By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Hill IndiaThe Hill IndiaThe Hill India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand : धाम में बर्फबारी जारी, बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर चेतावनी
Share
Font ResizerAa
The Hill IndiaThe Hill India
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Search
  • होम
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • पर्यावरण
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थय
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
The Hill India > Blog > उत्तराखंड > Uttarakhand : धाम में बर्फबारी जारी, बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर चेतावनी
उत्तराखंड

Uttarakhand : धाम में बर्फबारी जारी, बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर चेतावनी

The Hill India Desk
Last updated: May 3, 2023 10:32 am
The Hill India Desk
Published: May 3, 2023
Share
SHARE

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोका गया है। जबकि, गंगोत्री-यमुनोत्री, और बदरीनाथ यात्रा जारी रहेगी। आईएमडी के उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में 3 मई को अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अपने दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण के दौरान केदारनाथ धाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ मंदिर परिसर में धान की सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस बलों से संवाद किया। फिर भी पुलिस कार्मिकों को कैलोरी युक्त पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उत्तराखंड में मौसम अलर्ट और केदारनाथ धाम में हो रही भारी बर्फबारी को देखते हुए बुधवार 03 मई को यात्रा पर 100 फीसदी रोक के निर्देश दिए हैं। किसी भी तीर्थ यात्री को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया। मौसम ठीक होते ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड में 2 और 3 मई को मौसम खराब होने के चलते तीर्थ यात्रियों से पहले ही आग्रह किया गया था, लेकिन तीर्थ यात्री धामों में पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को धाम की ओर तीर्थ यात्रियों को जाने दिया गया है, लेकिन 03 मई बुधवार को केदारनाथ धाम में रुकना संभव नहीं है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सोनप्रयाग और गौरीकुंड पर तीर्थ यात्रियों को रोक दिया जाएगा। किसी भी तीर्थ यात्री को धाम की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

केदारनाथ दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कि मंगलवार को दोपहर बाद ऋषिकेश और श्रीनगर से आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ठहरने को कहा गया है।यहां से केदारनाथ आने वाले यात्रियों को शहरों में ही रहने को कहा गया है।

उन्होंने सभी यात्रियों से अपील करते हुए कि वे बुधवार को पुलिस का पूरा साथ दें ताकि किसी यात्री को यात्रा में कोई भी परेशानी न उठानी पड़े। मौसम खराब है इसलिए बुधवार को केदारनाथ की चढ़ाई कतई न चढ़ें। मौसम ठीक होते ही यात्रा संचालित कर दी जाएगी।

गंगोत्री-यमुनोत्री, और बदरीनाथ जा रहे यात्री अलर्ट रहें। उत्तरकाशी और चमोली जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री सहित ऊंचाई तथा निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 72 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के चलते जिले में ठंड काफी बढ़ गई है। बारिश के चलते जन-जीवन खासा प्रभावित हो गया है।

उधर, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। जिला प्रशासन ने गंगोत्री-यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को ज्यादा बारिश होने पर अलर्ट रहने को कहा है। मंगलवार को भी धामों में दिनभर बारिश का सिलसिला चला। पिछले तीन दिन रुक-रुक बारिश के कारण मई भी लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में खराब मौसम के बीच चारधाम यात्रा के प्रभावित होने के आसार हैं। हालांकि अभी तक दोनों धाम की यात्रा निर्बाध रूप से चल रही है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए ज्यादा बारिश होने पर यात्रा न करने की सलाह दी है।

बारिश के बावजूद हालांकि तीर्थयात्री बड़ी संख्या में धामों का रूख कर रहे हैं। बारिश के बीच उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन को भी हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में बारिश लगातार हो रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि खराब मौसम के बीच यात्रियों को फिलहाल धामों के दर्शन से रोका नहीं जा रहा है।

