By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: हेली कंपनियों एवं होटल संचालकों द्वारा, सफाई न रखने पर प्रसाशन ने काटा 87,900 रूपये का चालान
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: हेली कंपनियों एवं होटल संचालकों द्वारा, सफाई न रखने पर प्रसाशन ने काटा 87,900 रूपये का चालान
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: हेली कंपनियों एवं होटल संचालकों द्वारा, सफाई न रखने पर प्रसाशन ने काटा 87,900 रूपये का चालान

The Hill India News
Last updated: June 6, 2024 11:58 am
The Hill India News
Published: June 6, 2024
Share
SHARE

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर धरातल पर व्यवस्थाओं को अवलोकन कर सुधार करवा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज गुरुवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न हेली कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्थाओं में लापरवाही पर विभिन्न संस्थानों पर 87900 रुपए का चालान किया गया। जिसमें अलग- अलग कार्रवाई के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा 10400, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा 52500 एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा 25 हजार रुपए का चालान किया गया।

फाटा में संचालित हेली कंपनी थुंबी एविएशन एवं ट्रांस भारत में उचित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कंपनियों पर 45000 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ यात्रा मार्ग पर स्थित अन्य हेली कंपनियों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। 16 होटल एवं रेस्तरां द्वारा आसपास सफाई न रखने एवं कूड़ा फैलाने पर 42,900 रूपए का चालान किया गया। जिसमें सर्वाधिक 20 हजार रूपए का चालान तुरिया हेली रिजार्ट एवं शिवाय इन होटल एवं रेस्तरां का 10 हजार रूपए का चालान किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी होटल संचालक एवं हेली कंपनियों के संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि भविष्य में किसी भी होटल संचालक एवं हेली कंपनी द्वारा दोबारा स्वच्छता के मामलों में लापरवाही बरती गई या गंदगी फैलायी गई तो भारी अर्थदंड वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी से सुगम व सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा।
मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जिला आपाद प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्ग में अति संवेदनशील क्षेत्रों में जो भी टेंट एवं फड़ लगाए गए हैं उनको बिना देरी के हटा दिया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा के चलते कोई भी अप्रिय घटना का शिकार न हो। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में उनके द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक अति संवेदनशील एवं संवेदनशील में लगाए गए टेंट एवं फड़ों को हटाए जाने के कार्रवाई निरंतर जारी है। उनके द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थलों की लगातार निगरानी कर लोगों को ऐसे किसी भी स्थान पर टेंट या कोई भी कारोबार न लगाने की सलाह भी दी जा रही है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड़, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी, सेक्टर अधिकारी पेके शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाजों पर क्यों भड़के अभिषेक शर्मा? जीत के बाद किया बड़ा खुलासा
भारत के परमाणु ऊर्जा मिशन में ऐतिहासिक कदम: कलपक्कम का ‘फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ ईंधन भरने के लिए तैयार
वाशिंगटन डी.सी : निर्मला सीतारमन ने विश्व बैंक के अध्यक्ष श्री डेविड मालपास से मुलाकात की
मारिया मचाडो ने नोबेल शांति पुरस्कार डोनाल्ड ट्रंप को किया समर्पित, वहीं बोले ट्रंप – “मैंने लाखों लोगों की जान बचाई…”
केरल के इन तीन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री आवास घेराव के बाद कांग्रेस पर कार्रवाई से सियासत गरमाई, मुकदमों और वाहन जब्ती के आरोप पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान—“अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे”

The Hill India News
The Hill India News
September 5, 2026
450 साल पुराने वर्ल्ड मैप को बदलने की तैयारी, UN में ‘Correct the Map’ प्रस्ताव पास; अब नक्शे पर असली आकार में दिखेगा अफ्रीका
हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर बेंगलुरु में जीरो एफआईआर, खड़गे के आरोपों से गरमाई सियासत; राहुल गांधी पर भी दर्ज है मामला
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा उत्तराखंड, मंदिरों में गूंजे जयकारे और शंखनाद; लक्सर से नैनीताल और टिहरी तक दिखी आस्था की अद्भुत छटा
नौ साल से खाली लोकायुक्त का पद, कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा; बीजेपी बोली- भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की कार्रवाई जारी
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर कार्रवाई से मचा सियासी घमासान, इकरा हसन को रोका गया; भारी पुलिस फोर्स तैनात
पेंशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत! CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए ₹147 करोड़, करीब 10 लाख लोगों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन
देश की पहली ऑल-इन-वन किसान एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? संयुक्त राष्ट्र में आज ऐतिहासिक वोटिंग, अफ्रीका के असली आकार को लेकर उठी बड़ी बहस
रानीपोखरी में गूंजी मातृशक्ति की आवाज, कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर उठाए सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा के मुद्दे
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?