By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की आज से जापान यात्रा हैं
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की आज से जापान यात्रा हैं
देशफीचर्ड

नई दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की आज से जापान यात्रा हैं

The Hill India News
Last updated: November 5, 2022 10:42 am
The Hill India News
Published: November 5, 2022
Share
SHARE

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार दिनांक 05 से 09 नवंबर 2022 तक जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वह योकोसुका में 06 नवंबर 22 को जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) को देखेंगे जो जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के गठन की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

इस यात्रा के दौरान पश्चिमी प्रशांत नौसेना संगोष्ठी (डब्ल्यूपीएनएस) की एक पर्यवेक्षक नौसेना के नुमाइंदे के रूप में नौसेना प्रमुख दिनांक 07-08 नवंबर 2022 को योकोहामा में 18वें डब्ल्यूपीएनएस में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी डब्ल्यूपीएनएस के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में जापान द्वारा की जा रही है।

आईएफआर और डब्ल्यूपीएनएस के दौरान भारत और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करने के अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूएसए की भागीदारी के साथ योकोसुका में आयोजित होने वाले अभ्यास मालाबार के 2022 संस्करण के उद्घाटन के लिए भी उपस्थित होंगे । वर्ष 1992 में शुरू होने के बाद यह वर्ष मालाबार अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ है।

एडमिरल आर हरि कुमार आईएफआर, डब्ल्यूपीएनएस और मालाबार में भाग लेने वाले करीब 30 देशों के अपने समकक्षों और प्रतिनिधिमंडल के अन्य प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे।

भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कामोर्ता भी आईएफआर और अभ्यास मालाबार – 2022 में भाग लेने के लिए दिनांक 02 नवंबर 2022 को जापान के योकोसुका पहुंचे। इन बहु-राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारतीय नौसेना के स्वदेशनिर्मित इन जहाजों की उपस्थिति एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के दौरान भारतीय शिपयार्डों की जहाज निर्माण क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर होगी।

नौसेना प्रमुख की जापान यात्रा जापान के साथ उच्च स्तर के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के साथ-साथ बहुपक्षीय गतिविधियों में भारत के सक्रिय समर्थन और भागीदारी का प्रतीक है।

 

You Might Also Like

सीजफायर की राहत से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2600 अंक चढ़ा, रुपया भी मजबूत
उत्तराखण्ड सीबीएसई में छात्राएं फिर रही अव्वल
द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके 100 साल के सैनिक ने की 96 साल की प्रेमिका से शादी, बाइडेन और मैक्रों बने मेहमान
New Delhi: 7 मई को हजारों महिलाएं पहुंचेंगी जंतर-मंतर, पहलवानों को मिला सबसे बड़ी किसान यूनियन का साथ
New Delhi: कुलपति को ₹50,000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गया गिरफ्तार: तेलंगाना विश्वविद्यालय का मामला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

NEET UG Counseling 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! राउंड-1 का शेड्यूल बदला, 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

The Hill India News
The Hill India News
August 13, 2026
सुखबीर बादल पर हमले से मचा हड़कंप, कौन है निहंग जसपाल सिंह? 2 साल से नांदेड़ में रह रहा था आरोपी, अब खुलेंगे हमले के राज
नंदा की चौकी के बाद मालदेवता-सोंग बांध रोड पर भी उठे सवाल, अब जांच रिपोर्ट खोलेगी निर्माण की पोल; राजनीतिक कनेक्शन से गरमाया मामला
देहरादून NIEPVD में दिव्यांग छात्रों का आंदोलन खत्म, बदला संस्थान का नेतृत्व; निदेशक-प्रिंसिपल हटे, लैपटॉप और ₹2 हजार मासिक सहायता पर बनी सहमति
NEET पर तमिलनाडु का बड़ा दांव! विधानसभा में प्रस्ताव पास होने से क्या सच में खत्म हो जाएगी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा? समझिए पूरा मामला
‘पैसों की तंगी थी, रिश्वत नहीं’… CM धामी के सामने 1.5 लाख रुपये वाली बात पर शायरा ने बताई पूरी कहानी, बोली- ‘ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड जीतना है’
कभी हाथों में थामी थी बंदूक, अब रैंप पर बिखेरा जलवा; आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं का बदला रूप देख बोले लोग- ‘यही है असली बदलाव’
सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; सुरक्षाकर्मी ने बीच में आकर बचाई जान
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3,000 रुपये तक टूटी कीमतें, जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में क्या है भाव
गौतम गंभीर की आलोचना पर हरभजन सिंह का करारा जवाब, बोले- ‘वो बढ़िया इंसान हैं, कड़वी बातें नहीं बल्कि कड़वी सच्चाई कहते हैं’
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?