By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की २५ वीं बैठक की अध्यक्षता की
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की २५ वीं बैठक की अध्यक्षता की
देशफीचर्ड

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आज दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की २५ वीं बैठक की अध्यक्षता की

Rajesh Dabral
Last updated: September 15, 2022 4:37 pm
Rajesh Dabral
Published: June 11, 2022
Share
SHARE

क्षेत्रीय परिषदें एक या एक से अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों या केंद्र और राज्यों के बीच के मुद्दों पर संरचित तरीके से चर्चा करने के लिए मंच प्रदान करती हैं

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्षों में क्षेत्रीय परिषदों और इसकी स्थायी समितियों की बैठकों की संख्या में लगभग तीन गुना की वृद्धि हुई है

पिछले 8 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों की 18 और उनकी स्थायी समितियों की 24 बैठकें हुई हैं, जबकि इन 8 वर्षों से पिछली समान अवधि में क्रमशः मात्र 6 और 8 बैठकें हुई थीं

25वीं पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में जिन 30 विषयों पर चर्चा की गई उनमें से 27 विषयों का समाधान निकाल लिया गया है और सिर्फ़ तीन विषय आगे और विचार-विमर्श के लिए बचे हैं

यह सहकारी संघवाद की भावना से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति मोदी सरकार के संकल्प और कटिबद्धता को दर्शाता है

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश कोविड -19 महामारी से सफलतापूर्वक लड़ा और साथ ही प्रधानमंत्री  की दूरदर्शिता व राज्यों के सक्रिय भागीदारी से देश में व्यापक कोविड टीकाकरण सुनिश्चित हो रहा है

क्षेत्रीय परिषदें सामाजिक और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यों के बीच चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से एक समन्वित दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करती हैं

साथ ही क्षेत्रीय परिषद की बैठकों का उपयोग राज्य व संघ शासित प्रदेशों द्वारा अपनी-अपनी बेस्ट प्रैक्टिस को साझा करने के लिए किया जाना चाहिए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों की जल्द से जल्द जांच और इन मामलों में समयबद्ध तरीके से कड़ी सजा की आवश्यकता पर बल दिया

शाह ने कहा कि प्रत्येक राज्य के पुलिस मुख्यालय में ऐसे सभी मामलों की जांच की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, संभव हो तो महिला अधिकारी, को जिम्मेदारी सौंपी जाए

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा दिए गए विजन के अनुसार, डाक विभाग अतिरिक्त 20,715 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लाइव टच पॉइंट शुरू करेगा जो कि नियमित डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे

सहकारी बैंकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सहित अन्य बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पश्चिमी क्षेत्र के बैंकिंग सुविधारहित हर गांव को अगले वर्ष के भीतर 5 किलोमीटर के अंदर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएं

राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्लेटफॉर्म पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अलावा सभी राज्यों की योजनाओं को शामिल करना चाहिए

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र के सभी गांवों को एक वर्ष के भीतर मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए

कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से नकद जमा सुविधा को समयबद्ध तरीके से बढ़ाया जाए और सभी बैंकों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए और इस पर ध्यान केन्द्रित कर इसकी तिमाही समीक्षा की जानी चाहिए

परिषद की बैठक में गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड द्वारा दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव को आपूर्ति किए गए पानी की दरों के मुद्दे को भी हल कर लिया गया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज दीव में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गोवा, गुजरात के मुख्यमंत्री और दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रशासकों, गुजरात और महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्रियों, केन्द्रीय गृह सचिव, पश्चिमी क्षेत्र के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, सचिव, अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय सहित केन्द्रीय और राज्यों के मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। ये पहली बार है कि पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक का आयोजन दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में किया है।

 

 

