By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- “चुनाव को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न एप और पोर्टल किये गये है तैयार”
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- “चुनाव को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न एप और पोर्टल किये गये है तैयार”
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- “चुनाव को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न एप और पोर्टल किये गये है तैयार”

The Hill India News
Last updated: April 8, 2024 2:11 pm
The Hill India News
Published: April 8, 2024
Share
फ़ाइल फ़ोटो
SHARE

देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाने के लिए विभिन्न एप और पोर्टल तैयार किये गये हैं। सुविधा पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया हो सकती है। प्रचार अवधि में प्रचार की अनुमतियां, हेलीकॉप्टर की अनुमतियां, वाहनों की अनुमति, पोस्टर, बैनर अवं अन्य अनुमतियां सुविधा एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। ऑनलाईन मोड से अनुमतियों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं और अनुमति प्राप्त भी कर सकते हैं। राज्य में सुविधा पोर्टल के माध्यम से अभी तक 2121 अनुमतियों के लिए अनुरोध प्राप्त हुए। उसमें से 1721 अनुमतियां प्रदान की जा चुकी हैं। 360 अनुमतियां पूर्ण दस्तावेज न होने अथवा निर्धारित प्रारूप पर न होने के कारण निरस्थ की गई हैं। शेष अनुमतियों पर कार्यवाही गतिमान हैं, शीघ्रता से उनका निस्तारण किया जा रहा है। देहरादून जनपद में सर्वाधिक 306 अनुमतियां, हरिद्वार जनपद में 299 और उधमसिंह नगर जनपद में 288 अनुमतियां दी जा चुकी हैं। 17 अप्रैल 2024 तक विभिन्न अनुमतियां ली जा सकती हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल एप में भी राज्य की अच्छी प्रगति है। उत्तराखण्ड देश के शीर्ष तीन राज्यों में अपनी कारवाई प्रदर्शित कर रहा है। अभी तक सी विजिल एप पर 17 हजार 377 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। उसमें से 16 हजार 800 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 554 शिकायतें निराधार पायी गई। सर्वाधिक शिकायते पौड़ी जनपद में 03 हजार 737, टिहरी जनपद में 03 हजार 254 और हरिद्वार जनपद में 2 हजार 600 प्राप्त हुई हैं। सबसे कम शिकायतें अल्मोड़ा जनपद में 162, बागेश्वर में 184 और उत्तरकाशी में 512 प्राप्त हुई हैं। अवैघ पोस्टर की सबसे अधिक 10 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सर्विस वोटर के लिए 93 हजार 187 इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली (ईटीपीबीएस) जारी किये गये थे। उसमें आवेदनों को डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2024 थी। 89 हजार 47 आवेदन डाउनलोड किये गये। उन्होंने सभी सर्विस वोटर से अनुरोध किया कि इस सुविधा का लाभ लें और मतगणना से पूर्व इनको प्रेषित करें।

You Might Also Like

PoK में बुनियादी हकों की मांग पर खूनी दमन! 32 नागरिकों की मौत से मचा हड़कंप, भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार
उत्तराखण्ड: देहरादून DM सोनिका ने ली बाल कल्याण समिति की बैठक
उत्तराखंड में बाल देखरेख संस्थाओं का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, आंगनबाड़ियों में FRS से ही बंटेगा टेक होम राशन; मुख्य सचिव के कड़े निर्देश
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप; सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.75 करोड़ की संपत्ति अटैच, पूर्व डीएफओ के बेटे और पूर्व रेंजर की पत्नी पर शिकंजा
TAGGED:uttarakhand news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

दून की बासमती पर कंक्रीट का कब्जा! कभी दुनिया में महक बिखेरने वाले धान के खेत सिमटे, अब 160 किसानों के भरोसे विरासत बचाने की जंग

The Hill India News
The Hill India News
October 9, 2026
देहरादून में महिला के अपहरण की साजिश, हरिद्वार में तमंचे के दम पर लूट! 5 हजार का इनामी ‘पंडित’ गिरफ्तार, चार आरोपियों के जुड़े तार
एशियन गेम्स में भारत का ‘गोल्डन’ आगाज, महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास; दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक की गिरफ्तारी से फिर गरमाया विवाद, दुकान में घुसकर बदसलूकी का आरोप; व्यापारियों ने कोतवाली में दिया धरना
गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभर में गूंजा श्रद्धा और संकल्प का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी श्रद्धांजलि
UPL क्लोजिंग से पहले गरमाया विवाद: मासूम शर्मा के शो के खिलाफ UKD का प्रदर्शन, स्टेडियम के बाहर नारेबाजी से बढ़ा सियासी पारा
हरिद्वार को बड़ी सौगात: अब यहीं तैयार होंगे MBBS डॉक्टर, ESI मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी; 50 सीटों से होगी शुरुआत
‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों का क्या भरोसा’ से ‘नारी अपने आप की’ तक, दिल्ली की सड़कों पर गूंजा Gen Z का गुस्सा; DU-JNU-जामिया की छात्राओं ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
सूखती धाराओं से फिर बहने लगी हेवल नदी… उत्तराखंड के IFS धर्म सिंह मीणा को Eco-Warrior Award 2026, वैज्ञानिक मॉडल ने बदली जलस्रोतों की तस्वीर
10 लाख का बिजली बिल नहीं भरा तो कट गई BSNL टावर की बिजली, 15 ग्राम सभाओं में नेटवर्क ठप… फोन हुए ‘शोपीस’, ग्रामीण बोले- आपात स्थिति में कैसे बचेंगे?
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?