By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : सड़क और राजमार्ग निर्माण के लिए विश्व-स्तरीय स्वदेशी तकनीक उपलब्ध :केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : सड़क और राजमार्ग निर्माण के लिए विश्व-स्तरीय स्वदेशी तकनीक उपलब्ध :केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : सड़क और राजमार्ग निर्माण के लिए विश्व-स्तरीय स्वदेशी तकनीक उपलब्ध :केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Rajesh Dabral
Last updated: May 10, 2022 2:57 am
Rajesh Dabral
Published: May 10, 2022
Share
The Minister of State for Science & Technology and Earth Sciences (I/C), Prime Minister’s Office, Personnel, Public Grievances & Pensions, Atomic Energy and Space, Dr. Jitendra Singh addressing at the launch of the 'Mobile Cold Mixer Cum Paver' for constructing black top layer using bitumen emulsion and 'Patch Fill Machine' for Pothole repair, in New Delhi on May 09, 2022.
SHARE

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत में अब सड़क और राजमार्ग निर्माण के लिए विश्व-स्तरीय स्वदेशी तकनीक उपलब्ध है

सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बढ़ते अनुप्रयोग का भारत की विकास यात्रा में बड़ी मदद मिल रही है: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि भारत में अब सड़क और राजमार्ग निर्माण के लिए विश्व-स्तरीय स्वदेशी तकनीक उपलब्ध है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई सेक्टर के मंत्रालय उनके क्षेत्र में प्रयोग के लिए पेश की जा रही प्रौद्योगिकी के बारे में पूरी तरह से अवगत नहीं हैं और इसलिए, उन्होंने एक प्रक्रिया की शुरुआत की है जिसमें अलग-अलग विधाओं के वैज्ञानिक अलग-अलग मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकर उन्हें बताते हैं कि वे उनके लिए उपलब्ध प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम उपयोग कैसे कर सकते हैं।

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह सड़क निर्माण और राजमार्गों में अद्यतन मूल्यवर्धन के लिए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सीएसआईआर द्वारा विकसित दो उपकरणों को जनता को समर्पित करने के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने बिटुमेन इमल्शन का उपयोग करके ब्लैक टॉप लेयर के निर्माण के लिए ’मोबाइल कोल्ड मिक्सर कम पेवर’ और सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत के लिए ’पैच फिल मशीन’ के औपचारिक शुभारंभ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बढ़ते अनुप्रयोग से भारत की विकास यात्रा में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब से 25 साल बाद, जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा तब भारत को दुनिया में अग्रणी देश के रूप में ले जाने में राजमार्गों की भूमिका सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। इस बात को पुष्ट करने के लिए डॉ. सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के एक चर्चित बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था- ’’अमेरिकी सड़कें अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका समृद्ध है, लेकिन अमेरिका समृद्ध है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं।’’

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क और राजमार्ग क्षेत्र में सस्ती, टिकाऊ तथा पुनर्चक्रण योग्य प्रौद्योगिकियों का उपयोग भारत के प्रमुख सड़क नेटवर्क का तेजी से निर्माण करने में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकियों में भारत अग्रणी की भूमिका निभा रहा है और कई विकासशील देशों को पीछे छोड़ने के लिए प्रतिकार करते हुए तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह बात दोहराई कि आने वाले दशकों में भारत का उत्थान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से तय होगा।

