By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एनसीपीसीआर ने पोक्सो और बाल श्रम कानूनों पर राष्ट्रीय परामर्श आयोजित किया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > एनसीपीसीआर ने पोक्सो और बाल श्रम कानूनों पर राष्ट्रीय परामर्श आयोजित किया
देशफीचर्ड

एनसीपीसीआर ने पोक्सो और बाल श्रम कानूनों पर राष्ट्रीय परामर्श आयोजित किया

The Hill India News
Last updated: May 15, 2025 3:21 am
The Hill India News
Published: May 15, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोक्सो) और बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता को लेकर शुक्रवार को एक ऑनलाइन राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालयों, पुलिस विभागों, राज्य बाल अधिकार आयोगों (एससीपीसीआर) और गैर सरकारी संगठनों समेत करीब 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एनसीपीसीआर की चेयरपर्सन सुश्री तृप्ति गुरहा ने कहा कि इन अधिनियमों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और व्यवस्थित जागरूकता जरूरी है। उन्होंने सभी हितधारकों से बाल अधिकारों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की।

एनसीपीसीआर की सदस्य सुश्री प्रीति भारद्वाज दलाल ने पोक्सो अधिनियम से जुड़ी चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि जागरूकता, अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और जमीनी स्तर पर शिविरों जैसे प्रयासों से इन चुनौतियों का समाधान संभव है। वहीं सदस्य डॉ. दिव्या गुप्ता ने बाल श्रम अधिनियम को लेकर कहा कि कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए सूचना का प्रसार और जेंडर न्यूट्रल अप्रोच जरूरी है।

सदस्य सचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि बाल अधिकारों के क्षेत्र में प्रगति के बावजूद अब भी कई मुद्दों पर ठोस कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा और प्रशिक्षण की निरंतरता पर बल दिया।

बैठक में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना, मेडिको-लीगल रिपोर्ट के लिए एक समान प्रारूप, पोक्सो के प्रावधानों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने, शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्कूल प्रबंधन समितियों को सशक्त करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

साथ ही, बाल पीड़ितों को समय पर मुआवज़ा, कानूनी सहायता की सुलभता और बाल श्रम मामलों में समन्वित पुनर्वास तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

बैठक का समापन एनसीपीसीआर के रजिस्ट्रार श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Image

Image

Image

You Might Also Like

New Delhi: पिछले 4 दिनों में बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांचवां पाकिस्तानी ड्रोन गिराया
अपनी भूमि के साथ चीनी मिल को बचाने के लिए, हम जेल जाने को भी हैं तैयार- मोहित उनियाल
‘रन फॉर योगा’ में मुख्यमंत्री धामी ने किया सहभाग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भागीदारी का किया आह्वान
Uttarakhand: हरिद्वार में अवैध खनन पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 48 स्टोन क्रशर तत्काल बंद करने के आदेश
Uttarakhand: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर CM धामी ने, भगवान शंकर की पवित्र भूमि ‘आदि कैलाश’ में किया योगाभ्यास
TAGGED:child labour lawsnational consultationNCPCRPOCSO
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील

The Hill India News
The Hill India News
July 21, 2026
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
पेपर लीक पर उत्तराखंड में उबाल: गैरसैंण से हल्द्वानी तक छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…’ बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट में मतभेद, अब चीफ जस्टिस तय करेंगे कानूनी दिशा
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?