By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरियाणा :नायब सैनी फिर बने हरियाणा के CM, बीजेपी ने शपथ ग्रहण में दिखाई ताकत
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > हरियाणा :नायब सैनी फिर बने हरियाणा के CM, बीजेपी ने शपथ ग्रहण में दिखाई ताकत
देश

हरियाणा :नायब सैनी फिर बने हरियाणा के CM, बीजेपी ने शपथ ग्रहण में दिखाई ताकत

The Hill India News
Last updated: October 17, 2024 9:58 am
The Hill India News
Published: October 17, 2024
Share
SHARE

नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. नायब सिंह सैनी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी शपथ ली है. नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. इस मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंचकूला के दशहरा मैदान में किया गया.

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के मौके पर हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. अनिल विज के बाद कृष्ण लाल पंवार जो इसराना से विधायक हैं, ने शपथ लिया. कृष्णलाल के बाद राव नरवीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. वो बादशाहपुर से एमएलए हैं. इनके बाद महिपाल ढांडा ने भी बतौर मंत्री शपथ ली. ढांडा पानीपत ग्रामीण से विधायक हैं. विपुल गोयल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. डॉ. अरविंद शर्मा गोहाना भी कैबिनेट मंत्री बने. वहीं, श्याम सिंह राणा को राज्य मंत्री बनाया गया है. वो रादौर से विधायक हैं. बरवाला से रणवीर सिंह गंगवा को भी राज्यमंत्री बना गया. रणवीर सिंह के बाद कृष्ण बेदी नरवाना राज्य मंत्री के तौर पर शपथ लिया. श्रुत चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाया गया है. आरती राव ने भी राज्यमंत्री का पदभार संभाला है. राजेश नागर और गौरव गौतम को भी राज्य मंत्री बनाया गया है.

बीजेपी के लिए नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह एक शक्तिप्रदर्शन की तरह था. इसकी एक सबसे बड़ी वजह आने वाले समय में महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव भी हैं. बीजेपी इस शपथ ग्रहण समारोह से इन दोनों राज्यों की जनता को संदेश देने की कोशिश करते दिखी कि अगर महाराष्ट्र और झारखंड में भी बीजेपी को मौका मिलता है तो वो जनता के हित में फैसले लेने में जरा भी देरी नहीं करेगी.

समारोह में बीजेपी के साथ-साथ NDA के तमाम दल भी शामिल हुए. बीजेपी ने अपने दलों को एक साथ रखकर एनडीए में मौजूद एकता का एक बार फिर परिचय दिया. आपको बता दें कि सीएम सैनी के शपथ ग्रहण में एनडीए शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे.

 

You Might Also Like

नई दिल्ली: त्यागराज स्टेडियम में कुत्ते को टहलाने के मामले में IAS संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकु दुग्गा पर गृह मंत्रालय का एक्शन
खराब मौसम ने रोकी वैष्णो देवी यात्रा, 5 से 7 अक्टूबर तक दर्शन बंद, श्राइन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
भारत-कज़ाख़िस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “काजिंद – 2022” उमरोई (मेघालय) में आयोजित होगा-रक्षा मंत्रालय
आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 7 की मौत — पीएम मोदी और सीएम नायडू ने जताया दुख
नैनीताल दुष्कर्म के आरोपी उस्मान पर एससी एक्ट की हुई बढोत्तरी
TAGGED:BJPCM of HaryanaHaryanaNayab Sainistrengthswearing
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?