By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : ऋषिकेश पुलिस ने 12 लाख के जेवरात के साथ 2 चोरों को किया गिरफ्तार 
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : ऋषिकेश पुलिस ने 12 लाख के जेवरात के साथ 2 चोरों को किया गिरफ्तार 
उत्तराखंडक्राइम

Uttarakhand : ऋषिकेश पुलिस ने 12 लाख के जेवरात के साथ 2 चोरों को किया गिरफ्तार 

The Hill India Desk
Last updated: July 13, 2023 11:08 am
The Hill India Desk
Published: July 13, 2023
Share
SHARE

ऋषिकेश में एसओजी देहात एवं कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा, लगभग 12 (बारह) लाख रुपए का सोना बरामद करते हुए, हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पर जमानत काट रहा अभियुक्त अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार

हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पर जमानत काट रहा अभियुक्त अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार

पढ़िए वारदात की पूरी कहानी -अभियुक्ततों की जुबानी

ऋषिकेश/देहरादून : एसओजी देहात एवं कोतवाली ऋषिकेश की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा, लगभग 12 (बारह) लाख रुपए का सोना बरामद करते हुए, हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पर जमानत काट रहा अभियुक्त अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार।
दोनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में ऋषिकेश एवं हरिद्वार से जा चुके है जेल
घटना विवरण: सुप्रिया भ्रष्ट पुत्री विजय सिंह बिष्ट निवासी 77 बी टिहरी विस्थापित कॉलोनी लक्कड़ घाट रोड श्यामपुर ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि 24/06/2023 को मैं अपने परिवार सहित गंगोत्री उत्तरकाशी घूमने के लिए गई थी। दिनांक 25/06/2023 को मेरी सहेली सोनिया ने फोन कर बताया कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं, शायद चोरी हो गई है। फिर हम लोग गंगोत्री से ऋषिकेश वापस आये, देखा तो घर के ताले टूटे हैं समान बिखरा पडा है। चैक किया तो मेरी बहन व मेरे सोने और हीरे के सभी जेवरात व लगभग ₹5000 रूपये गायब हैं। जो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 310/2022, धारा 380/457/411 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

रात्रि में बदं घर पर लाखों के जेवरात चोरी की उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल टीम गठित करते हुए अभियोग के सफल अनावरण एवं शत प्रतिशत माल की बरामदगी करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिस क्रम में परिवेक्षण अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश एवम् एसओजी देहात प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम बनाकर उचित दिशा निर्देश दिए गए।
उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा

1- घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया।

2- वादी तथा घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई।

3- पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

4- सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

उपरोक्त किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई कि कैमरे में दिखाई देने वाली विक्रान्ता बाईक पूर्व में पकड़े अभियुक्त के पास भी है जो बहादराबाद जनपद हरिद्वार मे कही रहता है। जिस पर टीम द्वारा हरिद्वार मे फोकस कर वहा के मुखबीर को सुचना दी गयी।

मुखबिर की सूचना से कल सायं दिनांक 11 जुलाई 2023 को ग्राम बौग्लां (बहादराबाद) जनपद हरिद्वार के पास से दो अभियुक्तों को घटना उपरोक्त से संबंधित सोने के जेवरात एवम् घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन विक्रांता मोटरसाइकिल नंबर UK08-AP- 4053 के साथ गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त

1- किरनपाल उर्फ रिकूं पुत्र घसीटाराम निवासी मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार हाल किरायेदार रामकुमार, निवासी निकट रविदास मन्दिर, थाना बहादराबाद हरिद्वार

2- विजेन्द्र पुत्र जातिराम निवासी ग्राम सलोनीपीर माजरा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम बहादराबाद, जनपद हरिद्वार

बरामदगी विवरण

अभियुक्त किरनपाल @रिकुं से

1- सोने का एक मंगलसूत्र झालरनुमा पैन्डल सहित जिसकी चेन सोने की काले मोती सहित।
2- सोने की एक चेन।
3- सोने का एक गले का लॉकेट लम्बा जिस पर सफेद रंग के डायमंड लगे हैं।
4- सोने का एक गले का लॉकेट झालननुमा।
5- सोने की तीन लेडीज अंगूठी डिजायनदार।
6- सोने की कान की एक गोल बाली।
7- सोने के कान के दो छोटे कुण्डल लटकन सहित।
8- सोने के कान के दो टॉप्स तीन तीन झालरदार लटकन सहित।
9- सोने के कान का एक टॉप्स गोल व डिजायनदार।
10- सोने का कान का एक टॉप्स गोल झालरदार।
11- सोने की कान की एक छोटी बाली।
12- विक्रांता मोटरसाइकिल नंबर UK08-AP- 4053*

अभियुक्त विजेन्द्र से

1- सोने की एक चेन
2- सोने का एक मंगलसूत्र चेन सहित।
3- सोने की एक गढवाली नथ गोलाकार, लटकन सहित।
4- सोने के कान के दो टॉप्स लटकनदार
5- शसोने का कान का एक टॉप्स नग सहित।
6- सोने का कान का एक टॉप्स मोती सहित।
7- सोने का नाक का एक टॉप्स नग सहित।
8- सोने का एक ढोलना तीन लटकन सहित।
9- सोने की दो ढोलने एक एक लटकन सहित।

पूछताछ करने पर बरामदा सामान के बारे में पूछा तो किरनपाल ने बताया कि साहब हमे नशा करने की आदत है व कोई काम धन्धा न होने के कारण हमें नशे व अन्य जरूरतों की पूर्ति करने में परेशानी होती है, जिसके लिये हम चोरी चकारी कर अपने नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करते हैं।

