By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु, युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारी: स्वाति एस. भदौरिया
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु, युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारी: स्वाति एस. भदौरिया
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु, युद्ध स्तर पर कार्य करें अधिकारी: स्वाति एस. भदौरिया

The Hill India News
Last updated: September 22, 2024 3:11 am
The Hill India News
Published: September 22, 2024
Share
SHARE

‘स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बेहतर क्रियान्वयन हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें’ यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की दो दिवसीय मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जनपदीय समीक्षा बैठक के दौरान कही। समीक्षा बैठक का आयोजन देहरादून स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में किया गया। मिशन निदेशक द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड की कार्ययोजना के अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों हेतु समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित कर कार्यदायी सस्थाओं के साथ समय-समय पर बैठक करते हुए प्रगति एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग व एम.ओ.यू. के अनुसार समयान्तर्गत कार्यों को पूर्ण कर विभाग को यथाशीघ्र हस्तगत कर लिया जाए ताकि इनका संचालन जनकल्याण हेतु किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रस्ट्रचर मिशन (PM-ABHIM) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण एवं महत्वकाक्षी योजना है। जिसके अन्तर्गत क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सी.सी.बी.), डिस्ट्रीक्ट इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (डी.आई.पी.एच.एल.) एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता को मॉनिटर करने के निर्देश दिए एवं जिन बी.पी.एच.यू. के निर्माण पूर्ण कर लिए गये है उन्हें शीघ्र संचालित किया जाए। साथ ही प्रस्तावित सी.सी.बी., डी.आई.पी.एच.एल. एवं बी.पी.एच.यू. के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की सूचना जल्द प्रेषित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

स्वाति एस. भदौरिया द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत बी.पी.एच.यू. एवं सब सेन्टर के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता को मॉनिटर करने व नवनिर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता की सूचना प्रेषित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए। सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के 8 जनपदों द्वारा सिकल सेल की स्क्रीनिंग पूर्ण कर ली गई है, शेष 5 जनपदों को आगामी 15 दिवसों में स्क्रीनिंग पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान आशा (Accredited Social Health Activist) कार्यकर्ताओं के कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य में तैनात आशाओं के संवेदीकरण हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु आशाओं की अहम भागीदारी है जिस हेतु यह सुनिश्चित किया जाए कि आशाओं का संवेदीकरण किया जाए, जिससे कि आम जनमानस तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किये जा रहे कार्यक्रमों की समस्त जानकारी पहुंच सके।

बैठक के दौरान उच्च स्तर से राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित टी.बी. मुक्त पंचायत अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा चिन्हित जनपदों को सम्मानित किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मानव संसाधन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मौजूदा पद के सापेक्ष जल्द ही रिक्त पदों को भरने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जनपदों में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या, प्रशिक्षण और उनकी तैनाती की स्थिति की जांच की जाए। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार और उनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन मिशन निदेशक द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों की जानकारी व उनके लाभ आम जनमानस तक प्रचारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में डॉ नरेंद्र शर्मा निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समस्त जनपद, सहायक निदेशक एन.एच.एम. सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर बवाल: कनॉट प्लेस में हिंसा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 FIR दर्ज, कई गंभीर धाराओं में शुरू हुई जांच
डीएम ने लिया आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा की तैयारियों का जायेजा
ईरान के करीब समुद्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों का बढ़ता तनाव! 250 दिन से जमीन पर नहीं उतरे जवान, आत्महत्या की कोशिशों के दावों से मचा हड़कंप
Dehradun: देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई — निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएँ, केंद्र को किया गया सील
New Delhi: मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा: निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड

11 हजार फीट की ऊंचाई पर दूध-मक्खन से खेली गई अनोखी होली, दयारा बुग्याल में गूंजा ढोल-दमाऊं; बटर फेस्टिवल में दिखी उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति

The Hill India News
The Hill India News
August 17, 2026
हाईवे पर हाथियों का तांडव! शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर को घेरा, वाहन तहस-नहस; ढाई घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक
परवादून कांग्रेस की नई टीम ने संभाली कमान, पहली बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प; जनसरोकारों के मुद्दे उठाने पर जोर
उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत को BJP की नई टीम में बड़ी जिम्मेदारी, नितिन नवीन की टीम में मिली अहम जगह
BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव: वसुंधरा राजे और राम माधव की वापसी, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
E20 पर फिर छिड़ी जंग! 8 करोड़ पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग, CEA के सुझाव से गरमाई बहस
देश में दूध का उत्पादन 248 मिलियन टन, फिर भी क्यों उठ रहे मिलावट के सवाल? मांग, खपत और नकली डेयरी उत्पादों का पूरा गणित
आय से अधिक संपत्ति केस में राहुल गांधी को सुप्रीम राहत, इलाहाबाद HC की कार्यवाही पर रोक; SC ने जांच एजेंसियों से पूछा- ‘खुद जांच क्यों नहीं शुरू की?’
उज्जैन महाकाल मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बैरिकेडिंग में मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु बेहोश
रांची छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का सीएम सोरेन को पत्र, बोले- ‘युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज’, छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात की अपील
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?