By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हाईकोर्ट में UKSSSC सचिव तलब, नैनीताल में राजस्व और निजी जमीन कब्जाने के मामले में DM से रिपोर्ट तलब
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > हाईकोर्ट में UKSSSC सचिव तलब, नैनीताल में राजस्व और निजी जमीन कब्जाने के मामले में DM से रिपोर्ट तलब
उत्तराखंडफीचर्ड

हाईकोर्ट में UKSSSC सचिव तलब, नैनीताल में राजस्व और निजी जमीन कब्जाने के मामले में DM से रिपोर्ट तलब

The Hill India News
Last updated: April 29, 2025 2:32 am
The Hill India News
Published: April 29, 2025
Share
SHARE

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड के 1341 पदों पर चयन प्रक्रिया में उत्तर कुंजी बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग के सचिव को 29 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होकर न्यायालय को मार्गदर्शन करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई कल भी जारी रखने का निर्णय लिया है।

याचिकाकर्ताओं, नवीन सिंह असवाल, दीपिका रमोला, प्रियंका और अन्य अभ्यर्थियों ने न्यायालय में कहा है कि UKSSSC ने सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था और चयन प्रक्रिया जारी है। लिखित परीक्षा के बाद आयोग ने वेबसाइट पर उत्तर कुंजी अपलोड की, जिसे बाद में संशोधित कर दिया गया और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गईं। याचिकाकर्ताओं ने कई प्रश्नों के उत्तरों पर आपत्ति जताई, जिसमें उनके सही उत्तरों को संशोधित कुंजी में गलत कर दिया गया, जिसके कारण वे चयन से वंचित रह गए। उन्होंने तर्क दिया कि आयोग बिना किसी वैध कारण के उत्तर कुंजी में संशोधन नहीं कर सकता और प्रश्न बनाते समय उनके उत्तरों की जांच भी ठीक से नहीं की गई थी।

इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजस्व विभाग और एक निजी पीड़ित परिवार की जमीन पर कब्जे के खिलाफ दायर जनहित याचिका को स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को खसरा नंबर 56, गांव च्यूनी, परगना धन्याकोट, ब्लॉक बेतालघाट, जिला नैनीताल का नायब तहसीलदार के साथ न्यायिक सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार मेहरा की खंडपीठ ने जिलाधिकारी को 16 मई तक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 मई को होगी।

याचिकाकर्ता, कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने आरोप लगाया है कि एक सत्ताधारी दल के विधायक ने सत्ता के दबाव में कृषि विभाग द्वारा तारबाड़ और उद्यान विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग व सेब के पौधे लगाने के नाम पर राजस्व की जमीन और एक निर्धन असहाय परिवार की जमीन पर कब्जा कर लिया है। याचिका में राजस्व सचिव उत्तराखंड शासन, पुलिस महानिदेशक, कृषि सचिव, कृषि निदेशक, उद्यान निदेशक, जिलाधिकारी नैनीताल, लोक निर्माण विभाग रानीखेत और वन विभाग अल्मोड़ा को भी पक्षकार बनाया गया है।

दीपक करगेती ने याचिका में कहा है कि पीड़ित परिवार ने सरकार से लेकर प्रशासन तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सत्ताधारी विधायक के दबाव के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय ने सुनवाई के बाद जिलाधिकारी से जवाब दाखिल कर 16 मई तक सर्वे रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

You Might Also Like

मध्य प्रदेश : देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होना पड़ेगा- कृषि मंत्री
दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने को लेकर नितिन गडकरी ने दी खुसखबरी
अंकिता भंडारी की मां बोली- फांसी मिलती, तभी मिलती सच्ची शांति
Uttar Pradesh: मऊ ईदगाह हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत 22 घायल, CM योगी ने कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Uttarakhand: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस से पूर्व ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड’ द्वारा, तम्बाकू रोकथाम पर किया गया जागरुकता कार्यक्रम
TAGGED:DMprivate land in NainitalrevenueSecretarysummoned in High CourtUKSSSC
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

FCRA संशोधन बिल पर अमेरिका के सवालों को भारत का करारा जवाब, राजदूत क्वात्रा ने गिनाईं 5 बड़ी ‘गलतफहमियां’; बोले- कानून किसी धर्म को नहीं बनाता निशाना

The Hill India News
The Hill India News
August 10, 2026
रांची में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन! हाथों में पोस्टर, सड़कों पर हजारों का हुजूम, विधानसभा घेराव को निकले युवा; चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
गंगाजल लेकर 26 KM की कांवड़ यात्रा पर निकलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, 2036 ओलंपिक और भारत को खेल महाशक्ति बनाने का लिया संकल्प
डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल! शादी के सपने दिखाकर करोड़ों की वसूली का आरोप, 5 लोग पहुंचे जेल
कश्मीर में आतंक की ‘ऑनलाइन फैक्ट्री’ पर बड़ा प्रहार! 5 जिलों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी, 5000 लोगों से पूछताछ के बाद सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन
IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन बाहर! नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल का दावा मजबूत
अकाली दल का बड़ा ऐलान: महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का करेगा समर्थन, क्या फिर करीब आ रहे BJP और SAD?
भागीरथी में सीवेज बहाने के आरोप पर NGT सख्त, देवप्रयाग नगर पालिका से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; 16 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई
हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे ने भरी हुंकार—‘लाओ, लाओ कांग्रेस लाओ’, चुनावी रण के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन पर नया कानून लागू: 60 दिन पहले प्रशासन को देनी होगी सूचना, प्रस्तावित धर्म परिवर्तन की जानकारी होगी सार्वजनिक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?