मेरी ससुराल ऋषिकेश में है इसलिये मेरा वहां पर आना जाना लगा रहता है, जिसके चलते मैं आते व जाते समय बन्द मकान देख लेता हॅूं, फिर अपने साथी के साथ आर रात्रि के समय वहां पर चोरी कर माल को औने पौने दाम में बेचकर ठिकाने लगा देते हैं।

24.06.2023 को भी सांय के समय हम दोनो अपनी इसी मोटर साईकिल से बहादराबाद से ऋषिकेश गये थे। सांय के समय विस्थापित ऋषिकेश में जाकर हमारे द्वारा देखा कि एक घर पर बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था हमे दिख गया कि घर पर कोई नही है।

हम दोनो ने रात्रि का इन्तजार किया व देर रात्रि अंधेरा होने पर हम दोनो ने अपने पास पहले से ही रखे सरिये के टुकड़े से दरवाजों के लॉक तोड़कर अन्दर जाकर ज्वैलरी व कुछ नगदी चोरी कर वहां से वापस बहादराबाद आ गये थे। सरिये के टुकड़े को हमने रास्ते में ही फेंक दिया था। चोरी की कुछ ज्वैलरी व नगदी को हमने बाजार में मिले अनजान लोगो को औने पौने दाम में बेचकर अपने नशे पत्ते के शौक को पूरा कर दिया था। अब यह ज्वैलरी व पैसे हमारे पास बचे है। सर इससे पहले भी हमने वर्ष 2019 में विस्थापित क्षेत्र में चोरी की थी व पकड़े गये थ।

अभियुक्त विजेंद्र द्वारा बताया गया कि मैं पूर्व में कोतवाली हरिद्वार से हत्या के मामले में जेल गया था जिसमें मुझे उम्र कैद की सजा हुई है तथा हाल में जमानत पर बाहर आया हुआ हूं।

अपराधिक इतिहास अभियुक्त विजेंद्र

1- मु०अ०सं०- 292/2012, धारा- 302/328 IPC, चालानी कोतवाली हरिद्वार

2- मु०अ०सं०- 35/2019, धारा- 457/380/411 IPC, चालानी कोतवाली ऋषिकेश

अपराधिक इतिहास अभियुक्त रिंकू उर्फ किरण पाल

1- मु०अ०सं०- 35/2019, धारा- 457/380/411 IPC, चालानी कोतवाली ऋषिकेश

उपरोक्त दोनों अभियुक्तों की अन्य जनपदों से भी अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम कोतवाली ऋषिकेश –
1- के0आर0 पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश
2- वरिष्ठ उप निरीक्षकडी०पी०काला
3- उप निरीक्षक चितांमणी मैठाणी .
(प्रभारी चौकी आईडीपीएल)
4- का0 1043 दुष्यंत
5- का0 606 कुलदीप
6- का0 514 विकास कुमार

पुलिस टीम एसओजी ग्रामीण
1- उप निरीक्षक दीपक धारीवाल, प्रभारी एसओजी ग्रामीण
2- हेड का0 354 कमल जोशी, एसओजी ग्रामीण
3- का0 1185 नवनीत सिंह नेगी, एसओजी ग्रामीण
4- का0 1720 सोनी कुमार, एसओजी ग्रामीण
5- का0 823 मनोज कुमार, एसओजी ग्रामीण
6- म0का0 जमुना, एसओजी ग्रामीण

You Might Also Like

Uttarakhand: मसूरी गोलीकांड की 30 वीं बरसी के अवसर पर, सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन
चारधाम यात्राः कपाटोद्घाटन के समय हुई पुष्पवर्षा
ऋषिकेश में अंडरग्राउंड बिजली लाइन के लिए 547 करोड़ की मंजूरी
उत्तराखंड: धराली आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत, मुआवजा आकलन कार्य तेज
कांवड़ मेला ड्यूटी से अनुपस्थित अपर उपनिरीक्षक समेत 4 कर्मचारी हुए SUSPEND 
TAGGED:DehradunUttarakhandऋषिकेश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
देशफीचर्ड

J&K में सियासी भूचाल: उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- ‘NC विधायक को तोड़ने के लिए मिला ₹30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर’, BJP का पलटवार

The Hill India News
The Hill India News
July 11, 2026
देहरादून में ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शंखनाद: उत्तराखंड बना केंद्र का पहला साझीदार, सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने बढ़ाया शिल्पकारों का मान
सहसपुर में बोले सीएम धामी- सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटेगी जनता, अब खुद उनके द्वार पहुंचेगी सरकार
जमानत मिलते ही हैवान बना POCSO का आरोपी: तेलंगाना में पत्नी, दो मासूम बच्चों और पीड़िता समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, दहला रंगा रेड्डी
भवाली नरेश पांडे कांड में नया मोड़: मूल पीड़िता को ही पुलिस ने बनाया आरोपी, अदालत ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी जमानत
ऑकलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारत-न्यूजीलैंड FTA को बताया ऐतिहासिक मील का पत्थर
मौसम का यू-टर्न: झमाझम बारिश के बाद अब बदलने वाला है मिजाज, जानिए आपके राज्य में कैसी है मॉनसून की स्थिति
सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: याचिकाकर्ता ने खुद को बताया ‘सॉवरेन’, जजों को कहा ‘न्यायिक सेवक’; हवा में कागज़ उछालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून की सड़कों पर रेंगते ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जाम और पार्किंग के लिए बनेगा ‘माइक्रो लेवल प्लान’
ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगी टिहरी झील: हाई पॉवर कमेटी की बैठक में ब्लूप्रिंट तैयार, दिखेंगे उत्तराखंड के लोक-रंग
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?