By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
उत्तराखंडफीचर्ड

देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

The Hill India News
Last updated: September 4, 2026 10:07 am
The Hill India News
Published: September 4, 2026
Share
SHARE

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ लोकार्पण
देहरादून, 4 सितंबर 2026। उत्तराखंड के किसानों को आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में किसानों के लिए विकसित ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया।
मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित यह मोबाइल एप किसानों की खेती से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं और सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था के अनुसार, ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ देश में अपनी तरह का पहला और अनूठा किसान-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
‘मनोरमा कृषि रक्षक’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसानों की खेती से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं और सुविधाओं को एक ही एप में एकीकृत करने का प्रयास किया गया है। यानी किसान को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े और उसे खेत से लेकर बाजार तक जरूरी डिजिटल सहयोग एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सके।
इस एप में रियल टाइम मौसम की जानकारी एवं मौसम अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, AI आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी, बाजार से सीधा जुड़ाव, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाओं को एक साथ जोड़ा गया है।
संस्था का उद्देश्य इसे केवल जानकारी देने वाला मोबाइल एप नहीं, बल्कि किसान के लिए एक व्यापक ‘ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म’ के रूप में विकसित करना है, जो कृषि उत्पादन से लेकर उपज के बाजार तक पहुंचने की प्रक्रिया में किसानों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा सके।
‘मनोरमा कृषि रक्षक’ को तैयार करने में लगभग 10 से 11 माह का गहन शोध, फील्ड अध्ययन और कृषि विशेषज्ञों के सुझाव शामिल रहे हैं। संस्था का कहना है कि किसानों के साथ लंबे समय तक जमीनी स्तर पर काम करने के दौरान सामने आई कृषि क्षेत्र की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस एप की परिकल्पना की गई और इसे तकनीकी टीम के सहयोग से विकसित किया गया।
‘मनोरमा कृषि रक्षक’ के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम की जानकारी एवं अलर्ट ,फसल-विशिष्ट कृषि सलाह , AI आधारित फसल रोग पहचान , कृषि एवं बाजार की जानकारी , बाजार से सीधे जुड़ाव ,परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स संबंधी सुविधाएं , उपज के लिए बेहतर बाजार तक पहुंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों और छोटे ग्रामीण उद्यमों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा उन्हें देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में भी यह प्लेटफॉर्म उपयोगी हो सकता है।
संस्था का मानना है कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में कृषि और तकनीक का समन्वय किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर पैदा करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की संस्थापक श्रीमती कमला डबराल, सह-संस्थापक श्री राजेश डबराल, टेक्निकल हेड श्री अंशुल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रांजल नौडियाल एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस एप्लीकेशन को किसानो एवम् स्वयं सहायता समूहों के लिए बहुत उपयोगी बताया और संस्था को शुभकामनाए दी. साथ ही माननीय कृषि मंत्री जी ने प्रदेश की विभिन्न कृषि मंडियों को भी एप के माध्यम से एकीकृत करने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया.
समिति के सह-संस्थापक श्री राजेश डबराल ने कहा कि, “मनोरमा कृषि रक्षक केवल एक मोबाइल एप नहीं, बल्कि किसानों को तकनीक, AI, मौसम, कृषि सलाह और बाजार से जोड़ने की एक समग्र पहल है। हमारा प्रयास है कि किसान को उसकी जरूरत की अधिकतम डिजिटल सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हों। उत्तराखंड की धरती से शुरू हुई यह पहल आने वाले समय में देशभर के किसानों के लिए उपयोगी मॉडल बने, यही हमारा लक्ष्य है।”
‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ कृषि, तकनीक, AI और बाजार को एक साथ जोड़ने की दिशा में उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। संस्था का लक्ष्य इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को लगातार विकसित करते हुए अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना और उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाना है।

You Might Also Like

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी अजय सिंह ने 10 दरोगाओं के किए तबादले
सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के एडिशनल जज: न्यायिक सेवा में समर्पण और संघर्ष की प्रेरक गाथा
वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी, 48,500 साल पुराना वायरस हो सकता है फिर से एक्टिव
जनशिकायतों पर CM धामी का एक्शन, कहा- “जनता के पत्र कागज़ नहीं, विश्वास होते हैं”
नई दिल्ली : PACS सहकारिता की आत्मा हैं, इन्हें लगभग 20 सेवाओं से जोड़कर बहुद्देश्यीय बनाने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी – अमित शाह
TAGGED:AgricultureAgriculture TechnologyFarmer AppManorama Krishi RakshakPushkar singh dhamiUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन

The Hill India News
The Hill India News
September 4, 2026
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
‘मिशन यूपी’ पर कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सितंबर से मुजफ्फरनगर में किसान यात्रा का आगाज, पश्चिम से पूर्वांचल तक गूंजेंगे किसानों के मुद्दे
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! 3 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन और नदियों-नालों का बढ़ेगा खतरा
यूपी के 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! बढ़ी सैलरी, 50 लाख का दुर्घटना बीमा और नौकरी से सीधे हटाने पर रोक
उत्तराखंड के 50 से ज्यादा गांव आज भी ग्रिड बिजली से दूर, अधिकारियों के गांव तक नहीं पहुंची बिजली! जंगल और नियमों के बीच अटका रोशनी का रास्ता
मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुदरत का कहर! पानी वाले बैंड के पास सड़क ध्वस्त, राजधानी से मसूरी का संपर्क टूटा; घंटों फंसे यात्री
यूपी में गंगा-यमुना का रौद्र रूप! प्रयागराज से गाजीपुर तक बाढ़ का खतरा, 18 जिलों में रेड अलर्ट; स्कूल बंद, घाट-मंदिर जलमग्न
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?