By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे… ट्रंप से विवाद के बीच मस्क को रूस ने दिया राजनीतिक शरण का ऑफर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > फीचर्ड > कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे… ट्रंप से विवाद के बीच मस्क को रूस ने दिया राजनीतिक शरण का ऑफर
फीचर्डविदेश

कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे… ट्रंप से विवाद के बीच मस्क को रूस ने दिया राजनीतिक शरण का ऑफर

The Hill India News
Last updated: June 7, 2025 2:49 am
The Hill India News
Published: June 7, 2025
Share
SHARE

वाशिंगटन/मॉस्को : दुनिया के सबसे चर्चित टेक अरबपति एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच चल रहा सार्वजनिक विवाद अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति के गलियारों तक पहुंच गया है। दोनों के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूस ने मस्क को राजनीतिक शरण देने का ऑफर दे दिया है।

Contents
मस्क-ट्रंप विवाद: दोस्ती से तल्खी तकरूस बोला – अगर ज़रूरत पड़ी तो देंगे पनाह

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी संसद (ड्यूमा) की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के उपाध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता दिमित्री नोविकोव ने कहा है कि यदि एलन मस्क को कभी ज़रूरत पड़ी, तो रूस उन्हें एडवर्ड स्नोडेन की तरह शरण दे सकता है।

मस्क-ट्रंप विवाद: दोस्ती से तल्खी तक

हफ्ते भर पहले तक ट्रंप और मस्क एक-दूसरे के करीबी माने जा रहे थे। लेकिन बीते कुछ दिनों में, SpaceX और राजनीतिक बयानों को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं खुलकर सामने आ गई है।
पूर्व व्हाइट हाउस रणनीतिकार स्टीव बैनन ने तो मस्क को “अवैध विदेशी” करार देते हुए उन्हें अमेरिका से निष्कासित करने की मांग तक कर डाली है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से SpaceX को जब्त करने और ड्रैगन अंतरिक्ष यान संचालन पर रोक लगाने का आह्वान किया है।

रूस बोला – अगर ज़रूरत पड़ी तो देंगे पनाह

जब नोविकोव से पूछा गया कि क्या रूस मस्क को एडवर्ड स्नोडेन की तरह शरण देगा, तो उन्होंने कहा –

“मुझे नहीं लगता कि मस्क को राजनीतिक शरण की ज़रूरत होगी, लेकिन यदि कभी ऐसा हुआ तो रूस उन्हें शरण देने को तैयार है।”

नोविकोव ने यह भी कहा कि मस्क ने हाल के वर्षों में “राजनीतिक संवाद की एक अलग शैली विकसित की है” और उन्हें अमेरिका में डेमोक्रेटिक शासन की वापसी स्वीकार्य नहीं लगती। ऐसे में उनके रणनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं।

एलन मस्क के खिलाफ यह आक्रोश तब फूटा जब उन्होंने SpaceX के ड्रैगन यान के संचालन को रोकने की धमकी दी। इस पर बैनन ने कहा कि यह अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, और डोनाल्ड ट्रंप को रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत SpaceX को फेडरल नियंत्रण में ले लेना चाहिए।

मस्क और ट्रंप के बीच यह टकराव केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि तकनीक, सत्ता और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवालों से भी जुड़ गया है। अब जब इसमें रूस भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो गया है, तो आने वाले समय में यह मामला वैश्विक स्तर पर और भी गरमाने की संभावना है।

You Might Also Like

इस्लामाबाद वार्ता पर सस्पेंस: ट्रंप की चेतावनी, ईरान के ‘नए पत्ते’ और बढ़ता युद्ध का खतरा
भारत से पंगा मालदीव को पड़ा महंगा, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट की बुकिंग की रद्द
उत्तराखंड: यात्रा के पहले दिन ही यमुनोत्री रूट पर दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य जांच की सलाह फिर हुई अहम
इंडिया गेट प्रदर्शन मामला: पुलिसकर्मियों के साथ कथित हाथापाई में गिरफ्तार नौ आरोपियों को जमानत, न्यायालय ने कहा—“लंबी हिरासत का औचित्य नहीं”
New Delhi: देवेंद्र फडणवीस पर संजय राउत का कटाक्ष “कमिश्नर से कांस्टेबल पद पर डिमोटेड”:
TAGGED:Musk amid dispute with Trumpoffers political asylumRussiaUS
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Uncategorizedउत्तराखंडफीचर्ड

सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

The Hill India News
The Hill India News
July 28, 2026
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन में अब नहीं चलेगी लापरवाही! 2 साल से ज्यादा की देरी पर कोर्ट से लेनी होगी मंजूरी, मोदी सरकार ला रही बड़ा कानून
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 से पहले संत समाज में महासंग्राम: अध्यक्ष की कुर्सी से लेकर ‘असली-नकली देवताओं’ तक छिड़ी जंग, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर मंडराने लगे सवाल
रुद्रपुर गैंगरेप केस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पुलिस कस्टडी से भागे दो आरोपी, फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा; गुस्साई भीड़ ने की पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: 158 सड़कें बंद, 28 लोगों की मौत, चारधाम यात्रा पर भी लगा ब्रेक; पहाड़ से मैदान तक जनजीवन बेहाल
‘सरकार झुकती नहीं थी, लेकिन छात्रों ने झुका दिया’… पेपर लीक पर लोकसभा में अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला, बोले- गरीबों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती सरकार
‘बटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज: क्या सनी देओल फिर रच पाएंगे ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसा इतिहास? देशभक्ति, दर्द और इंसानियत की भावुक कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
’21 छात्रों ने जान गंवाई और आपने मंत्री का सम्मान किया’… लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला, पेपर लीक से लेकर छात्र आंदोलन तक उठाए बड़े सवाल
जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का खतरा मंडराया; कई प्रांतों में हाई अलर्ट, बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश: ‘18 साल से कम छात्रों को तुरंत रिहा करें’, प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर कार्रवाई पर रोक; जंतर-मंतर मामले में हाई लेवल जांच के संकेत
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?