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अपने दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण के दौरान केदारनाथ धाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदारनाथ मंदिर परिसर में धान की सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस बलों से संवाद किया। फिर भी पुलिस कार्मिकों को कैलोरी युक्त पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मंदिर में संबंधित ड्यूटियों को सेक्टर में विभाजित कर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाए। किसी प्रकार की भी वीआईपी ड्यूटी इत्यादि होने पर रूटीन की प्रभावित ना होने पाए।

इस दौरान उनके द्वारा यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित कर उनके अनुभव जाने गए तथा केदार नाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वह मौसम पूर्वानुमान देखकर ही अपनी यात्रा करें। जिन लोगों को हृदय रोगों की समस्या बीपी की समस्या है। उनको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता भी बताई गई।

कहा गया कि उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की शुभयात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर केदारनाथ धाम में पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा विवेक कुमार,पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, चौकी प्रभारी केदारनाथ सहित निरीक्षक गड़वे धाम में तैनात पुलिस बल मौजूद रहा,वहीं दूसरी ओर भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर शासन व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। श्रद्धालुओं को ऋषिकेश और श्रीनगर में ही रोका गया है।सोनाप्रयाग,गौरीकुंड में यात्रियों से चढ़ाई न करने की भी अपील की गई।

केदारनाथ धाम यात्रा में बारिश के बीच यात्रा जारी है।मंगलवार को 24 घंटे में दाम में 10588 श्रद्धालु पहुंचे,जबकि कपाट खुलने के बाद से धाम में 60855 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनमें से 30327 पुरुष,21952 महिलाएं और 1576 बच्चे हैं।बदरीनाथ धाम में अभी तक 674 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है,वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से कुल 1.41 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

You Might Also Like

देहरादून में कल बंद रहेंगे ये स्कूल, देखें आदेश..
उत्तराखंड को 14 साल पुरानी जनगणना के आधार पर मिल रहा फंड, धामी बोले – हमें 8 करोड़ लोगों की करनी पड़ती है व्यवस्था
दून एसएसपी से मिला पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमण्डल, इस संबंध में की विस्तृत चर्चा! पढ़िए…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जिला जज को किया निलंबित, जानें वजह..
Uttarakhand: हरिद्वार में अधजली महिला की लाश के पीछे छिपे रहस्य से उठा पर्दा — पुलिस ने प्रेमी सलमान और साथी महिला को किया गिरफ्तार
TAGGED:Uttarakhand
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंडफीचर्ड

उत्तराखंड में लागू हुई ‘महक क्रांति नीति 2026’, चंपावत-नैनीताल में बनेगी देश की पहली ‘सिनेमन वैली’; 91,000 किसानों की बदलेगी किस्मत

The Hill India News
The Hill India News
June 13, 2026
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 5 दिन उत्तर भारत में आंधी-तूफान का तांडव; जानें यूपी में कब आएगा मॉनसून
आज से पीएम मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया का ऐतिहासिक दौरा; राफेल जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी पर टिकीं दुनिया की नजरें
लक्सर में दरिंदगी की हदें पार; मायके में घुसकर पत्नी पर कांच की बोतल से हमला, फिर सरेआम दे दिया ‘तीन तलाक’
IMA की 158वीं पासिंग आउट परेड आज, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर रचेंगी इतिहास; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी गवाह
अचानक ठप हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम, ‘मेटा का सर्वर डाउन’ होने से दुनिया भर में मची खलबली, करोड़ों यूजर्स परेशान
‘पीएम मोदी कलयुग में भगवान का अवतार’ उत्तराखंड में धामी सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब  बयान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल: देहरादून में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार; डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शुरू किया महा-अभियान
UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026: चारधाम यात्रा, मौसम का अलर्ट और भारी जाम का संकट; आयोग की अपील— ‘एक दिन पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र’
नैनीताल में सड़क हादसा: जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने दिल्ली की मां-बेटी को रौंदा; वैन को टक्कर मारने के बाद भीड़ में घुसा वाहन, हालत बेहद नाजुक
© The Hill India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?