By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: आज भाजपा देहरादून महानगर के अंतर्गत मण्डलानुसार आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > आज भाजपा देहरादून महानगर के अंतर्गत मण्डलानुसार आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन
उत्तराखंडराजनीति

आज भाजपा देहरादून महानगर के अंतर्गत मण्डलानुसार आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन

The Hill India Desk
Last updated: April 24, 2023 12:15 pm
The Hill India Desk
Published: April 24, 2023
Share
SHARE

देहरादून : आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के अंतर्गत मण्डलानुसार आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान् प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनिल उनियाल ‘गामा’ विधायक विनोद चमोली एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने आयोजित सभी कार्यक्रमों में क्रमवार प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रमों के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों का भाजपा पटका पहनाकर, प्रशस्ति पत्र के साथ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी भाजपा नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान’ की क्रमबद्ध तरीके से समीक्षा की।

बैठक के दौरान् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण कार्यक्रम् (30 अप्रैल) की बूथ स्तर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के साथ गहनता के साथ योजना पर चर्चा भी की साथ ही ‘मन की बात’ संस्करण को 100 लोगों के साथ सुनने हेतु आग्रह किया।

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का सेनापति होता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम् एवं चुनावों के दौरान प्रत्येक जीत में बूथ अध्यक्ष एवं उनकी टोली की अहम भूमिका होती है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल करने संबंधित विषय को रखते हुए महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम् की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से ही बहुत ज्यादा उत्साह का माहौल है और निश्चित तौर पर इस बार महानगर देहरादून ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान पर आएगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि बुथ अध्यक्ष सम्मान समारोह में मुझे प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का सम्मान करने में गौरव की अनुभूति हो रही है। बूथ अध्यक्षों की मेहनत और लगन की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही कम है। भाजपा के लिए बूथ अध्यक्षों से बढ़ कर किसी का सम्मान नहीं, क्योंकि जमीन पर काम बूथ अध्यक्ष और उनकी टोली ही करती है। मैं आज समस्त बूथ अध्यक्षों से पार्टी हित में उनके संघर्षों को आगे भी जारी रखने का अनुरोध करता हूं।

‘मन की बात’ के विषय को रखते हुए अजेय कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम् को सफल बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर योजना के तहत मा० केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा, राज्यसभा सांसदों को भी निर्वाचन क्षेत्र सौंपे हैं. इसके साथ ही ‘मन की बात’ के इस संस्करण में समस्त सांसदगणों को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने की सलाह दी गई है।

महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब अवगत ही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दुनिया भर में है और ‘मन की बात’ के माध्यम् से गत 99 माह से जिस प्रकार से पुरे देश में ही नहीं अपितू पुरे विश्व में ‘मन की बात’ से सामाजिक मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने आम जनमानस से संवाद किया है वो हम सबको गौरवान्तित करने वाला है। इसी कारण ‘मन की बात’ के इस 100वें संस्करण को देश भर में बृहदस्तर पर प्रसारित करने की भाजपा की योजना है।

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम को सम्पूर्ण देश में एक लाख से ज्यादा बुथों पर प्रसारित करने की योजना है। उन्हौंने महानगर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें इस बार अपने देहरादून महानगर को संपूर्ण प्रदेश में ‘मन की बात’ के कार्यक्रम् में प्रथम स्थान पर लाना है इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर हम सब एकजुटता के साथ इस कार्यक्रम में अपना यथा शक्ति योगदान दें l

You Might Also Like

काशीपुर में चौकी परिसर में उपजा बवाल: चुनावी रंजिश ने ली हिंसक शक्‍ल, 33 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
I-PAC ने बंगाल में चुनावी अभियान रोका, कर्मियों को 20 दिन की छुट्टी, TMC के लिए बढ़ी चुनौती
कार्बन क्रेडिट में उत्तराखंड की संभावनाओं पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित, शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को लेकर नीति स्तर पर मंथन
उत्तराखंड हाईकोर्ट की सख्ती: नए स्टोन क्रशर लाइसेंस पर रोक, सरकार को फटकार
उत्तरकाशी के गंगापानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेश, छह की मौत, एक घायल
TAGGED:DehradunUttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्डराजनीति

मांजलपुर उपचुनाव में BJP की शानदार जीत: सतीश पटेल ने 30 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस को हराया, गुजरात में कमल फिर खिला

The Hill India News
The Hill India News
August 3, 2026
ITR Refund का इंतजार खत्म कब होगा? जानिए इनकम टैक्स रिफंड की पूरी प्रक्रिया, कितने दिनों में मिलेगा पैसा और किन वजहों से हो सकती है देरी
पप्पू यादव के भगवा प्रदर्शन पर INDIA गठबंधन में दरार! सपा ने किया किनारा, राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के अलग-अलग सुर आए सामने
NEET पेपर लीक आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘छात्रों को मिलेगा न्याय, लेकिन अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत’; FIR, पुलिस कार्रवाई और जांच पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
JPSC परीक्षा विवाद ने पकड़ा तूल: हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, परीक्षा रद्द करने से लेकर CBI जांच तक उठीं बड़ी मांगें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर: क्या बदलेगा विरोध प्रदर्शन का केंद्र? केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बृज भूषण शरण सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट से बरी होने के बाद बोले— “अगर एक भी आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता”
ऐतिहासिक फैसला! राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक कानून को दी मंजूरी, अब 2 महीने में जांच, 3 महीने में फैसला और 10 साल तक की जेल
गलत नंबर पर हो गया मोबाइल रिचार्ज? घबराएं नहीं! Airtel और Jio यूजर्स ऐसे वापस पा सकते हैं अपने पैसे, जानिए पूरा प्रोसेस
संसद के ‘भगवा प्रदर्शन’ पर कानूनी शिकंजा: राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?