By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: भारत-पाक तनाव के बीच बलूचिस्तान ने की आजादी की घोषणा, भारत से दिल्ली में दूतावास खोलने की मांग
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > भारत-पाक तनाव के बीच बलूचिस्तान ने की आजादी की घोषणा, भारत से दिल्ली में दूतावास खोलने की मांग
देशफीचर्ड

भारत-पाक तनाव के बीच बलूचिस्तान ने की आजादी की घोषणा, भारत से दिल्ली में दूतावास खोलने की मांग

The Hill India News
Last updated: May 9, 2025 4:59 am
The Hill India News
Published: May 9, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच गहराते सैन्य तनाव के बीच बलूचिस्तान की ओर से एक बड़ा और ऐतिहासिक दावा सामने आया है। बलूच नेता और लेखक मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट कर बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है। साथ ही, उन्होंने भारत से मांग की है कि वह नई दिल्ली में बलूचिस्तान का दूतावास स्थापित करने की अनुमति दे।

बलोच नेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान अब पतन की कगार पर है और ऐसे में बलूच जनता ने स्वतंत्रता का दावा कर दिया है। उन्होंने भारत से अपील की कि बलूचिस्तान को मान्यता दी जाए और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बलूचिस्तान के लिए एक आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोला जाए।

मीर यार बलोच ने संयुक्त राष्ट्र से भी हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को बलूचिस्तान में शांति मिशन भेजना चाहिए और पाकिस्तान की सेना को वहां से हटाने की मांग करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बलूचिस्तान के लिए मुद्रा और पासपोर्ट मुद्रण हेतु अंतरराष्ट्रीय मदद भी जुटाई जानी चाहिए।

बलोच नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि सेना, फ्रंटियर कोर, पुलिस, आईएसआई और अन्य प्रशासनिक पदों पर कार्यरत सभी गैर-बलूच कर्मियों को बलूचिस्तान को तत्काल छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वतंत्र बलूचिस्तान के लिए एक संक्रमणकालीन सरकार की घोषणा की जाएगी।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट से हमले की कोशिश की गई थी, जिसे भारतीय सेना ने मुस्तैदी से नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी सख्त रुख अपनाया है।

इस घटनाक्रम को भू-राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि यह पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति और भारत की क्षेत्रीय रणनीति दोनों पर व्यापक असर डाल सकता है।

You Might Also Like

New Delhi : 39th Meeting of the Central Zoo Authority held
बंगाल में इमामों, मुअज्जिनों और पुजारियों के भत्ते को लेकर बड़ा विवाद: 1 जून से योजनाएं बंद होने के दावे पर सियासत तेज
Uttarakhand: नैनीताल के जंगलों में भीषण फायर, आग बुझाने में जुटा MI-17 हेलीकॉप्टर
‘गाय को कटवाने के लिए हिंदू ही भेजते हैं …’, RSS सरसंघचालक भागवत का छलका दर्द
New Delhi: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज
TAGGED:Amid Indo-Pak tensionsBalochistan declares independencedemands India to open embassy in Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?