By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जम्मू-कश्मीर: कौशल समृद्धि और अवसरों का पासपोर्ट है – राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > देश > जम्मू-कश्मीर: कौशल समृद्धि और अवसरों का पासपोर्ट है – राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर
देशफीचर्ड

जम्मू-कश्मीर: कौशल समृद्धि और अवसरों का पासपोर्ट है – राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

The Hill India News
Last updated: November 7, 2022 3:22 pm
The Hill India News
Published: November 7, 2022
Share
SHARE

भारतीय युवाओं को ऐसे कौशल से पूर्ण होना चाहिए, जो विकसित वैश्विक कौशल आवश्यकताओं को पूरा करते हों: राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

राज्य मंत्री ने रामबन जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा की, रोजगार मेले का उद्घाटन किया

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज कहा कि भारतीय युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसरों के लिए प्रासंगिक बने रहने हेतु बदलते समय के अनुरूप स्वयं को कौशल से संपन्न करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने रामबन जिले के चंद्रकोट में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों और कर्मचारी सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कौशल समृद्धि तथा अवसरों का पासपोर्ट है। राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा के साथ- भविष्य के लिए प्रासंगिक कौशल होना आवश्यक है, जिससे रोजगार या उद्यमिता के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी बने रहना आसान हो सकेगा।

2022-11-07 19:36:32.8400002022-11-07 19:36:32.898000

चंद्रशेखर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का ही दृष्टिकोण था,  जिसके अनुसार सभी के लिए कौशल के अवसर उपलब्ध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अब छात्रों/युवा उद्यमियों को विभिन्न मौकों का लाभ उठाने के लिए अल्पकालिक व दीर्घकालिक दोनों तरह के 5000 कौशल कार्यक्रम उपलब्ध करा रही है। राज्य मंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम को बदल दिया गया है और भविष्य को ध्यान में रखते हुए नये पाठ्यक्रम जोड़े गए हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में तेजी से बदलते तकनीकी माहौल के साथ कौशल की मांग में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

चंद्रशेखर ने इस तथ्य का उल्लेख किया कि विकास के प्रति प्रधानमंत्री का विचार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास का रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी के बाद अन्य विकसित देशों की तुलना में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में न्यू इंडिया दुनिया में बहुत अच्छे से फल-फूल रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि भारत, वर्ष 2026 तक एक ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था/पांच ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है।

राज्य मंत्री ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों एवं कर्मचारी सदस्यों द्वारा आयोजित एक कौशल प्रदर्शनी का भी दौरा किया और राज्य के तकनीकी, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों से लेकर पारंपरिक कला / शिल्प वस्तुओं तक के अभिनव प्रदर्शनों की प्रशंसा की।

इसके बाद राजीव चंद्रशेखर ने रामबन में एक रोजगार मेले का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और भर्ती करने वाले नियोक्ताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण पूरा करने वालों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। राज्य मंत्री ने कहा कि नौकरियां उपलब्ध अवसरों के लिए महत्वपूर्ण निर्धारक हैं तथा हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले छह महीने में यहां होने वाला रोजगार मेला वर्तमान से तीन गुना बड़ा हो, जिसमें कई और कंपनियां शामिल होंगी। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि हम सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों से स्थानीय रूप से उपलब्ध कुशल प्रतिभाओं को अनिवार्य रूप से अवसर प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।

. 2022-11-07 19:25:32.656000

राज्य मंत्री ने रामबन जिले की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा की, इस संबंध में रामबन के जिला विकास आयुक्त मुसरत इस्लाम द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई। चंद्रशेखर ने अधिकारियों के साथ स्थानीय रूप से उपलब्ध अवसरों के साथ कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के तरीकों पर चर्चा की।

IMG_256

राजीव चंद्रशेखर ने रामबन में एक समारोह के दौरान दिव्यांग लाभार्थियों को मोटर साइकिल और स्कूटी वितरित कीं। कार्यक्रम में मुमकिन/तेजस्वनी योजना के लाभार्थियों को भी वाहन की चाभी प्रदान की गई।

राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज सुबह जम्मू पहुंचे थे,जहां पर राज्य सरकार और कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के एक समूह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कौशल विकास निदेशक श्री सुदर्शन और आरडीएसडीई क्षेत्रीय निदेशक श्री एस शांतिमलाना शामिल थे।

You Might Also Like

लोकसभा चुनाव में दिल्ली से एक भी सीट न जीतने पर, कांग्रेस ने AAP को माना जिम्मेदार
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘राज्य पशुधन मिशन योजनान्तर्गत’ लाभार्थियों को किए चेक वितरित, कहा- भराड़ीसैंण में खोला जायेगा बद्री गाय ट्रेनिंग सेण्टर
जम्मू-कश्मीर: ‘टेरर इकोसिस्टम’ पर प्रहार, LG मनोज सिन्हा ने 5 और सरकारी कर्मचारियों को किया बर्खास्त; देश विरोधी नेटवर्क की टूटी कमर
उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक
Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में किया गया योगाभ्यास
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, विभागों से मांगा क्लियरेंस सर्टिफिकेट

The Hill India News
The Hill India News
June 11, 2026
धामी सरकार की बड़ी कड़ाई: उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट माफिया पर कसेगा शिकंजा, ‘रेरा’ में आमूलचूल सुधारों की तैयारी
देहरादून में ‘अंधविश्वास’ का खूनी खेल: तांत्रिक बाबा ने तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर हड़पा 65 तोला सोना, पुलिस ने दबोचा
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हरिद्वार के भगवानपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों में ‘जजमानी’ विवाद, अदालत ने पुलिस को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग से सनसनी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान से नजदीकी बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे धमाका या फिर बढ़ेगी चिंता? पिछली 5 पारियां बता रही हैं युवा बल्लेबाज का असली फॉर्म
BSF-BGB में सीमा पर टकराव: बांग्लादेशी घुसपैठिए को वापस लेने से इनकार, ‘नो मैन्स लैंड’ में फंसा शख्स बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों रह गया पिछड़ा? बेरोजगारी, गरीबी और राजनीतिक नियंत्रण की कहानी बयां करते हैं आंकड़े
काशीपुर में डिजिटल डकैती: फर्जी बैंक अधिकारी बन वृद्ध को भेजा ‘व्हाट्सएप लिंक’, दो दिन में 9 ट्रांजेक्शन कर उड़ाए ₹29 लाख, रुद्रपुर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की चिंगारी: 6 नागा नागरिकों के शव मिलने के बाद इंफाल में भारी बवाल, अस्पताल के बाहर हिंसक झड़प, दागने पड़े आंसू गैस के गोले
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?