By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी! डॉ. धन सिंह रावत ने दिए ये निर्देश
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी! डॉ. धन सिंह रावत ने दिए ये निर्देश
उत्तराखंडस्वास्थय

Uttrakhand : डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी! डॉ. धन सिंह रावत ने दिए ये निर्देश

The Hill India Desk
Last updated: May 18, 2023 3:44 pm
The Hill India Desk
Published: May 18, 2023
Share
SHARE

Uttrakhand : डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी! डॉ. धन सिंह रावत ने दिए ये निर्देश

अभियान में रेखीय विभागों को भी शामिल करने के दिये निर्देश

स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को बने कार्ययोजना

देहरादून @ शगुफ्ता परवीन : बरसात के मौसम में डेंगू की रोकथाम को लेकर अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में वृहद स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है, जिसमें सभी रेखीय विभागों को भी शामिल किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिये विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। डा. रावत ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है, जिसको देखते हुये अभी से बचाव व रोकथाम को प्रभावी कदम उठाने की सख्त आवश्यकता है, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि माह अगस्त से लेकर माह अक्टूबर तक का समय डेंगू संक्रमण की दृष्टि से काफी संवेदनशील रहता है।

डा. रावत ने बताया कि इसके लिये अभी से प्रदेशभर में वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये है, इन अभियानों में रेखीय विभागों आवास एवं शहरी विकास, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, शिक्षा, सूचना विभाग आदि को भी शामिल किया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) में लगभग तीन दर्जन से अधिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्टेट आईईसी टीम की है। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों का विभिन्न माध्यमों से वृहद प्रचार-प्रसार हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। जिसकी समीक्षा प्रत्येक माह स्वयं स्वास्थ्य मंत्री करेंगे।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डेंगू की रेकथाम के लिये कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिसके तहत डेंगू के बचाव हेतु पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग्स के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आम लोगों को घरों के आस-पास पानी न जमा होने, कूलर, फूलदान में पानी प्रत्येक सप्ताह बदलने, पानी की टंकी, बाल्टियां आदि को पूरी तरह से ढ़कने, शरीर पर पूरे बाजू वाले कपड़े पहनने सहित अनेक सुझाव दिये जा रहे हैं।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना, निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, अनु सचिव जसविंदर कौर, ओआईसी एनएचएम डा. पंकज सिंह, डा. अजय नगरकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026, गूगल मैप पर मिलेगा रियल-टाइम अलर्ट, लैंडस्लाइड और जाम से पहले ही सतर्क होंगे श्रद्धालु
उत्तराखण्ड : श्री बद्रीनाथ में माणा गेट के पास टूटा ग्‍लेशियर, 57 मजदूर दबे, 10 को सुरक्षित निकला रेस्‍क्‍यू जारी,
स्थापना दिवस पर कैंची धाम में आस्था का महाकुंभ: बाबा नीब करौरी के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सुरक्षा में एटीएस और भारी पुलिस बल तैनात
Earthquake : उत्तराखंड समेत इन इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके
Uttarakhand : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गम्भीर रूप से घायल
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

अरुणाचल के 27 स्थानों को भारत ने नक्शे में दी आधिकारिक पहचान, चीन हुआ लाल! ड्रैगन ने बताया ‘गैरकानूनी’, सीमा विवाद पर फिर बढ़ी तल्खी

The Hill India News
The Hill India News
August 11, 2026
तालाब में डूबकर मिलती है राहत, पानी से बाहर आते ही शुरू हो जाती है जलन… 17 साल के इकबाल की जिंदगी बनी दर्दनाक जद्दोजहद
85 सेकेंड में आसमान में बना आग का गोला! चीन का लॉन्ग मार्च-7A रॉकेट फेल, सैटेलाइट मिशन को बड़ा झटका
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, किचन से स्टोर तक चला सघन अभियान; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर खास नजर
15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी, इंडियन मुजाहिदीन से लेकर अलकायदा और खालिस्तानी मॉड्यूल पर पुलिस की पैनी नजर
चंपावत में गीता धामी का बड़ा बयान: UCC से बेटियों के अधिकार से लेकर ‘लैंड जिहाद’ तक का मुद्दा उठा, बोलीं- सुरक्षित और सशक्त उत्तराखंड के लिए जरूरी है जागरूकता
SBI लॉकर में 50 लाख के जेवर गायब! 2003 से कटता रहा किराया, फिर भी लॉकर में नहीं मिला सामान; बिना चाबी खुला ताला तो उठे बड़े सवाल
टूटेगा या अमर रहेगा विराट कोहली का महारिकॉर्ड? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 610 रन का ऐसा पहाड़, जिसे पार करना आसान नहीं
झारखंड बंद से थमी रफ्तार! छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी BJP, जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन
अदाणी को अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत! रिश्वत और धोखाधड़ी का आपराधिक केस खारिज, गौतम अदाणी बोले- ‘कानून में अटूट विश्वास’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?