By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखण्ड :विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिखाए सख्त तेवर कहा कार्मिकों की हीलाहवाली अब हरगिज बर्दाश्त नहीं
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड :विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिखाए सख्त तेवर कहा कार्मिकों की हीलाहवाली अब हरगिज बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखण्ड :विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिखाए सख्त तेवर कहा कार्मिकों की हीलाहवाली अब हरगिज बर्दाश्त नहीं

Rajesh Dabral
Last updated: October 7, 2022 4:47 pm
Rajesh Dabral
Published: October 7, 2022
Share
SHARE

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिखाए सख्त तेवर।

उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित किए जाने के लिए सभी कार्मिकों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने की आवश्यकता है| सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझें एवं ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें, यह सब बातें आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा के अधिकारियों की बैठक के दौरान कही| उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्य प्रणाली को दुरुस्त करना है तो सभी को मिलकर काम करना होगा|

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्मिकों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए अनुभाग अधिकारी एवं उससे ऊपर के अधिकारियों की बैठक विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ली| बता दें कि ऐसा बहुत कम ही हुआ होगा कि किसी विधानसभा अध्यक्ष ने अपने प्रत्येक अधिकारी से उसके कार्य की रिपोर्ट मांगी| विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के संग उनके कार्यों की समीक्षा की|

इस अवसर पर सभी अनुभागों के अनुभाग अधिकारी, अनु सचिव, उपसचिव सहित समितियों में सभापतियो के साथ कार्य कर रहे निजी सचिव मौजूद रहे| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अनुभाग अधिकारियों से उनके अनुभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी ली| वहीं निजी सचिवों से समितियों की बैठकों के बारे में विस्तृत रूप में पूछा| उन्होंने कहा कि समितियों की बैठक निरंतर होती रहे इसके लिए सभापतियों को पत्र लिख कर अवगत करने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही सभी समितियों के सभापतियों के साथ एक सामूहिक बैठक करेंगी|

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बना कर कार्य करने की हिदायत दी .विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह राजनीति से ऊपर उठकर उत्तराखंड के लिए समाज सेवा करना चाहती है विधानसभा में व्यवस्थाएं कैसे दुरुस्त हो उस ओर वह तेजी से कार्य कर रही हैं| उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विधानसभा में ई ऑफिस, ई विधान सभा, ई लाइब्रेरी स्थापित की जायेगी| इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से बातचीत की

इस अवसर पर प्रभारी सचिव हेम पंत, उप सचिव नरेन्द्र रावत, अनु सचिव मनोज कुमार, अनु सचिव हरीश चौहान, अनु सचिव नीरज गौड़, प्रमुख निजी सचिव अजय अग्रवाल, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव राजेन्द्र चौधरी, भुवन मिश्रा, दिनेश राणा, अनुभाग अधिकारी विशाल शर्मा, हीरा सिंह, शशि, आरती, ऊषा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

May be an image of 9 people, people sitting, people standing and indoor

May be an image of 8 people, people sitting and people standing

You Might Also Like

तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन की आहट: विजय ने राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
उत्तराखंड: रामपुर तिराहा गोलीकांड, अनंत कुमार सिंह मामले में हाईकोर्ट सख्त, CBI से 15 दिन में मांगी केस की पूरी स्थिति
उत्तराखंड में संस्कृत संरक्षण की ऐतिहासिक पहल: सीएम धामी ने 13 जिलों में 13 ‘आदर्श संस्कृत ग्राम’ किए शुभारंभ
Uttrakhand : आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे CM धामी, बारिश की स्थिति का लिया जायजा, अलर्ट रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: जोशीमठ भूमि स्थिरीकरण कार्यों पर विवाद, ग्रामीणों ने एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?