By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: बड़ी खबर: पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों के लिए अच्छी, लिया गया फैसला
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > बड़ी खबर: पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों के लिए अच्छी, लिया गया फैसला
उत्तराखंड

बड़ी खबर: पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों के लिए अच्छी, लिया गया फैसला

The Hill India Desk
Last updated: April 25, 2023 9:45 am
The Hill India Desk
Published: April 25, 2023
Share
SHARE

बड़ी खबर: पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों के लिए अच्छी, लिया गया फैसला

पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब पर्वतीय क्षेत्रों में प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत सीधे भर्ती हो सकेंगे मरीज। पहाड़ों की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए इन क्षेत्रों में रेफर को अनिवार्य ना करने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत इमरजेंसी मामलों को छोड़कर पहले सरकारी अस्पताल से रेफर किया जाता है। जिस वजह से कई बार मरीजों को इलाज मिलने में देरी होती है। मैदानी क्षेत्रों में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल नजदीक है तो समय कम लगता है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में रेफरल के चलते अधिक समय लग जाता है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं प्राइवेट अस्पतालों को भी काफी दिक्कतें हो रही है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग को लगातार शिकायत भी मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अब राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को बिना रेफरल के ही भर्ती कराने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आपको बता दें राज्य में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 175 इम्पेनल्ड अस्पताल हैं, जहां 5 लाख का निशुल्क इलाज होता है। इसमें से 35 निजी अस्पताल पर्वतीय क्षेत्रों के हैं।

स्वास्थ मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में मरीजों को इलाज मिलने में देरी न हो इसके लिए आयुष्मान योजना के तहत पहाड़ों में सीधे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की छूट दी गई है। इससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

48 लाख लोगो के पास है आयुष्मान कार्ड

राज्य में आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 48 लाख से ज्यादा लोग बना चुके हैं आयुष्मान कार्ड। बता दे इसमें से आधे से ज्यादा लोग पर्वतीय जिलों के हैं। ऐसे में सरकार के इस निर्णय से पर्वतीय जिलों में रह रहे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में खुले प्राइवेट अस्पतालों को भी इसका लाभ मिलेगा।

आयुष्मान इलाज के बिलों पर मरीज के हस्ताक्षर अनिवार्य

राज्य में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इलाज में फर्जीवाड़ा के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसको देखते हुए अब राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के साइन हस्पताल द्वारा भुगतान के लिए भेजे जाने वाले बिलो पर अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मई महीने से इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। इससे इलाज पर होने वाले खर्च की जानकारी मरीज को भी रहेगी। गड़बड़ी होने पर मरीज आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

You Might Also Like

उत्तराखंड कैडर के अधिकारियों का केंद्र में बढ़ा कद: सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट के चेयरपर्सन, सेंथिल पांडियन को भी बड़ी जिम्मेदारी
करोड़ों का नकली किताब साम्राज्य: रुद्रपुर से राजस्थान तक फैला जाल, अब भरतपुर में SIT की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
उत्तराखण्ड : खलंगा की गाथा हमारे वीर पूर्वजों के अप्रतिम साहस का एवं हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है -सीएम धामी
उत्तरकाशी : डम्फर दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
उत्तराखंड पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे, 21 जून को जारी होगी अधिसूचना
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

‘लड़की हूँ फंसा दूँगी’ की धमकी देने वाली महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई: पिथौरागढ़ में दो महीने से दबा रखी थी डाक, वायरल वीडियो के बाद निलंबन

The Hill India News
The Hill India News
June 15, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा दांव: 19 जून को दिल्ली में ‘महा रोजगार मेला’, ऑन-द-स्पॉट नियुक्तियों के साथ युवाओं को साधने की तैयारी
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के 56 दिनों में 190 श्रद्धालुओं की मौत, कोमोरबिडिटी और हाई-रिस्क वाले यात्री बढ़ा रहे खतरा
बिहार में परीक्षा से पहले ‘रणक्षेत्र’ बने दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन: ट्रेन लेट होने पर छात्रों का भारी पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इंजन तोड़ा
कैंचीधाम स्थापना दिवस से पहले भारी बवाल: ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप, उग्र भीड़ ने की पिटाई, पुलिस चौकी घेरी
‘मोदी सरकार के 12 साल: विश्वास, विकास और जनकल्याण की मिसाल’, खटीमा में सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्व पटल पर मजबूत हुआ भारत
आस्था का सैलाब और मौसम की चुनौती: तुंगनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, चंद्रशिला ट्रैक पर दोपहर 12 बजे के बाद नो-एंट्री
राहुल गांधी के रद्द उत्तराखंड दौरे पर सियासी घमासान: सीएम धामी और कांग्रेस में ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल’ बनाम ‘चुनावी पर्यटन’ की जंग
उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?