By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन, 31 नक्सली ढेर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन, 31 नक्सली ढेर
देशफीचर्ड

कुर्रेगुट्टालू पहाड़ पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन, 31 नक्सली ढेर

The Hill India News
Last updated: May 15, 2025 3:16 am
The Hill India News
Published: May 15, 2025
Share
Image : IANS
SHARE

रायपुर/नई दिल्ली। देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कुर्रेगुट्टालू पहाड़ (Karregutta Hills) पर अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान को अंजाम दिया है। 21 अप्रैल से 11 मई 2025 तक चले इस ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 28 की शिनाख्त हो चुकी है और इन पर कुल 1.72 करोड़ रुपये के इनाम घोषित थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का बोलबाला था, वहां अब तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने बताया कि यह इलाका PLGA बटालियन, तेलंगाना स्टेट कमेटी और अन्य संगठनों का एकीकृत मुख्यालय था। यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों ने सिर्फ 21 दिनों में पूरा किया और उल्लेखनीय बात यह रही कि इसमें कोई भी सुरक्षाकर्मी शहीद नहीं हुआ।

CRPF, STF और DRG के संयुक्त ऑपरेशन में कुल 21 मुठभेड़ हुईं। इस दौरान 214 नक्सली ठिकाने और बंकर नष्ट किए गए, 450 IED, 818 BGL शेल और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। साथ ही 12,000 किलोग्राम से अधिक राशन और जरूरी सामग्री भी जब्त हुई।

करीब 60 किलोमीटर लंबे और बेहद कठिन भू-भाग वाले इस क्षेत्र में नक्सलियों ने पिछले ढाई साल में बड़ा बेस खड़ा किया था, जहां PLGA के 300 से अधिक हथियारबंद कैडर और हथियार निर्माण इकाइयाँ सक्रिय थीं। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की चार तकनीकी इकाइयों को भी ध्वस्त किया, जिनका उपयोग हथियार और IED बनाने में होता था।

ऑपरेशन में 18 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। अभियान के दौरान जवानों ने 45 डिग्री तापमान और दुर्गम पहाड़ी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन मनोबल डगमगाया नहीं।

गृह मंत्री ने भरोसा जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा।

#NaxalFreeBharat के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया।

जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से…

— Amit Shah (@AmitShah) May 14, 2025

You Might Also Like

कोलकाता हाईकोर्ट के जज ने वकील को कराया गिरफ़्तार, बार एसोसिएशन ने किया जज का बहिष्कार
भारी बारिश के कारण गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, स्कूलों में ऑनलाइन क्लास
महा विकास अघाड़ी के मंत्री और विधायक- मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन करेंगे…
नई दिल्ली : रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाने के मुद्दे पर बवाल अब आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
देहरादून में गैस वितरण व्यवस्था पर DM की पैनी नजर: 72 एजेंसियां रडार पर, गड़बड़ी मिली तो होगी सीधे ‘सीलिंग’
TAGGED:31 naxalites killedAmit Shahanti-naxal operationKurreguttalu hill
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडक्राइमफीचर्ड

नैनीताल दुष्कर्म कांड: आरोपी उस्मान खान को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट तलब

The Hill India News
The Hill India News
June 19, 2026
हरिद्वार भूमि घोटाले पर धामी सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति
EPFO अपडेट: क्या सच में ATM और UPI से तुरंत निकलेगा PF पैसा? जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई
धामी कैबिनेट ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक प्रस्ताव पारित
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास: विराट कोहली, केएल राहुल और सिद्धू को पीछे छोड़ वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत की धमाकेदार जीत
ईरान ने डील में अमेरिका को दी मात? ट्रंप की ‘डील मास्टर’ छवि पर उठे सवाल, समझौते से मिले अरबों डॉलर के फायदे
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक जारी, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर रोजगार और निवेश तक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: दो सीटें, तीन उम्मीदवार और क्रॉस वोटिंग का सस्पेंस, NDA-INDIA दोनों की बढ़ी धड़कनें
400 करोड़ पार करते ही ‘पेड्डी’ मेकर्स का बड़ा दांव, फिल्म में जोड़े गए करीब 6 मिनट के नए सीन
गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का दर्द छलका, बोलीं- “मैं कोई संत नहीं हूं, ये बातें परेशान करती हैं”
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?