
उत्तराखंड की पावन चारधाम यात्रा ने इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ ली है। यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हुई थी, और महज 20 दिनों में 10 लाख 25 हजार 58 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। देश-विदेश से आ रहे भक्तों की भारी भीड़ चारों धामों – यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ – में उमड़ रही है।
श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं की भी सराहना हो रही है।
🕉 यमुनोत्री धाम:
-
अब तक कुल दर्शन: 1,68,013 श्रद्धालु
-
आज (19 मई): 10,882 श्रद्धालु
-
पुरुष: 5,382
-
महिलाएं: 5,119
-
बच्चे: 381
-
🕉 गंगोत्री धाम:
-
अब तक कुल दर्शन: 1,55,718 श्रद्धालु
-
आज (19 मई): 9,983 श्रद्धालु
-
पुरुष: 5,351
-
महिलाएं: 4,379
-
बच्चे: 253
-
🕉 केदारनाथ धाम:
-
अब तक कुल दर्शन: 4,05,253 श्रद्धालु
-
आज (19 मई): 24,356 श्रद्धालु
-
पुरुष: 15,542
-
महिलाएं: 8,408
-
बच्चे: 306
-
🕉 बदरीनाथ धाम:
-
अब तक कुल दर्शन: 2,05,158 श्रद्धालु
-
आज (19 मई): 20,588 श्रद्धालु
-
पुरुष: 10,857
-
महिलाएं: 8,904
-
बच्चे: 827
-
इस बार प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों के चलते यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्रद्धालुओं को सुविधाएं और मार्गदर्शन समय पर मिल रहा है, जिससे यात्रा का अनुभव सकारात्मक बन रहा है।