By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : आंबेडकर पर मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया – अमित शाह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > दिल्ली > नई दिल्ली : आंबेडकर पर मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया – अमित शाह
दिल्लीदेशफीचर्ड

नई दिल्ली : आंबेडकर पर मेरा बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया – अमित शाह

The Hill India News
Last updated: December 18, 2024 1:30 pm
The Hill India News
Published: December 18, 2024
Share
SHARE

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस के आरोपों पर जमकर पलटवार किया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से तथ्‍यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है, वो अत्‍यंत निंदनीय है. साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस पर लीगल एक्‍शन के भी संकेत दिए हैं. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस संविधान विरोधी पार्टी है और उसने कई बार बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया है. उन्‍होंने कहा कि भाजपा वक्‍ताओं ने संसद में संविधान की रचना और संविधान के मूल्‍यों पर अनेक उदाहरण सामने रखे और इससे तय हो गया कि कांग्रेस आंबेडकर विरोधी पार्टी है. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्‍यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान भाषण दिया था, जिसे लेकर के कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उन्‍होंने आंबेडकर का अपमान किया है. 

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने सावरकर जी का भी अपमान किया, कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी, नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया, न्यायपालिका का हमेशा अपमान किया, सेना के शहीदों का अपमान किया और भारत की भूमि तक को संविधान तोड़कर दूसरे देशों को देने की हिमाकत कांग्रेस के शासन में हुई.”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने फिर एक बार अपनी पुरानी पद्धति को अपनाकर, बातों को तोड़-मरोड़कर और सत्य को असत्य के कपड़े पहनाकर समाज में भ्रांति फैलाने का कुत्सित प्रयास किया है. संसद में चर्चा के दौरान ये सिद्ध हो गया कि बाबा साहेब अंबेडकर का कांग्रेस ने किस तरह से पुरजोर विरोध किया था. बाबा साहेब के न रहने के बाद भी किस प्रकार से कांग्रेस ने उन्हें हाशिये पर धकेलने का प्रयास किया. 

कांग्रेसी नेताओं के खुद को भारत रत्‍न देने को लेकर उन्‍होंने कहा, “जहां तक भारत रत्न का सवाल है, कांग्रेस नेताओं ने कई बार खुद ही अपने आप को भारत रत्न दिए हैं. 1955 में नेहरू जी ने खुद को भारत रत्न दिया, 1971 में इंदिरा जी ने खुद को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहेब को भारत रत्न 1990 में तब मिला जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी और भाजपा के समर्थन वाली सरकार थी. 1990 तक कांग्रेस बाबा साहब को भारत रत्न न मिले, इसके लिए प्रयास करती रही. यहां तक कि बाबा साहब की 100वीं जयंती मनाने की भी मनाही कर दी गई.“

अमित शाह ने कहा, “मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से भी ये कहना चाहता हूं कि आपको कांग्रेस के इस कुत्सित प्रयास का समर्थन नहीं करना चाहिए था. मुझे दुख है कि राहुल गांधी के दबाव में आप भी इसमें शामिल हो गए हैं.

उन्होंने कहा राज्यसभा में मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. इससे पहले उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी जी के बयानों को एडिट करके सार्वजनिक किया था. जब चुनाव चल रहे थे तो मेरे बयान को AI का उपयोग करके संपादित किया गया था और आज वे मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं.

 

You Might Also Like

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक, ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन
Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने 892 वन आरक्षी व 104 सहायक लेखाकारों को बांटे नियुक्ति पत्र
नशामुक्त देवभूमि: चंपावत पुलिस का तस्करों पर ‘आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक’, 30 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज
Ukraine: रूस के हमले में सोवियत कालीन बांध को उड़ा, यूक्रेन के कई हिस्सों में भारी बाढ़
नई दिल्ली :भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 26,509 हैं : स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
TAGGED:AmbedkarAmit ShahCongressNew Delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
फीचर्डविदेश

450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?