बिटुमेन इमल्शन का उपयोग करके ब्लैक टॉप लेयर के निर्माण के लिए ’मोबाइल कोल्ड मिक्सर कम पेवर’ और देश में गड्ढों की मरम्मत के लिए ’पैच फिल मशीन’ जैसे दो उपकरणों के समर्पण का जिक्र करते हुए डॉ_ जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘ये ’आत्मनिर्भर भारत’ के आदर्श उदाहरण हैं क्योंकि दोनों उपकरण पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित हैं। मंत्री ने कहा कि कोल्ड मिक्सर और पैच फिल मशीन भारत के पहाड़ी राज्यों, खासतौर से पूर्वोत्तर क्षेत्र में सड़कों और राजमार्गों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सीएसआईआर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अपने अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास ज्ञान आधार के लिए जाना जाता है और सड़कों तथा सड़क परिवहन क्षेत्र के लिए सीआरआरआई के सहयोग के अलावा, एमओआरटीएच और अन्य सीएसआईआर प्रयोगशालाएं सुरंग निर्माण, वैकल्पिक ईंधन, इलेक्ट्रॉनिक्स (आरएफआईडी टैग, आदि), सड़क फुटपाथ के लिए बाइंडर्स – हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ जियोपॉलिमर, सड़क किनारे वृक्षारोपण, पर्यावरण प्रभाव अध्ययन, मशीनरी और उपकरण, आदि जैसे विभिन्न अन्य क्षेत्रों में बेहतर तकनीकी हस्तक्षेप प्रदान करने के लिए संगठित होकर काम कर सकती है।

मंत्री ने कहा कि सीएसआईआर-सीआरआरआई के प्रमुख अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों में पुलों, सड़क सुरक्षा, सड़क पर्यावरण आदि सहित सड़कों और सड़क परिवहन के समस्त विस्तार शामिल है।

देश के अविकसित क्षेत्रों को विकसित क्षेत्रों के बराबर लाने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 से पूर्वोत्तर क्षेत्र, पहाड़ी राज्यों और अन्य पिछड़े क्षेत्रों में उनके समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले 7-8 वर्षों में निर्मित एक विशाल रेल-सड़क नेटवर्क से इस क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन आए हैं। मंत्री ने बेहतर परिवहन और आर्थिक समृद्धि के लिए जम्मू और कश्मीर में 3 नए राष्ट्रीय राजमार्गों तथा एक एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर को मंजूरी देने और पूरा करने के लिए भी श्री नितिन गडकरी की सराहना की।

You Might Also Like

Bihar: Nitish Kumar Cabinet Expansion
New Delhi: अमरनाथ यात्रा के दौरान 40 खाद्य-पदार्थों पर लगा बैन: सूत्र
उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 22 दिवसीय साधना प्रवास, विश्व कल्याण का लिया संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को उनके 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, कहा—‘आपका काम नई ऊंचाइयां तय करता रहा है’
क्या विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के बयान से करोड़ों फैंस की उम्मीद फिर जगी
TAGGED:Dr. Jitendra Singhhighway constructionindigenous technologyRoadworld-class
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा प्रहार; डीएम का सख्त आदेश- अतिरिक्त शुल्क लौटाएं या एडजस्ट करें, उल्लंघन पर 5 लाख तक जुर्माना

The Hill India News
The Hill India News
June 27, 2026
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च व पुनीत कार्य, जनभागीदारी से इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाना आवश्यक: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: डेम्बेले की खौफनाक हैट्रिक से फ्रांस ने नॉर्वे को उड़ाया, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदकर जिंदा रखीं उम्मीदें
अलीगढ़ में AIMIM नेता का खौफनाक एलान, BJP नेता नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले को 1 लाख का इनाम
रुड़की में मामा की बेटी से लव मैरिज की खौफनाक सजा, सगे मामा ने बीच बाजार भांजे को चाकुओं से गोदकर मार डाला
मध्य भारत को पार कर यूपी-उत्तराखंड की ओर बढ़ा मानसून, मुंबई में भारी आफत का ‘ऑरेंज अलर्ट’, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
वेनेजुएला में कुछ ही मिनटों में आए दो शक्तिशाली भूकंप, राजधानी काराकास में इमारतें जमींदोज, सुनामी का हाई अलर्ट
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला: BHEL क्षेत्र में नर्सिंग छात्राओं से भरी कॉलेज बस का CNG सिलेंडर लीक, मची अफरा-तफरी
डिजिटल गवर्नेंस की ओर देहरादून के बढ़ते कदम: सरकारी दफ्तरों को पूरी तरह ‘पेपरलेस’ बनाने की तैयारी, अफसरों को मिला ई-ऑफिस का व्यावहारिक पाठ
उत्तराखंड में हाई अलर्ट: चारधाम समेत धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी, अभेद्य किले में तब्दील हुए केदारनाथ-बदरीनाथ; सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?