By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: वक्फ़ संपत्तियों पर अब गरीबों का अधिकार सुनिश्चित: डोईवाला में BJP का वक्फ़ जनजागरण अभियान सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > वक्फ़ संपत्तियों पर अब गरीबों का अधिकार सुनिश्चित: डोईवाला में BJP का वक्फ़ जनजागरण अभियान सम्पन्न
उत्तराखंडफीचर्ड

वक्फ़ संपत्तियों पर अब गरीबों का अधिकार सुनिश्चित: डोईवाला में BJP का वक्फ़ जनजागरण अभियान सम्पन्न

The Hill India News
Last updated: May 6, 2025 3:56 pm
The Hill India News
Published: May 6, 2025
Share
SHARE

डोईवाला : भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश द्वारा “वक्फ़ सुधार जनजागरण अभियान – गरीबों का हक सिर्फ गरीबों को” विषय पर एक प्रभावशाली जनसभा का आयोजन रेडियंट पब्लिक स्कूल, प्रेमनगर बाज़ार, डोईवाला में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वक्फ़ संपत्तियों के वास्तविक हकदारों यानी समाज के गरीब और जरूरतमंद तबकों तक लाभ सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, उत्तराखंड वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष  शादाब शम्स, विधायक डोईवाला  बृज भूषण गैरोला, और 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष  ज्योति प्रसाद गैरोला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक सती और संचालनकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष  राजेन्द्र तड़ियाल के नेतृत्व में यह आयोजन कुशलता से संपन्न हुआ।
इस दौरान वक्फ़ बोर्ड से जुड़ी नीतियों, संशोधनों और गरीबों के अधिकारों को लेकर विशेष जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि कैसे संशोधित वक्फ़ कानून से अब पारदर्शिता, जवाबदेही और वास्तविक लाभार्थियों को प्राथमिकता मिल रही है।

विशेष उपस्थिति में पूर्व उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. सुमेर चन्द रवि, नगरपालिका डोईवाला के अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह नेगी, जिला प्रभारी विनय गोयल, सह प्रभारी इस्लामुद्दीन हाजी,  अफ़ज़ल,  मोहम्मद हनीफ सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना की और वक्फ़ संपत्तियों को राजनीतिक लाभ के बजाय सामाजिक न्याय का माध्यम बनाने की दिशा में किए गए सुधारों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह कार्यक्रम न केवल वक्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक ठोस कदम था, बल्कि यह गरीबों के अधिकारों की आवाज़ को और अधिक मजबूती देने वाला जन-जागरूकता अभियान भी सिद्ध हुआ।

You Might Also Like

सरकारी नौकरी 2025: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 434 पदों पर भर्ती, आवेदन 9 अगस्त से शुरू
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू
Uttarakhand: अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के दीपावली मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—“वैश्य समाज राष्ट्र की आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक”
Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया “खंड खंड से अखंड उत्तराखंड” पुस्तक का विमोचन
इस खास टेक्नोलॉजी से लैस है अमृत भारत एक्सप्रेस, 130 किमी की स्पीड में भी यात्रियों को नहीं लगेंगे झटके
TAGGED:BJPDoiwalaWaqf Janjagran AbhiyanWaqf properties
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?