By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तो लाइनमैन की करंट लगने से गई जान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तो लाइनमैन की करंट लगने से गई जान
उत्तराखंडफीचर्ड

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तो लाइनमैन की करंट लगने से गई जान

The Hill India News
Last updated: May 4, 2026 2:20 pm
The Hill India News
Published: May 4, 2026
Share
File Photo
SHARE

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दो अलग-अलग दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना में पिथौरागढ़-वड्डा मोटर मार्ग पर एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई, वहीं दूसरी घटना में बडारी गांव में बिजली का काम कर रहे एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।

Contents
सड़क हादसे में प्रदीप अरोड़ा ने तोड़ा दमशट डाउन लेने के बाद भी लाइनमैन की करंट लगने से मौतपरिजनों में आक्रोश, अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश

एक ही दिन में हुई इन दो अलग-अलग घटनाओं से मृतकों के परिवारों में मातम पसर गया है। पुलिस और प्रशासन दोनों ही मामलों की गहनता से जांच कर रहे हैं।


सड़क हादसे में प्रदीप अरोड़ा ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़-वड्डा मोटर मार्ग पर जाखनी के समीप एक बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में स्कूटी सवार प्रदीप अरोड़ा (निवासी ऐंचोली) गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुसार, जब वे प्रदीप को हायर सेंटर ले जा रहे थे, तभी 30 वर्षीय प्रदीप ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस पिथौरागढ़ लौट आए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रदीप की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे (9 व 5 वर्ष) बेसहारा हो गए हैं। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


शट डाउन लेने के बाद भी लाइनमैन की करंट लगने से मौत

दूसरी घटना जिला मुख्यालय के समीपस्थ बडारी गांव की है। यहाँ विण विकास खंड के बडारी गांव निवासी 55 वर्षीय सुंदर सिंह सौन (पुत्र चंचल सिंह) ऊर्जा निगम में एक ठेकेदार के अधीन लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार दोपहर सुंदर सिंह गांव में खराब पड़ी विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े थे। परिजनों का आरोप है कि पोल पर चढ़ने से पहले उन्होंने कंट्रोल रूम से विधिवत शट डाउन (Shutdown) लिया था और पुष्टि होने के बाद ही वे खंभे पर चढ़े थे।

इसके बावजूद अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे वे झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल सुंदर सिंह को परिजन व ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।


परिजनों में आक्रोश, अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि जब शट डाउन लिया जा चुका था, तब लाइन में करंट कैसे आया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (EE) नितिन सिंह गर्खाल तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत की।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि नियमानुसार इस हादसे की दो स्तरों पर जांच की जाएगी। एक विभागीय जांच अधीक्षण अभियंता द्वारा नामित अधिकारी करेंगे, जबकि दूसरी जांच विद्युत सुरक्षा विभाग के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर द्वारा की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

बता दें कि मृतक सुंदर सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है, बड़ा बेटा चालक है और छोटा बेटा बेरोजगार है। इस घटना से परिवार सदमे में है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बेरीनाग क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों के दौरान करंट लगने से दो लाइनमैनों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

You Might Also Like

Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand: जन समस्याओं पर सरकार का फोकस तेज़: मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र की योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखनऊ मेट्रो का महाविस्तार: 10 नए कॉरिडोर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर, बाराबंकी से उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो
उत्तराखंड: NEET पेपर लीक पर गरमाई सियासत, उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का लंबा इतिहास; युवाओं का भरोसा फिर टूटा
नैनीताल हाईकोर्ट का कड़ा रुख: कोसी नदी में ‘पाताल’ तक खनन पर सरकार तलब, अधिकारियों से पूछा—’क्यों नहीं माना आदेश?’
TAGGED:Pithoragarh NewsPradeep Aroraroad accidentSunder Singh SaunUttarakhand Electricity Corporation
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डबॉलीवुड

ऑस्कर 2027 की रेस में मराठी फिल्म ‘गोंधल’! अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका महाराष्ट्र का सिनेमा

The Hill India News
The Hill India News
September 18, 2026
निठारी कांड से देशभर में सुर्खियों में आया सुरेंद्र कोली अब नहीं रहा! हरिद्वार में चाय की दुकान के भीतर मिला शव, सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के महीनों बाद मौत से मचा हड़कंप
‘अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं’, देहरादून में प्रशासन का बड़ा एक्शन! औचक निरीक्षण में 4 जन सेवा केंद्र सील, कंप्यूटर-लैपटॉप भी अभिरक्षा में
बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ा सियासी संकट! चुनाव आयोग ने ‘तृणमूल कांग्रेस’ का नाम और ‘जोड़ाफूल’ सिंबल किया फ्रीज
अमृतसर में ASI की हत्या के बाद ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ का नाम सुर्खियों में! कौन है TTH और शहजाद भट्टी से क्या है कनेक्शन?
गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में हड़कंप! नाव घाट और साई घाट पर मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
अब पहाड़ों में ट्रैकिंग होगी और भी सुरक्षित! उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग शुरू, बनेगा ऑफलाइन नेविगेशन ऐप
उत्तराखंड में 2027 का चुनावी बिगुल तेज! सहसपुर पर हरक सिंह रावत का बड़ा दावा—कहा, कांग्रेस को 20 हजार से ज्यादा वोटों से जिताऊंगा
देहरादून में म्यूल अकाउंट का बड़ा खेल! 6 बैंकों के ATM से निकले 5.61 लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
लैंसडाउन में जुटेंगे देश के दो बड़े सुरक्षा रणनीतिकार! NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि गढ़वाल राइफल्स के कार्यक्रम में होंगे शामिल
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?