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने देश के सर्वांगीण विकास को प्राप्त करने के लिए 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत स्थापित क्षेत्रीय परिषदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद का लाभ उठाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न का उल्लेख किया। .उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें एक या एक से अधिक राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों या केंद्र और राज्यों के बीच के मुद्दों पर संरचित तरीके से चर्चा करने के लिए मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, देश कोविड -19 महामारी से सफलतापूर्वक लड़ा और साथ ही प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता व राज्यों के सक्रिय भागीदारीसे देश में व्यापक कोविड टीकाकरण सुनिश्चित हो रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय के अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय द्वारा अब राज्य सरकारों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों की बैठकें नियमित रूप से बुलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्षों में, क्षेत्रीय परिषदों और इसकी स्थायी समितियों की बैठकों की संख्या में लगभग तीन गुना की वृद्धि हुई है। पिछले 8 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों की 18 और उनकी स्थायी समितियों की 24 बैठकें हुई हैं, जबकि इन 8 वर्षों से पिछली समान अवधि में क्रमशः मात्र 6 और 8 बैठकें हुई थीं।

क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका की सराहना करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें सामाजिक और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यों के बीच चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम सेएक समन्वित दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करती हैं। साथ ही क्षेत्रीय परिषद की बैठकों का उपयोग राज्य व संघ शासित प्रदेशों द्वारा अपनी-अपनी बेस्ट प्रैक्टिस को साझा करने के लिए किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सलाह दी कि प्रत्येक राज्य से सफलता की कहानियों और बैस्ट प्रैक्टिसेस को क्षेत्रीय परिषदों की स्थायी समितियों के सामने प्रस्तुत किया जाए इन्हें क्षेत्र के अन्य राज्यों /संघ शासित क्षेत्रों में अपनाने पर चर्चा हो।

पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 11 जून, 2022 को दीव में 25वीं बैठक और स्थायी समिति की 28 जनवरी, 2022 को पणजी में 12वीं बैठक में कुल 36 मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें से छह विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों के रूप में चिन्हित किया गया है और इन पर विभिन्न क्षेत्रीय परिषदों की बैठकों में नियमित रूप से चर्चा हो रही है और इनकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है। ये हैं- ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं में सुधार, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों के मामलों की निगरानी, ​​ऐसे मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यान्वयन, समुद्र में समुद्री मछुआरों की पहचान का सत्यापन, समुद्रों में बड़े स्तर पर बचाव अभियान के लिए तटीय राज्यों द्वारा स्थानीय आकस्मिक योजना का विकास, और, सार्वजनिक खरीद में वरीयता के माध्यम से मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन। 25वीं पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदमें जिन 30 विषयों पर चर्चा की गई, उनमें से 27 विषयों का समाधान निकाल लिया गया है और सिर्फ़ तीन विषय आगे और विचार-विमर्श के लिए बचे हैं। यह सहकारी संघवाद की भावना से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति मोदी सरकार के संकल्प और कटिबद्धता को दर्शाता है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों की जल्द से जल्द जांच और इन मामलों में समयबद्ध तरीके से कड़ी सजा की आवश्यकता पर बल दिया। श्री शाह ने कहा कि प्रत्येक राज्य के पुलिस मुख्यालय में ऐसे सभी मामलों की जांच की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, संभव हो तो महिला अधिकारी, को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद ने अपनी पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने समुद्री मछुआरों को क्यूआर कोड आधारित पीवीसी आधार कार्ड दिए जाने के मुद्दे पर हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए तटीय राज्यों से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करने का आग्रह किया कि प्रवासी और मौसमी सहित सौ प्रतिशत समुद्र में जाने वाले मछुआरों के पास ऐसे आधार कार्ड होने चाहिएं जिनका सत्यापन आसानी से किया जा सके। सर्वसमावेशी स्थानीय आकस्मिक योजना की आवश्यकता और सामूहिक बचाव अभियान में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्री अमित शाह ने तट के साथ स्थित मौजूदा बुनियादी ढांचों की पहचान करने और उन्हें आपदा निम्नीकरण योजनाओं के साथ एकीकृत करने की सलाह दी।

