By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand: चार साल में उत्तराखण्ड का नया अध्याय : धामी सरकार ने विकास, सुशासन और जनविश्वास का रचा इतिहास
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand: चार साल में उत्तराखण्ड का नया अध्याय : धामी सरकार ने विकास, सुशासन और जनविश्वास का रचा इतिहास
उत्तराखंडफीचर्ड

Uttarakhand: चार साल में उत्तराखण्ड का नया अध्याय : धामी सरकार ने विकास, सुशासन और जनविश्वास का रचा इतिहास

The Hill India News
Last updated: October 25, 2025 3:26 pm
The Hill India News
Published: October 25, 2025
Share
SHARE

हल्द्वानी, 25 अक्टूबर 2025 | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को हल्द्वानी में “धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा” विषय पर एक विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Contents
सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का नया मॉडलशिक्षा और कौशल विकास में नवाचारकृषि, जैविक खेती और आत्मनिर्भर गाँवों की दिशा में कदमबुनियादी ढाँचा और तीर्थाटन में बड़ा बदलावविज्ञान, अनुसंधान और तकनीक से जुड़ा शासनफिल्म नीति और पर्यटन : ‘फिल्म डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया’ की पहचानकानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में सक्रिय नेतृत्वजनभागीदारी और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीकसम्मेलन में रही बड़ी उपस्थिति

राज्य के शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने इसमें हिस्सा लिया और बीते चार वर्षों में सरकार की नीतियों, सुधारों तथा विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।


सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का नया मॉडल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रदीप जोशी, अध्यक्ष, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एवं पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री धामी ऐसे नेता हैं जो आंदोलनरत युवाओं तक स्वयं पहुँचकर उनकी बात सुनते हैं। यह संवादात्मक नेतृत्व की मिसाल है।”

डॉ. जोशी ने नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (UCC) को देश के लिए उदाहरण बताते हुए कहा कि इन कानूनों ने उत्तराखण्ड को नीति निर्माण में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा, और नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।


शिक्षा और कौशल विकास में नवाचार

प्रो. (डॉ.) नवीन चन्द्र लोहनी, कुलपति, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, ने राज्य में नई शिक्षा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार ने हर जनपद में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की स्थापना स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण का ऐतिहासिक कदम है।

वहीं प्रो. (डॉ.) धनंजय जोशी, पूर्व कुलपति, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय, ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। “यह सरकार परंपराओं को निभाने के साथ-साथ नई दिशा में आगे बढ़ने का साहस भी रखती है,” उन्होंने कहा।


कृषि, जैविक खेती और आत्मनिर्भर गाँवों की दिशा में कदम

प्रो. (डॉ.) सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, ने कहा कि उत्तराखण्ड अब सिक्किम और मेघालय के बाद देश का तीसरा अग्रणी ऑर्गेनिक स्टेट बन चुका है।
उन्होंने बताया कि जैविक खेती, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, कंपोजिट एग्रीकल्चर और नवाचार आधारित कृषि मॉडल राज्य के किसानों को दीर्घकालिक लाभ और रोजगार का साधन बना रहे हैं।

डॉ. बिष्ट ने कहा कि सरकार ने पर्वतीय किसानों के लिए बाजार संपर्क, प्रशिक्षण और सहकारी ढाँचे को सुदृढ़ किया है, जिससे गाँवों में आत्मनिर्भरता की नई चेतना आई है।


बुनियादी ढाँचा और तीर्थाटन में बड़ा बदलाव

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में चारधाम यात्रा मार्गों का चौड़ीकरण, ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट, और मंदिरमाला परियोजना जैसे कार्यों से उत्तराखण्ड का स्वरूप बदला है।
उन्होंने कहा कि धर्मांतरण निवारण, अवैध अतिक्रमण हटाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में राज्य ने निर्णायक कदम उठाए हैं।

हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार को तीन ऐतिहासिक निर्णयों— समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून, और गैरकानूनी मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई—के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “इन निर्णयों ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को सशक्त किया है।”


विज्ञान, अनुसंधान और तकनीक से जुड़ा शासन

प्रो. (डॉ.) दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट, एवं प्रो. (डॉ.) दीवान सिंह रावत, कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा मिली है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड अब विज्ञान एवं तकनीक आधारित शासन का मॉडल बन रहा है, जहां नीति निर्धारण में डेटा और शोध को प्राथमिकता दी जा रही है।


फिल्म नीति और पर्यटन : ‘फिल्म डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया’ की पहचान

