By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के अस्पतालों को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, दुर्गम इलाकों में मिली तैनाती
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड के अस्पतालों को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, दुर्गम इलाकों में मिली तैनाती
उत्तराखंडफीचर्डस्वास्थय

उत्तराखंड के अस्पतालों को मिले 29 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, दुर्गम इलाकों में मिली तैनाती

The Hill India News
Last updated: June 13, 2025 3:14 am
The Hill India News
Published: June 13, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 29 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इन सभी डॉक्टरों की तैनाती प्रस्ताव को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन प्रदान किया। इसके तहत प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (PMHS) संवर्ग के इन विशेषज्ञों को पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उनकी विशेषज्ञता के अनुसार प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में नियुक्त कर दिया गया है।

नियुक्त डॉक्टरों में फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी), फैमिली मेडिसिन, बाल रोग, सर्जरी, निश्चेतना, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, नेत्र रोग (आई), ईएनटी जैसी महत्वपूर्ण विशेषज्ञताएं शामिल हैं। खास बात यह है कि इन डॉक्टरों को राज्य के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में स्थित अस्पतालों में तैनाती दी गई है, जिससे उन क्षेत्रों में लंबे समय से चल रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके।

जिला वार नियुक्तियों की बात करें तो:

  • पौड़ी में 5 विशेषज्ञ डॉक्टर भेजे गए हैं।

  • उत्तरकाशी, हरिद्वार और चंपावत में 4-4 डॉक्टर,

  • टिहरी और उधमसिंह नगर में 3-3 डॉक्टर,

  • रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में 1-1 डॉक्टरों की तैनाती की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की यह तैनाती राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब आमजन को अपने जिले में ही विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर इलाज के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।

तैनात किए गए प्रमुख डॉक्टरों में शामिल हैं:

  • डॉ. नविता तिवारी (गायनी) – सीएमओ नैनीताल , डॉ. जूही शर्मा – उप जिला अस्पताल रामनगर ,  डॉ. कविता भंडारी – जिला अस्पताल बौराड़ी, टिहरी , डॉ. कीर्ति मेहता (फिजिशियन) – काशीपुर , डॉ. मधुमिता बिष्ट, डॉ. प्रखर शर्मा – उत्तरकाशी , डॉ. ज्ञानेश्वर यादव – श्रीनगर , डॉ. ऋषि रंजन कुकरेती – रुड़की , डॉ. रुचिका भट्ट (पीडियाट्रिशियन) – रुद्रप्रयाग , डॉ. जितेंद्र जोशी – चंपावत ,डॉ. मयंक नौटियाल, डॉ. मयंक चौहान, डॉ. शादा अली – कोटद्वार, पौड़ी, नैनीताल ,डॉ. वमिक रहमान, डॉ. निशांत पांडे, डॉ. तनुज सिंह तोमर – हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर ,डॉ. निकिता रमोला, डॉ. ऋत्विक रजत, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. शैलेंद्र कुमार – पुरोला, कोटद्वार, थैलीसैंण, टिहरी ,डॉ. सिद्धार्थ त्यागी (पैथोलॉजिस्ट) – चंपावत, डॉ. अंकुर रावत (रेडियोलॉजिस्ट) – कर्णप्रयाग ,डॉ. योगिता (नेत्र विशेषज्ञ) – उत्तरकाशी ,डॉ. शिखा टोलिया – पिथौरागढ़ ,डॉ. शशांक अधिकारी, डॉ. अनुभव अग्रवाल (ईएनटी) – चंपावत और रुड़की

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से न सिर्फ ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि राज्य के मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

सीतापुर में मामी ने थाने में काटी हाथ की नस, भांजे से संबंध को लेकर हुआ विवाद — अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, मई के पहले हफ्ते तक बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट
बिहार में बेलगाम अपराध: 24 घंटे में 6 हत्याएं, कई गोलीबारी की घटनाएं; सरकार घिरती दिख रही
कर्नाटक: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान गाड़ी के पास माला लेकर पहुंचा युवक
शिलांग : “विकास सिर्फ बजट, टेंडर, शिलान्यास, उद्घाटन तक सीमित नहीं है”- प्रधानमंत्री मोदी
TAGGED:29 new specialist doctorsposted in remote areasUttarakhand hospitals
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?