By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttrakhand : प्रतिनिधिमंडल ने CM धामी से की भेंट, पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttrakhand : प्रतिनिधिमंडल ने CM धामी से की भेंट, पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

Uttrakhand : प्रतिनिधिमंडल ने CM धामी से की भेंट, पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

The Hill India Desk
Last updated: June 2, 2023 11:46 am
The Hill India Desk
Published: June 2, 2023
Share
SHARE

देहरादून/ रिपोर्टर- गौरव गुप्ता : पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए नियमावली बनाने सहित कई मुद्दों पर एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के नेतृत्व मे प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हे ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि प्रदेश मे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाये जाने की जरूरत है।

पूर्व मे पंत नगर मे आयोजित सम्मेलन मे सीएम ने कानून बनाने का भरोसा दिया था, जिसका सभी संगठनों ने स्वागत भी किया था। पत्रकारों के साथ होने वाली घटना को पुलिस समान्य घटना के तौर पर दर्ज करती है और फिर यह फाइल मे दब जाती है।

उन्होंने कहा कि राज्य मे पत्रकार रजिस्टर बनाया जाय और डेस्क पर कार्य कर रहे पत्रकारों को भी मान्यता दी जाय। सरकार समाचार पत्र और चैनलों को मान्यता देती है, लेकिन उनकी संख्या कम होती है। वास्तविक रूप से कार्य कर रहे पत्रकारों का पंजीकरण होने से फर्जी पत्रकारों पर अंकुश लग सकेगा।

उन्होंने कहा कि फर्जी पत्रकारों की संख्या बढ़ने से असली पत्रकार खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। न्यूज पोर्टल के लिए भी नियमावली बनाई जाए। अन्य राज्यों मे इस तरह की व्यवस्था है। उन्हे विज्ञापन और मान्यता देकर पोर्टल की बाढ़ से बचा जा सकता है।

उन्होंने विज्ञापन मान्यता के लिए नियमों को शिथिल करने तथा पेंशन के लिए नियमों मे ढील देने की आवश्यकता है। पेंशन के लिए डेढ़ लाख की आय सीमा को बढ़ाकर 5 लाख करने, सभी पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा कराने और पत्रकारों को सरकारी अतिथि गृहों मे दो दिन तक निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की जाए। सीएम ने सभी मांगों पर विचार का अश्वाशन दिया।

प्रतिनिधिमंडल मे राष्ट्रीय अध्यक्ष रास विहारी, मुख्य सरंक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार, महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज, रामचंद्र कन्नौजिया, मुकेश वत्स, मनोज पांडे तथा प्रवीन चोपड़ा मौजूद थे।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड : उत्तराखण्ड कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Uttarakhand: “कांग्रेस के न्याय के एजेंडे को ठीक से कॉपी भी नहीं कर पाई मोदी सरकार का “नकलची बजट” मोहित उनियाल
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सिलक्यारा टनल का किया ब्रेकथ्रू
उत्तराखण्ड : शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, खेल, विज्ञान, सेना, कृषि उद्योग जैसे हर क्षेत्र में महिलाएँ आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व कर रही हैं – सीएम धामी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदरी गाय का घी और पहाड़ी उत्पाद भेंट कर उत्तराखंड आने का दिया न्योता
TAGGED:Big BreakingBJPChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
दुर्घटनादेशफीचर्ड

हिमाचल में दर्दनाक त्रासदी: लाहौल-स्पीति में चलती टैक्सी पर गिरी विशाल चट्टान, 13 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

The Hill India News
The Hill India News
July 24, 2026
बागेश्वर में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कैलाश मानसरोवर झील में डुबकी पर रोक: बाल्टी से किया पवित्र स्नान, श्रद्धालुओं ने बताईं यात्रा की चुनौतियां और सुविधाओं की कमी
नीट पेपर लीक विवाद पर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच निर्णायक वार्ता: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी, कई मुद्दों पर बनी सहमति, आज फिर होगी अहम बैठक
8वें वेतन आयोग पर बड़ी हलचल: 7 और 10 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठकें, कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ीं उम्मीदें
पेपर लीक पर सरकार का सबसे बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तीन महीने में फैसला
सोने में गिरावट, चांदी ने दिखाई दम: कुछ घंटों में बदली बाजार की चाल, निवेशकों की बढ़ी उलझन
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन: संवाद की राह पर बढ़े कदम, फैसले पर छिड़ी तारीफ और आलोचना की बहस
‘मैंने ऐसा नहीं कहा था’: भ्रामक रिपोर्टिंग पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- बिना याचिका कोई मामला सूचीबद्ध नहीं हो सकता
बजरंग सेतु पर बदलेगा श्रद्धालुओं का अनुभव: कांच वाले हिस्से पर शुल्क, कांवड़ यात्रा में रहेगा प्रतिबंध; सुरक्षा के लिए बनेगी मानक संचालन प्रक्रिया
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?