By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सीएम धामी ने किया ₹12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण, कहा– आमजन को मिलेगी उचित दर पर सुविधा
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने किया ₹12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण, कहा– आमजन को मिलेगी उचित दर पर सुविधा
उत्तराखंडफीचर्ड

सीएम धामी ने किया ₹12.51 करोड़ की लागत से हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण, कहा– आमजन को मिलेगी उचित दर पर सुविधा

The Hill India News
Last updated: May 12, 2025 2:29 am
The Hill India News
Published: May 12, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय के निकट आयोजित समारोह में ₹12.51 करोड़ की लागत से बने ‘हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अत्याधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण एमडीडीए द्वारा किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामुदायिक हॉल आसपास के नागरिकों के लिए सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का एसओपी तैयार कर संचालन पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जाए, जिससे यह उचित दरों पर आमजन को सुलभ हो सके।

सीएम धामी ने स्व. हरबंश कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर राज्य और देहरादून की सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि हरबंश कपूर अपने सरल व्यवहार और जनहितकारी दृष्टिकोण के कारण जनता के दिलों में विशेष स्थान रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के हालिया पाक प्रायोजित आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि

“सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। यह हमारे सशस्त्र बलों के साहस, पराक्रम और रणनीति की मिसाल है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध स्पष्ट नीति और सशक्त कार्रवाई का मार्ग अपनाया है।

सीएम धामी ने कहा कि बीते तीन वर्षों में राज्य में 23,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून जैसे निर्णयों को प्रदेश की सामाजिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में 1400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इनमें रिस्पना और बिंदाल नदियों पर एलिवेटेड रोड, स्मार्ट ट्रैफिक समाधान, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड, सोंग बांध परियोजना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा,

“देहरादून को ऐसा शहर बनाया जा रहा है, जो विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं में देशभर में आदर्श उदाहरण बने।”

चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सजग

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वागत के लिए सतत निगरानी बनाए हुए है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली में संकल्प और समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि

“जो शिलान्यास मुख्यमंत्री करते हैं, उसी का लोकार्पण भी उन्हीं के हाथों से होता है।”

एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने बताया कि भवन का निर्माण सिर्फ डेढ़ वर्ष में पूरा किया गया और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, ब्रिगेडियर आर.एस. थापा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी, एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

May be an image of 5 people and text that says "30 धिकरण देहसदल मुज्रं हेअनलसडंका 보고하해포치학! 神女哲 रबंस कपूर मैमोरियल कप्युनिटी हॉल (लागत- 1251करेर) 12.51 करेड) श्रीपुकरसिंहधामी कर्कार "लोकार्षण" धा्मी श्री पुष्कर सिंह ਚਕराਰਸ मुख्यमंत्री ककाकतीय गणेशजोशी जोशी माननीय श्री गणेश माननाय आ्रामा"

May be an image of 11 people, dais and text

May be an image of 2 people, temple and text

You Might Also Like

उदयनिधि स्टालिन का एक और विवादित बयान, कहा-‘मस्जिद तोड़कर बने मंदिर का समर्थन नहीं’
उत्तराखंड कृषि महकमे का दुबई जाने का सपना टूटा: CM धामी ने अफसरों के विदेश दौरे पर लगाई रोक, कृषि मंत्री ने भी दिखाए तीखे तेवर
Exit Poll: एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला, डिबेट में नहीं लेगी पार्टी हिस्सा
कर्नाटक: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान गाड़ी के पास माला लेकर पहुंचा युवक
uttarakhand : मुख्यमंत्री ने किया सरखेत प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण
TAGGED:12.51 croreCM Dhamicommon people will get facilitiesinaugurated Harbansh Kapoor Memorial Community Hallreasonable rates
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?