क्षेत्रीय परिषद की बैठक में इस बात की भी सराहना की गई कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए विजन के अनुसार, डाक विभाग अतिरिक्त 20,715 इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लाइव टच पॉइंट शुरू करेगा जो कि नियमित डाक सेवाओं के अलावा बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेंगे। सहकारी बैंकों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सहित अन्य बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पश्चिमी क्षेत्र के बैंकिंग सुविधारहित हर गांव को अगले वर्ष के भीतर 5 किलोमीटर के अंदर बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएं।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के महत्व पर बल देते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सलाह दी कि राज्यों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्लेटफॉर्म पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अलावा सभी राज्यों की योजनाओं को शामिल करना चाहिए। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र के सभी गांवों को एक वर्ष के भीतर मोबाइल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने यह भी सलाह दी कि कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से नकद जमा सुविधा को समयबद्ध तरीके से बढ़ाया जाए और सभी बैंकों को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए। उन्होंने सलाह दी कि इस पर ध्यान केन्द्रित कर इसकी तिमाही समीक्षा की जानी चाहिए।

दीव में आयोजित परिषद की बैठक में गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड द्वारा दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव को आपूर्ति किए गए पानी की दरों के मुद्दे को भी हल कर लिया गया। इसके अलावा, विचार-विमर्श के ज़रिए रेलवे और महाराष्ट्र सरकार के बीच अकोला-खंडवा खंड पर गेज परिवर्तन और बोरतलाओ-गोंडिया खंड की नई तीसरी लाइन परियोजना जैसे दो महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स के लिए लंबित वन और वन्यजीव संबंधी मंजूरी के मुद्दे पर एक सहमति भी बनी।

क्षेत्रीय परिषद की बैठक में स्थायी समिति की पहल पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अपने परिवेश पोर्टल में प्रतिपूरक वनरोपण को आरक्षित वनों/संरक्षित वनों के रूप में बढ़ाने के लिए पहचान की गई गैर-वन भूमि की अधिसूचनाओं को अपलोड करने के लिए एक विंडो शामिल किए जाने की सराहना की गई।

You Might Also Like

राहुल गांधी को लेकर मनीष तिवारी का बड़ा बयान, कहा- “नेता प्रतिपक्ष PM इन वेटिंग होता है”
केंद्रीय मंत्री ने एस जयशंकर को पात्र लिखकर कहा- ‘बांग्लादेश में गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा करें’
UP: घास काटने गई एक ही परिवार की 4 बेटियां लापता होने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली विश्वविद्यालय में मनुस्मृति पढाये जाने पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस का विरोध जारी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सियासत में हलचल: विपक्ष ने बताया युवाओं की जीत, शिक्षा सुधार की नई उम्मीद जगी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

“महिला शक्ति का महाकुंभ: उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित”

The Hill India News
The Hill India News
August 6, 2026
दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक से चुनावी तैयारियों को मिली नई धार: संगठन मजबूत करने, बूथ प्रबंधन और 2027 मिशन पर हुआ मंथन, टिकट कटने की अटकलों पर पार्टी ने तोड़ी चुप्पी
IGIMS में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल: मंत्री निशांत कुमार के सामने फूट पड़ा मरीजों का दर्द, इलाज में लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों से मचा हड़कंप
JPSC आंदोलन निर्णायक मोड़ पर: सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित, भूख हड़ताल पर अड़े छात्रों ने कहा—‘अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस फैसला चाहिए’
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत: देवप्रयाग और रुद्रप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं अलकनंदा-मंदाकिनी, 179 सड़कें बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
देहरादून में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: ‘अग्निवीर आक्रोश यात्रा’ को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी का भव्य स्वागत, सैनिकों और युवाओं के मुद्दों पर बुलंद की आवाज
उत्तराखंड में SIR पर सियासी संग्राम: फॉर्म-7 को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, भाजपा ने किया पलटवार; 19 लाख नोटिसों से बढ़ी चुनावी हलचल
₹7 करोड़ के लोन घोटाले से हिला उत्तराखंड! सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा में बड़ा फर्जीवाड़ा, तत्कालीन MD समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
परिसीमन बिल पर सरकार ने बढ़ाया विपक्ष की ओर दोस्ती का हाथ, राहुल गांधी ने रखी बड़ी शर्त; संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा सियासी टकराव?
हिमालय की औषधीय विरासत को नई पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित हुए सम्मानित: ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बढ़ा उत्तराखंड का गौरव
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?