By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को नेपाल के आगामी चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आमंत्रित किया गया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को नेपाल के आगामी चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आमंत्रित किया गया
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को नेपाल के आगामी चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आमंत्रित किया गया

The Hill India News
Last updated: November 17, 2022 11:29 am
The Hill India News
Published: November 17, 2022
Share
SHARE

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को नेपाल के चुनाव आयोग द्वारा नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। संघीय संसद के 275 सदस्यों और सात प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के चुनाव के लिए नेपाल में 20 नवंबर, 2022 को चुनाव निर्धारित किये गए हैं।

नेपाल के राजकीय अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार 18 नवंबर से 22 नवंबर, 2022 तक ईसीआई अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान श्री कुमार काठमांडू और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे।

ईसीआई का भी एक अंतर्राष्ट्रीय चुनाव परिदर्शक कार्यक्रम है, जहां अन्य चुनाव प्रबंधन निकायों के सदस्यों को समय-समय पर होने वाले हमारे आम और विधानसभा चुनावों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

भारत निर्वाचन आयोग, अन्य चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) और संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों/संघों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय विचार-विमर्श के माध्यम से दुनिया भर में लोकतंत्र के उद्देश्य को बढ़ावा देने में हमेशा सबसे आगे रहा है और लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रक्रियाओं को मजबूत करने की दृष्टि से हमेशा संपर्कों को बढ़ावा देने, ज्ञान के आदान-प्रदान करने तथा सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने आदि को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया है। ईसीआई के भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) ने क्षमता निर्माण पहल के हिस्से के रूप में अब तक 109 देशों के 2200 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है, जिनमें 70 नेपाल के अधिकारी भी शामिल हैं। आईआईआईडीईएम में 13 से 24 मार्च, 2023 तक नेपाल चुनाव आयोग के 25 अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

‘लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन’ के पूर्व कार्यक्रम के रूप में ईसीआई द्वारा हाल ही में ‘ईएमबी की भूमिका, रूपरेखा और क्षमता’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में नेपाल चुनाव आयोग के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया था। “लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन – कार्रवाई का वर्ष” के सहायक आयोजनों के तहत ईसीआई, “समावेशी और सुलभ चुनाव” तथा “चुनावों में तकनीक” विषयों पर दो और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी करेगा।

ईसीआई सितंबर 2019 से अक्टूबर 2022 तक विश्व चुनाव निकाय संघ (एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज- ए-वेब) की अध्यक्षता कर रहा था, जो चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन है। ए-वेब में वर्तमान में 109 देशों के 119 चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) शामिल हैं। ईसीआई को अब सर्वसम्मति से 2022 से 2024 की अवधि के लिए एशियाई चुनाव प्राधिकरण संघ (एसोसिएशन ऑफ एशियन इलेक्शन अथॉरिटीज –एएईए) का नया अध्यक्ष चुना गया है और इस प्रकार विश्व स्तर पर ईसीआई की उपस्थिति और इसके द्वारा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावों के कुशल संचालन को स्वीकार किया गया है।

You Might Also Like

केंद्रीय बजट 2026: उत्तराखंड में भाजपा का ‘मेगा कनेक्ट’ प्लान, 78 स्थानों पर लाइव प्रसारण के जरिए जनता को समझाएगी अर्थव्यवस्था का गणित
मोदी सरकार की आज लोकसभा में पहली परीक्षा, 11 बजे स्पीकर का होगा चुनाव
नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्री के साथ चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे
Uttarakhand: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने करी, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
New Delhi: भोजपुरी फिल्‍म डायरेक्‍टर का शव संदिग्‍ध हालात में यूपी के होटल में मिला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

CM थलापति विजय की पार्टी TVK का केंद्र पर बड़ा हमला, NEET परीक्षा रद्द व मेडिकल शिक्षा को राज्य सूची में शामिल करने की माँग

The Hill India News
The Hill India News
July 22, 2026
जंतर-मंतर पर 32वें दिन भी डटे छात्र: JP नड्डा ने अस्पताल में वांगचुक से की मुलाकात, सड़क से संसद तक क्यों गरमाई नीट पेपर लीक पर सियासत?
दिल्ली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव पुलिस हिरासत में, पीएम आवास के बाहर धरना स्थल छावनी में तब्दील
हरिद्वार आम महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: किसान उत्तराखंड की असली ताकत, एप्पल मिशन पर 80% सब्सिडी और ‘हिमालय ब्रांड’ से ग्लोबल पहचान
उत्तराखंड हाईकोर्ट की पुलिस को सख्त फटकार: प्रभात ध्यानी की ट्रेन से गिरफ्तारी पर पूछा- क्या नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई है?
राहुल गांधी का 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरना: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम
बारिश का महाअलर्ट: दिल्ली से हिमाचल और यूपी-बिहार तक मौसम का कहर, 20 राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; प्रशासन अलर्ट पर
छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस: राहुल, प्रियंका और खड़गे का पीएम आवास तक मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
‘मेरी पीठ में खंजर घोंपा, सारे चोर भाजपा में चले गए’— ममता बनर्जी का बड़ा हमला, विपक्षी एकता की भी दोहराई अपील
मध्यप्रदेश में UCC को मिली विधानसभा की मंजूरी: हंगामे, ‘जय श्रीराम’ के नारों और तीखी बहस के बीच पास हुआ ऐतिहासिक विधेयक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?