर्ण राज बोरा को सीधे सेटों में 21-19 व 21-16 से हराया था।