By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, की कई अहम घोषणाएं
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, की कई अहम घोषणाएं
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, की कई अहम घोषणाएं

The Hill India News
Last updated: June 6, 2025 4:04 pm
The Hill India News
Published: June 6, 2025
Share
SHARE

नैनीताल : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान शुक्रवार को नैनीताल पहुँचे, जहां उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मल्लीताल क्षेत्र में मानसखण्ड मंदिर माला योजना के अंतर्गत ₹1101 करोड़ की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने 12 नई दुकानों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं:

  • धुनीघाट और रातीघाट पैदल मार्ग का सुधार कार्य कराया जाएगा।

  • शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग (कैंची–हरतपा–हैलीमोटर से तितोली तक) का उच्चीकरण किया जाएगा।

  • राज्य मार्ग संख्या-71 (रामनगर से बिल्लेख तक) के विभिन्न खंडों को सुदृढ़ किया जाएगा।

  • डीएसए मैदान को राष्ट्रीय स्तर के मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • फ्लैट्स मैदान में हॉकी टर्फ और बॉक्सिंग रिंग बनाई जाएंगी।

  • फ्लैट्स मैदान का उपयोग केवल खेल एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए होगा – अन्य व्यवसायिक गतिविधियाँ प्रतिबंधित रहेंगी।

  • नैनीताल बस अड्डा परिसर का पुनर्विकास लाइटवेट स्ट्रक्चर के माध्यम से किया जाएगा।

  • वैकल्पिक पार्किंग का निर्माण एवं ट्रैफिक जाम को कम करने हेतु रोड सेफ्टी सर्वे किया जाएगा।

  • स्थानीय वेंडरों के लिए वेंडिंग ज़ोन का निर्माण होगा।

  • नैनी झील की डिसिल्टिंग और रेलिंग का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने डीएसए मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खेल 2025 व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में लतिका भंडारी, भूमिका जंतवाल, नितेश बिष्ट, श्रद्धा जोशी, वैभव सिंह पडियार सहित अनेक युवा प्रतिभाएं शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त, स्व. एन.के. आर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल में सीवर लाइन और एसटीपी कार्य प्रगति पर है। पार्किंग समस्या को देखते हुए ऑटोमेटिक पार्किंग, अशोक पार्किंग विस्तार, और मेट्रो पार्किंग निर्माण की मंजूरी दी जा चुकी है।
मां नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹12 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है, जिसे आवश्यकता अनुसार और बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इन कार्यों से स्थानीय जनता और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नैनीताल के सुनियोजित विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मानसखण्ड कॉरिडोर के अंतर्गत चल रहे प्रकल्प धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टाम्टा, विधायक सरिता आर्य, फकीर राम आर्य, राम सिंह कैडा समेत कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, आईजी रिधिम अग्रवाल, एसएसपी पीएम मीणा, एडीएम विवेक राय, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का असर, हरिद्वार का पर्यटन कारोबार 40% तक प्रभावित, टूरिस्ट कर रहे बाइपास
संजय राउत को लगा बड़ा झटका,100 करोड़ रु. के मानहानि केस में दोषी करार
जब कुर्बानी के लिए ट्रक में लाया गया भैंसा, भीड़ को देखते ही हुआ बेकाबू फिर…
बड़ी खबर : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर किया स्वागत
Uttarakhand: उपनल कर्मी नीलम डोभाल की अचानक मौत से आंदोलन में शोक की लहर, नियमितीकरण की मांग पर संघर्ष आठवें दिन भी जारी
TAGGED:Chief Ministerimportant announcementsinspected the development worksNainitalPushkar singh dhami
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?

The Hill India News
The Hill India News
August 5, 2026
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन: कैंसर से जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड से साउथ तक शोक की लहर
बॉम्बे हाई कोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत: इथेनॉल पर फेक और अपमानजनक कंटेंट हटाने का आदेश
विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 5 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग; तमिलनाडु में कल्याणकारी योजनाओं की बौछार
दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; पूरे सप्ताह राहत की बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
संसद में हंगामे के बीच सरकार का विधायी मिशन तेज: बिना लंबी चर्चा कई अहम विधेयक पारित, अब FCRA संशोधन बिल पर टिकी निगाहें
हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य सम्मान: सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद; पप्पू यादव पर भी साधा निशाना
उत्तराखंड के माल्टे को मिलेगी ऑर्गेनिक पहचान: किसानों की आय में आएगी नई उड़ान, देश-दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद
उत्तर प्रदेश में नमो भारत का मेगा विस्तार: खुर्जा, बागपत, हापुड़, पिलखुवा समेत 4 नए रूटों को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली-मेरठ के बाद बदलेगी पूरे वेस्ट यूपी की तस्वीर
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?