प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड मीडिया सलाहकार समिति, ने कहा कि सरकार ने फिल्म नीति 2024 लागू कर स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म निर्माताओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।
उन्होंने कहा, “नई फिल्म नीति ने उत्तराखण्ड को फिल्म डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया के रूप में पहचान दी है, जिससे पर्यटन स्थलों को भी वैश्विक पहचान मिल रही है।”

बिष्ट ने बताया कि फिल्म नीति के साथ-साथ तीर्थाटन और इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट्स पर भी तेज़ी से काम हो रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।


कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में सक्रिय नेतृत्व

दिनेश मानसेरा, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड जनसंख्या विश्लेषण समिति, ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अब तक 9000 एकड़ भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस नीति” का परिणाम है।
उन्होंने “सैन्य धाम” के निर्माण और आपदा प्रबंधन में मुख्यमंत्री की सक्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तरकाशी की शिलक्यारा टनल में 41 श्रमिकों के बचाव के दौरान मुख्यमंत्री का लगातार स्थल पर रहना उनकी संवेदनशीलता का प्रमाण था।


जनभागीदारी और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक

प्रो. (डॉ.) एन. एस. बिष्ट, कुलपति, आम्रपाली विश्वविद्यालय, ने कहा कि धामी सरकार की नीति और नियत स्पष्ट है।
“राज्य हर क्षेत्र में नए विकास आयाम स्थापित कर रहा है, यह निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि उत्तराखण्ड आज नीति, पारदर्शिता और सुशासन का उदाहरण बन चुका है।
तीर्थाटन से लेकर टेक्नोलॉजी तक और शिक्षा से लेकर युवाओं के सशक्तिकरण तक, धामी सरकार के चार वर्ष “जन-आस्था से जन-विश्वास तक” की यात्रा के प्रतीक हैं।


सम्मेलन में रही बड़ी उपस्थिति

सम्मेलन का आयोजन मदन मोहन सती, मीडिया समन्वयक, मा० मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बंशीधर भगत, विधायक, कालाढूंगी क्षेत्र, दीपा दरमवाल, अध्यक्ष, जिला पंचायत नैनीताल, गजराज सिंह बिष्ट, मेयर, हल्द्वानी नगर निगम, अनिल कपूर (डब्बू), अध्यक्ष, मंडी समिति हल्द्वानी, प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष, शंकर कोरंगा और दिनेश आर्य, दर्जा राज्य मंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में छात्रों के कौशल विकास की नई पहल: सीएम धामी ने ‘लैब ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी
Uttarakhand: गोपेश्वर में मुख्यमंत्री धामी के भव्य रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
धामी सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक और जनता को भ्रमित करने वाला: इन्द्रपाल आर्य
Uttarakhand: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पांचों सीट पर मिली, करारी हार की होगी डिस्ट्रिक्ट वाइज समीक्षा
उत्तराखण्ड : मंत्री चन्दन राम दास ने समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की।
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

कांवड़ यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान; मुख्य सचिव ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए दिए कड़े निर्देश

The Hill India News
The Hill India News
July 6, 2026
Bihar: कुवैत से लौटे पति की बेरहमी से हत्या, रोने का नाटक करने वाली पत्नी ही निकली मास्टरमाइंड; 10 साल छोटे प्रेमी संग रची थी खूनी साजिश
किच्छा खान फार्म फार्म हाउस विवाद: प्रियंका गांधी की जेठानी से जुड़ा हाई-प्रोफाइल मामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट की तल्ख टिप्पणी- ‘यह सोशल मीडिया का जमाना है, सतर्क रहें अफसर’
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस ने ली चुटकी
Uttarakhand News: जब सिस्टम सो गया तो ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों को ही मान लिया ‘भगवान’; उत्तरकाशी में मोरी प्रखंड का अनोखा प्रदर्शन
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में आज महामंथन; चढ़ावा चोरी विवाद के बीच चंपत राय के इस्तीफे और SIT रिपोर्ट पर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
Uttarakhand News: कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सफर का नया युग; सीएम धामी ने किया धनगढ़ी पुल का लोकार्पण, बरसात के खौफ से मिली परमानेंट मुक्ति
Monsoon Update: देश में मानसून का महासंकट; मुंबई में ‘रेड अलर्ट’ से थमी उड़ानें, दिल्ली-केरल समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, प्रशासन ने जारी की अहम गाइडलाइन
Uttarakhand: नीट पेपर लीक विवाद के बीच देहरादून की होनहार रिया थापा की मौत, सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनआक्रोश
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?